Friday, March 30, 2012

जन्मदिन मुबारक-- छोटी बहना!!!

रचना को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं ---         
    ‘ हमारी फ़ितरत ही ऐसी है कि
       एक जैसी ठहर नही पाती है   हर नये दिन के साथ वो भी बदल जाती है!’....! 
                                                             
                                                                               





 सदा यूँ ही हँसती रहो....और लिखती रहो......  


                   "मैं आम नहीं खास हूँ "

क्या पता मै कौन हूं!
वाणी या कि मौन हूं!
मै एक उजली आस हूं,
मै एक अथक प्रयास हूं!
अलगाव हूं, रूझान हूं,
जिम्मेदारी हूं, एहसान हूं!
मै सतह हूं, थाह हूं,
शक्ति मै अथाह हूं!
मै दुख हूं, हर्ष हूं,
साहस हूं, संघर्ष हूं!
प्रचूर हूं, अल्प हूं,
प्रयोग का प्रकल्प हूं,
समस्या हूं, विकल्प हूं!
मै एक द्रूढ संकल्प हूं!
मै एक तीव्र चाह हूं,
खुद ही अपनी राह हूं!
मै प्यार का सम्बन्ध हूं,
या कि मै अनुबन्ध हूं!
मै कर्म हूं और साधना,
और मै आराधना!
मै काव्य हूं और छन्द हूं,
और मै निबन्ध हूं!
आरंभ हूं और अन्त भी,
सूक्ष्म हूं, अनन्त भी!
कही गयी, अभिव्यक्त हूं,
या कि मै अव्यक्त हूं!
सत्य हूं, और स्वप्न हूं
भाग्य हूं, प्रयत्न हूं!
सफ़ल भी हूं, विफ़ल भी हूं,
प्रश्न मै और हल भी हूं!
कठिन हूं मै, सरल भी हूं,
कठोर भी, तरल भी हूं!
गूथी हुई, उलझन भी हूं,
और मै सुलझन भी हूं!
विचार की उत्प्रेरणा ,
मै कर्म की हूं प्रेरणा!
न्यून हूं, समग्र भी,
शांत हूं, और व्यग्र भी!
वेदना, संवेदना हूं
जड़ भी हूं, हूं चेतना!
सुनहरी उजास हूं !
मै आम नही खास हूं !!
 -  रचना बजाज
 और मेरी ओर से एक गीत तुम्हारे लिए...

19 comments:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून said...

बल्‍ले बल्‍ले मुबारक हो जी

संजय भास्‍कर said...

.....जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई

ब्लॉ.ललित शर्मा said...

रचना जी को जन्मदिन की मुबारकां

Mithilesh dubey said...

जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई

उन्मुक्त said...

मेरी तरफ से भी बधाई।

देवेन्द्र पाण्डेय said...

जन्म दिन तो अच्छा होगा ही..आगे हर दिन अच्छा हो।

चला बिहारी ब्लॉगर बनने said...

बार-बार दिन ये आए!!!

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

बहन को जन्मदिन की बधाई

रचना. said...

आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद!! :)

वाह! ये गाना सुनकर मजा आ गया! :)

बाल भवन जबलपुर said...

जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई

प्रवीण पाण्डेय said...

प्रेरित करती अद्भुत कविता। हमारी ओर से भी ढेरों शुभकामनायें।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

बहुत बढ़िया प्रस्तुति!
रचना बजाज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
घूम-घूमकर देखिए, अपना चर्चा मंच
लिंक आपका है यहीं, कोई नहीं प्रपंच।।
आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!

ANULATA RAJ NAIR said...

शुभकामनाएँ............

डॉ. मोनिका शर्मा said...

हार्दिक शुभकामनायें

S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') said...

....सादर बधाई/शुभकामनाएं...

सुनीता शानू said...

बहुत-बहुत बधाई रचना जी।

Kailash Sharma said...

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें!

संजय @ मो सम कौन... said...

रचनाजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, कविता अच्छी लगी।

Smart Indian said...

जन्मदिन मुबारक!