Showing posts with label संजय व्यास. Show all posts
Showing posts with label संजय व्यास. Show all posts

Tuesday, December 25, 2012

एक थी दादी

संजय व्यास जी की एक रचना (मैंने इसे कहानी कह दिया है लेकिन है रचना )सुनिये -
"चारपाई पर बुढ़िया " 




इसे पढ़ सकते हैं संजय व्यास नामक ब्लॉग पर

लेकिन इसके साथ ये भी बताना चाहती हूँ कि जब मैंने ये रचना पढ़ी तो मन हो गया रिकार्ड करने का तो हमेशा की तरह रिकार्डिंग करके अनुमति के लिये भेज दिया संजय जी का मेल आई डी खोज कर और उनका जबाब मिला ये ...

शुक्रिया अर्चना जी.बहुत आभार आपका.आपने मेरी इस छोटी सी रचना को भरपूर मान दिया है.कहानी तो इसे क्या कहूं,बस रचना ही मान लें.आप इसे लिंक कर लें.मुझे ख़ुशी होगी.मैं स्वयं रेडियो में पिछले १८ बरस से नौकरी कर रहा हूँ,इसलिए कह सकता हूँ कि आपने इसे अपनी आवाज़ देकर इस रचना को गरिमा प्रदान कर दी है.
 अब मैंने ये तो सोचा ही नहीं था कि ये रेडियो में काम करते होंगें ... :-)
तो अपनी सारी गलतियों के लिये माफ़ी माँग लेती हूँ ...और इस कहानी की अनुमति देने के लिए आभार भी करती हूँ संजय व्यास जी का ...