नवीन रावत के बारे में मैने बताया था आपको -------
http://archanachaoji.blogspot.com/2009/05/blog-post_24.html
http://archanachaoji.blogspot.com/2009/05/blog-post_25.html
http://archanachaoji.blogspot.com/2009/08/blog-post_23.html
http://archanachaoji.blogspot.com/2009/09/blog-post.html
अब आगे-----------इसके बाद नवीन बहुत कमजोर हो गए थे .......डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी........उन्हे वापस इंदौर ले आया गया........फ़िर वही हफ़्ते में दो-तीन बार डायलिसिस..........फ़िर परिवार/मित्रों ने हौसला बढाने का काम किया .......हर माह चेक-अप के लिए अहमदाबाद जाते रहे.......दवाईयों मे अस्पताल प्रबंधन ने छूट दी.........(कम दाम मे ).........छह माह के बाद .......अब फ़िर से वे इस योग्य हो गए कि दुबारा ऑपरेशन को झेल पाए.................आज उनका दुबारा ऑपरेशन हो रहा है ......इस बार माँ ने किडनी दी है ............माँ का ऑपरेशन हो चुका है ............(अभी पता लगा है )
........आओ फ़िर मेरे साथ मिलकर एक बार उनके लिए दुआ मांगे..............उनकी ईच्छाशक्ति प्रबल बनी रहे .......और हमें भी ईश्वर हिम्मत दे कि हम उस परिवार का हौसला बढा सकें...................
इस सत्र में उनकी पत्नी को भी हमारे स्कूल में टीचर का पद दिया गया है ..............सौम्य ने भी नर्सरी में यहीं पढना शुरू किया है ..............पहले दिन माँ-बेटा दोनों स्कूल आये थे ............(इस सबके बीच एक फ़रिश्ता भी मिला मुझे इस ब्लॉग-जगत में-----------जिसकी ............मदद से मैं यहाँ रहकर भी ........नवीन की देखभाल कर पा रही हूँ.....इनके बारे में फ़िर.)......
न गज़ल के बारे में कुछ पता है मुझे, न ही किसी कविता के, और न किसी कहानी या लेख को मै जानती, बस जब भी और जो भी दिल मे आता है, लिख देती हूँ "मेरे मन की"
Showing posts with label नवीन. Show all posts
Showing posts with label नवीन. Show all posts
Tuesday, July 6, 2010
Monday, September 7, 2009
भगवान के घर देर है .............नही है..............
आज मन बहुत व्यथित है ,समझ में नही आ रहा है ऐसा कैसे हो सकता है......आप भी सोचेगे अगर भगवान है तो कहाँ ????
नवीन को तो आप अब जानने लगे होंगे .........कुछ दिन पहले ही मैंने बताया था कि उनका किडनी प्रत्यारोपण काऑपरेशन हुआ , उनके बड़े भाई संजय रावत ने अपनी किडनी दी ........अब आगे....आज उनके छोटे भाई शैलेन्द्र रावत जो ऑपरेशन के दो दिन पहले से ही अहमदाबाद गए हुए थे , ने बताया ----ऑपरेशन अच्छे से हो गया ऐसा बताया गया .........फ़िर अचानक एक दिन में ही क्या हुआ कि एक के बाद एक ३-४ बार ऑपरेशन किया गया -----बताया गया कि इन्टरनल ब्लीडिंग हो रही है --------पता नही लग पा रहा है कि प्रोब्लम कहाँ पर है ........फ़िर आख़िरकार उस नई लगाई गई किडनी को वापस निकल दिया गया ........बताया गया कि वो ऑपरेशन के समय कही कट लगाने से डेमेज हो गई है ........निकालना जरुरी हो गया था .............?????(बहुत ब्लड भी लग रहा है )(शैलेन्द्र कल फ़िर से अहमदाबाद जा रहे है क्योकि वहां पिता के पास दौड़ -भाग कराने वाला कोई नही है)
अब आज जब मैंने उनके पिता से फोन पर बात की और पूछा-----सर कैसे है? जबाब मिला ---ठीक ,अभी सो रहा है , और भइया ?---हाँ वो भी ठीक है ,अभी खाना खाने गया है (किराये पर घर लेकर, नवीन के माता- पिता,संजय ,संजय की पत्नी ,संजय का बेटा ,नवीन की पत्नी, नवीन का बेटा वही रह रहे है )बहुत हिम्मत करके मैंने पूछा आप कैसे है? ----मै? मै तो बिल्कुल ठीक हू | मैंने कहा -----अपना ध्यान रखियेगा ,.........हां पूरा रखता हू समय पर खाता -पीता हूँ अपना ध्यान खूब रखता हूँ ...................और मै........चुप----- और कुछ भी कह - सुन नही पाई............. अब क्या होगा ये सोच -सोच के दिल घबरा रहा है हे भगवान् इतनी कठिन परीक्षा ........... .......

Sunday, August 23, 2009
आज गणेश जी से मागे नवीन के लिए जीवनदान
आज गणेश जी से मागे नवीन के लिए जीवनदान -----कल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में नवीन का किडनी प्रत्यारोपण का आपरेशन होने वाला है ------बड़े भाई की किडनी लगाई जायेगी -------उन सभी दानदाताओ का आभार जिनकी सहायता के कारण ये सब इतनी जल्दी सम्भव हुआ ------उन सब बच्चों का आभार जिन्होंने उनके लिए मदद जुटाई-----सब मिल कर पूरे परिवार के लिए दुआ करे -----यही विनती -----|| ॐ गं गणपतये नम: ||
Monday, May 25, 2009
एक अपील---क्रिकेट के दीवानों से
इस क्रिकेट के दीवाने देश में इतना तो कर सकते है आप ,
खेल चाहे न पाये देख तो सकते है आप,
सिर्फ़ एक गेंद की कीमत दें अगर नवीन को,
तो एक बेहतर अंपायर पा जायेंगे आप ।
खेल चाहे न पाये देख तो सकते है आप,
सिर्फ़ एक गेंद की कीमत दें अगर नवीन को,
तो एक बेहतर अंपायर पा जायेंगे आप ।
Sunday, May 24, 2009
आओ हाथ बढ़ाए---मदद करे -- नवीन की ------
नवीन रावत ( M. P. Ed.) पिछले ११ वर्षों से कोलंबिया कोंवेंट स्कूल , इंदौर में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत है | मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार में माता -पिता व दोनो भाईयो के परिवार के साथ रहते है |नवीन शादीशुदा है व उनका एक पौने दो साल का बेटा सौम्य है |सन् २००८ में मध्यप्रदेश से एकमात्र ऐसे ट्रेनर है , जिसने बी.सी. सी. आई. द्वारा आयोजित की जाने वाली फिजिकल ट्रेनर (क्रिकेट ) की परीक्षा उत्तीर्ण की व मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में उनकी नियुक्ति फिजिकल ट्रेनर के पद पर हुई , परन्तु एक महीने बाद ही सितम्बर २००८ में उन्हें पता चला की उनकी दोनों किडनिया काम नही कर रही है , तब से अब तक हर सप्ताह २ से ३ बार डायलिसिस चल रहा है , नौकरी करने में फिलहाल अक्षम है , पिता रिटायर हो चुके है , दोनों भाई भी सामान्य कमाते है , डॉक्टर के अनुसार उनकी किडनी ट्रांसप्लांट करवाना ही पड़ेगा , बड़े भाई संजय रावत व बहन वंदना वर्मा किडनी देने को तैयार है (जिसकी भी ज्यादा मैच करेगी उसकी लगाई जायेगी ) मगर ६-७ लाख रुपयों की जरुरत बताई गई हैं , पैसो की व्यवस्था होते ही ऑपरेशन किया जा सकेगा , ( नडियाद में करवाया जाना तय किया गया है ) ऑपरेशन के बाद भी बहुत खर्च आएगा (सभी को विदित है) फिलहाल स्कूल , सचिन फैन क्लब व अन्य स्त्रोतों से ७५००० रुपये जमा हुए है |
कृपया मदद के लिए हाथ बढ़ाए तथा ऐसी संस्थाओ की जानकारी भी दे जो नवीन की मदद कर सके |
-----
पुनश्च:---- नवीन की मदद के लिये इस मेल पते पर संपर्क कर सकते है----
archanachaoji@gmail.com
कृपया मदद के लिए हाथ बढ़ाए तथा ऐसी संस्थाओ की जानकारी भी दे जो नवीन की मदद कर सके |
-----
पुनश्च:---- नवीन की मदद के लिये इस मेल पते पर संपर्क कर सकते है----
archanachaoji@gmail.com
Subscribe to:
Posts (Atom)