Showing posts with label कहानी. Show all posts
Showing posts with label कहानी. Show all posts

Thursday, March 23, 2023

डॉक्टर बहना

आलोकिता मेरी छोटी बहन के साथ पढ़ती थी।खूब ज्ञानी और पढ़ने में अव्वल आलोकिता का एक ही लक्ष्य था डॉक्टर बनना तब उसकी एक और बहन अनामिका उससे एक वर्ष आगे थी, पढ़ने में वो भी बहुत तेज थी। उसे इंजीनियरिंग करनी थी , एक अटेम्प्ट में उसका चयन नहीं होने पर उसने एक वर्ष और तैयारी की और अब दोनों साथ थी।
अगले ही वर्ष दोनों का चयन अपने अपने विषय के लिए अच्छे कॉलेजों में हो गया। वे उस छोटे से हमारे शहर से बाहर चली गई ।उनके पिता जज थे।कुछ ही समय बाद उनका भी ट्रांसफर दूसरे शहर में हो जाने से उन दोनों बहनों से हमारा संपर्क टूट गया।
समय समय पर उनकी खबर मिलती रहती कि पढ़ाई पूरी हो गई,शादी हो गई,बच्चों के साथ सुखी हैं। आलोकिता का ससुराल भी बहुत अच्छा,अच्छे लोग मिले,वहीं अनामिका का परिवार संकुचित विचारों वाला मिला।
उनका एक भाई भी था ।उसने भी कई प्रयास किए थे इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के मगर हमेशा असफलता ही हाथ लगी बाद में उसने बी एस सी और एम एस सी करके अध्यापन का कार्य चुन लिया ,उसकी भी शादी हो गई ,पत्नी भी अध्यापिका ही मिली उसको, कई साल बीत गए आठ साल बाद उसे बच्चा हुआ बेटा।
हम लगभग उन सबको भूल चुके थे,लेकिन दो साल पहले पता चला था कि उनके भाई के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे क्यों कि उसकी असफलता से वो डिप्रेस हो गया था उसे बहनों से लगाव नहीं रहा,माता पिता से अलग हो गया।
 बाद में पता चला कि उसकी तबियत ठीक नहीं रहती,डॉक्टर बहन ने प्रयास किए जांच करवाई तो पता चला ब्रेन ट्यूमर हुआ है ,बहन ने भी अपने संपर्कों से टाटा मेमोरियल में इलाज करवाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका ,बच्चा देर से हुआ तो अभी डेढ़ साल का ही है ,भाभी अपने मायके चली गई। 
डॉक्टर बहन भाई की शादी के कुछ समय बाद अपने बूढ़े माता पिता को अपने साथ ले आई थी,जबकि उसके अपने सास ससुर भी साथ ही रहते थे ।अब वे नहीं रहे। 
दो दिन पहले मेरी छोटी बहन के शहर वो आई थी,उसने बताया कि वो अपने बेटे के साथ यहां आई थी, दर असल उनकी एक छोटी बहन और है और वो मानसिक विकलांग है ,माता पिता के साथ वो भी उसी के साथ रहती थी, उनके निधन के बाद संपत्ति के विवाद में भाभी उसे अपने साथ अपनी मायके ले गई कि वे देखभाल करेंगी। वो डाउन सिंड्रोम से पीड़ित थी। आलोकिता के फोन लगाने पर उससे कभी बात नहीं करवाती थी।एक बार किसी रिश्तेदार की सहायता से बात की तो छोटी बहन ने सिर्फ इतना कहा मुझे आपके पास रहना है,और वो टैक्सी करके दुसरे ही दिन उसे अपने घर ले आई थी तबसे उसके साथ ही थी,उसी ने बताया कि मुझे चाय भी नहीं देती थी भाभी और एक बार मिठाई आई तो मैं बहुत खुश हुई कि मुझे मिलेगी क्योंकि मुझे बहुत पसंद है मगर एक भी नहीं दी खाने को  ।अपने घर लाकर आलोकिता ने उसे सात दिन तक अलग अलग तरह की मिठाइयां खिलाई।पैसे की किसी के यहां कोई कमी नहीं है बस देखभाल और बात करने को कोई नहीं उसके लिए।
लेकिन यहां बेटा बारहवीं में है ।सास ससुर की भी देखभाल करनी होती है, वो अपने अस्पताल ड्यूटी पर चली जाती है तो वो दिन भर अकेली महसूस करती है,इसके ड्यूटी से आते ही उसे खूब बातें करनी होती वो उसे छोड़ती नहीं थी और अब वो खुद बहुत थक जाती थी।इसलिए यहां एक आश्रम में उसे रखा है, अभी उसका पचासवां जन्मदिन गया तो उससे मिलने आई, उसे यहां अच्छा लगने लगा है ।डांस, गायन और अन्य अपने जैसे दोस्तों से मिलकर खुश है।
मेरी बहन के शहर में होने की जानकारी थी उसे लेकिन वो उसे आश्रम से लेकर दो दिन उसके साथ रहना चाहती थी तो होटल में रुकी और लौटने वाले दिन बहन के घर चार पांच घंटे बिताए , अनुरिता को नए कपड़े,मैचिंग शू, नेल पॉलिश सब कुछ उसकी पसंद की शॉपिंग करवाई आलोकिता ने, खूब खुश थी अनुरिता।
चूंकि भाभी के साथ कुछ समय बिताया था उसने तो उन्हे बहुत याद करती रही आलोकिता ने बहुत प्रयास किया कि एक बार भाभी से उसकी बात करवा दे,मगर भाभी ने फोन नहीं उठाया।
 मेरी बहन से अनुरिता की पहचान इसलिए बढ़ गई क्योंकि मेरी बहन आलोकिता की अनुपस्थिति में उससे मिलने आश्रम जाती रहती है,बहन से उसने कहा दीदी आप बहुत अच्छी हो, मैने भाभी के घर जाकर बहुत बड़ी गलती कर दी ।
शाम को वापस आश्रम में अनुरिता को छोड़ने के बाद वो अपने शहर लौट गई। अब अनुरिता भी आश्रम में ही रहना चाहती है,बहन से मिलने चार छः महीने में आलोकिता आती रहती है।
सब जानकर मैं सोचती रह गई ,ईश्वर को सबकी चिंता है और सबकी देखभाल का जिम्मा भी उसने किसी न किसी को दे रखा है, हम सिर्फ उसकी कठपुतलियां भर हैं।
डॉक्टर बहना ने अपने समर्पण से और सकारात्मक ऊर्जा भर दी मुझमें ,जिसकी मुझे इन दिनों बहुत जरूरत थी।


Thursday, March 15, 2018

दो कथाएँ

1-

चिन्दी

अरे ओ चिन्दी.... इधर तो आ......
जोर जोर से आवाज लगा रहे थे....अस्पताल के वार्ड में उसको.....और चिन्दी है कि ये उड़ी और वो उड़ी फिर रही थी हर मरीज के बिस्तर के पास.....सॉकेट में मच्छर भगाने की टिक्की डालने को....
पुनम्मा नर्स के साथ ये काम करने में बहुत खुश हो जाती है वो.......
घूड़े के ढेर पर चिथड़ों में  लिपटी मिली थी 3 साल पहले.....तब से यही नाम पड़ गया.......चिन्दी....पुनम्मा की पूँछ......चिन्दी!

------*------*-----*-----*-----*-----*-----*-----*-----*-----

2-

नई सुबह

वो आज फिर पन्नी उठाए घूम रहा था...स्कूल की यूनिफॉर्म पहने......
मुझे देखते ही बोल पड़ा ......जा रहा था स्कूल, मगर रात बहुत चढ़ा के आया बाबा......माँ को बहुत पीटा....अब दोपहर तक सोया पड़ा रहेगा........माँ के पैर में दर्द है और आज काम पे नहीं जा पाएगी.....
एक टैम खाना भी तो डालनाइच् पड़ेगा न पेट में.......
और मैं मांगे पैसे की नहीं खाऊंगा रोटी........
.
.
बाय कहा मैंने ...कल फिर मिलेगा...
नई सुबह तो होगी ही......

Monday, July 31, 2017

शान्ति की खोज #हिन्दी_ब्लॉगिंग

पिछले दिनों फेसबुक पर किसी की शेअर की हुई कहानी पढ़ी,मालूम नहीं सच थी या कहानी थी,उसमें बताया था कि एक स्त्री अपने पति की मृत्यु के बाद अपने छोटे से बेटे को कई मुश्किलों का सामना कर के बड़ा करती है,उसकी हर सुविधा का ध्यान रख कर उसे उच्च शिक्षा दिलवाती है बच्चा आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाता है ,वहीं शादी कर लेता है, माँ उसके आने की राह देखती रहती है,लेकिन वो नहीं लौटता,स्त्री के अड़ोसी-पड़ोसी इस बीच उसका खयाल रखते हैं, उसको अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मान देते हैं ,और आखिर में वो बीमार हो जाती है ,बेटे को बीमारी की खबर भी कर दी जाती है, और उसके आने का इंतजार करते हुए स्त्री अपनी अंतिम साँसे गिनती है,पर चल बसती है उसकी ईच्छा बेटे से मिलने की पूरी नहीं हो पाती...
उसी बेटे के व्यवहार से अड़ोसी-पड़ोसी दुखी होकर भी  अब उसकी माँ की ईच्छा और सम्मान की खातिर उसके घर की चाबी उसके सुपुर्द करने का इंतजार कर रहे हैं, कि अब शायद वो आए.....

मुझे अपनी दादी की कही एक कहावत याद आई -

पूत सपूत तो क्यों धन संचय
और पूत कपूत तो क्यों धन संचय....

सही है-
बेटा हो या बेटी,अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ जिम्मेदार बनाना भी उतना ही जरूरी है .....धन का संचय जरूरत से ज्यादा करना व्यर्थ है,बच्चों को मितव्ययिता के साथ संयम सिखाना भी बहुत जरूरी है..और ये पाठ पाठ्यपुस्तकों में नहीं मिलेंगे .... अगर बच्चे खुद सपूत यानि काबिल हुए तो कभी आप पर निर्भर होना नहीं चाहेंगे, खुद कमा लेंगें,आप चिंता न करें,और अगर कपूत हुए तो सदा आप पर निर्भर राह आपका संचित धन उजाड़ देंगे,,तब संचित धन व्यर्थ गलत उपयोग होकर नष्ट हो जाना है .....
उन्हें आप पर निर्भर नहीं रखना चाहिए ...

लेकिन "ममता","समाज",और "लोग क्या कहेंगे"जैसी बातों के चलते सदा समाज में ऐसी कहानियाँ दोहराई जाती रही हैं/रहेंगी.....

पता नहीं कब तक
वही आंसू
......
फिर वही शांती
फिर वही पैग
फिर वही पिता
फिर वही माता
फिर वही कुपुत्र
और ...
अनंत तक चलने वाली

शान्ति की खोज ....

Monday, July 24, 2017

आँखों की उदास पुतली और नमीं

आँख खुलते ही बारिश की टिप-टिप सुनाई दे रही है कभी तेज कभी धीमी ..पिछले दिनों दो छुट्टी बारिश की वजह से हो गई थी ..मैंने चाय बना ली है ,बार -बार ध्यान फोन पर जा रहा है , कहीं आज भी छुट्टी की खबर न आ जाए .... हमेशा तो खुशी हो जाती है लेकिन आज मन कह रहा है छुट्टी न हो ... कारण ....?
कारण ये कि कल उसने मुझसे हजार रूपए मांगे थे ...पूछने पर कि क्यों चाहिए?
...बताया कि हमको पैसे मिलेंगे तब आपको वापस कर देंगे ..
मैंने पूछा- क्यों चाहिए ये ? और क्या इस माह पैसे नहीं मिले ?
सकुचाते हुए बोली -मिले थे ,मगर हमने पिछली बार जिससे उधार लिये थे ,उसको वापस कर दिये ,और भाई की फीस भर दी ...
मेरा अगला सवाल था - माँ भी तो काम करती है,और पिताजी क्या करते हैं?
-पिताजी दूसरी स्कूल बस पर कंडक्टरी करते हैं.... माँ और मेरे को दोनों को मिली थी तनखा ,मगर बचे नहीं .... पिताजी को बहुत छुट्टी करनी पड़ गई थी ...
मेरा अगला सवाल था कितने भाई-बहन हो ?
- हम चार बहनें और सबसे छोटा भाई..
भाई स्कूल जाता है ,
-और तुम्हारी छोटी बहनें ?(ये जानती थी कि ये सबसे बड़ी है और आठवीं के बाद पढ़ना छोड़ दिया है)
-वे घर पर ही रहती है ...उनके टी.सी. लेने के लिए ही तो पिताजी को छुट्टी लेनी पड़ी .आगे दाखिला नहीं मिल रहा कहीं ...और गाँव की स्कूल वाले बोलते हैं -अभी नहीं बनी बाद में आना ... पिछला पूरा साल ऐसे ही निकल गया ....
ओह! कह कर मैं चुप हो गई ....
फिर कहा उसने कि -मैंडम जी गैस की छोटी टंकी  है हमारे पास, वो खतम हो गई है ...अभी किसी से स्टोव मांग कर ले लेते हैं ,और उसपर खाना बनाना पड़ता है ...बहुत परेशानी हो रही है... दो दिन से मेरी तबियत भी ठीक नहीं लग रही सिर दुखता है,बुखार जैसा भी लगता है .......कहते-कहते उसकी आँखें नम हो गई .... जिसे वो छिपाने की कोशिश कर रही थी ....
अब मैं चकित थी ,मैंने अपना पर्स टटोला पाँच सौ का एक नोट था और दो तीन सौ-सौ के.... 500 का उसको देते हुए कहा - अभी यही है .पाँच सौ कल ला दूँगी ...

घर में कमाने वाले तीन खाने वाले सात ....और एक भाई के लिए चार बहनें ....
कब तक ?
..
और आज जाना ही होगा स्कूल .... यही सोच रही हूँ काश आज छुट्टी न हो .....
….…….…
होकर आई थी स्कूल....उसकी माँ को दिए शेष रुपए.........दोनों की आँखों में एक बात समान देखी......उनकी उदास पुतली और नमीं.......:-(

आज फिर बारिश की टिप टिप वाली सुबह ने उनकी याद दिला दी ..
मुझे स्कूल छोड़े डेढ़ साल बीत गया है...जाने कैसे चूल्हा जलता होगा उनका .... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लगी स्कूल बस पर कंडक्टरी करते उस पिता ने बेटियाँ बचा तो ली पर उन्हें पढ़ा पाया या नहीं कौन जाने !!!
अब मेरी आँखों में भी नमीं सी महसूस रही हूँ....

Wednesday, May 31, 2017

इक तो सजन मेरे पास नहीं रे - गौतम राजऋषि की कहानी का पॉडकास्ट

गौतम राजऋषि किसी परिचय के मोहताज नहीं। ... 

उनके ब्लॉग -पाल ले एक रोग नादाँ से एक कहानी का पॉडकास्ट बड़ी मेहनत के बाद बना पाई हूँ ,.. तकनीकी जानकारी न के बराबर ही है , जो सीखा यहीं ब्लॉग पर सीखा , ..... गलतियां संभव हैं। .. आशा है उन्हें अनदेखा करेंगे। ... 

 सुनियेगा। .. कहानी बहुत बड़ी है। ..प्रयास किया है हर पात्र को आप महसूस करें ,मैं इसमें कितना सफल हुई ये आपकी प्रतिक्रया ही बताएंगी। .. 

कहानी का समय है ४४मिनट १७ सेकण्ड और 
शीर्षक है - इक तो सजन मेरे पास नहीं रे ...  

(कहानी मासिक हंस के नवंबर 2012 अंक में प्रकाशित  हो चुकी है ) 

(अगर सुन न पा रहे हों -प्लेयर को एक बार सक्रीय करें फिर दुबारा प्ले करें )






Sunday, November 6, 2016

बीती ताही बिसार दे

कल जब ऑफिस से एक्स्ट्रा काम ख़तम करके वो निकला तब रात ग्यारह बज चुके थे। ..फ़टाफ़ट घर फोन लगाकर बोला -मैं निकल रहा हूँ, और बाइक स्टार्ट की ..

.अभी ५ मिनट भी न चला होगा कि एक्सीलेटर वायर टूट गया... चारों तरफ देखा ,दुकाने बंद हो चुकी थी मेकेनिक को तलाशा कोई दुकान न दिखी। .. मरता क्या न करता ,बाइक हाथ  से घसीटने लगा |
पीठ पर लेपटॉप का बेग और हेंडल पर टिफिन लटकाये हुए हेलमेट भी निकालना पड़ा, किसी तरह एक डेढ़ किलोमीटर के बाद एक मेकेनिक की दूकान सड़क के उस पार खुली दिखी, तुरंत सड़क पार करने लगा, पर तभी हेलमेट हाथ से छूट गया। ..सोचा बाइक रखकर उठा लेगा। .. दूकान के सामने पहुंच कर बाइक खड़ी की, और पलट कर हेलमेट उठाने आया। .....

अभी हेलमेट उठाकर पलटा भी न था, कि पीछे से एक लड़का दौड़कर आते हुए उसे मारने लगा। ..उसे कुछ समझ आता उससे पहले ही उसने ५-६ घूंसे  मुँह पर दे मारे। ..वह इस अचानक हुए हमले से असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा ,चश्मा आँखों से और टिफिन हाथ से छिटक कर दूर जा गिरा, नाक से खून बहने लगा उसकी , वो तो भला हुआ कि पास से गुजरती कार से टकराने से बच गया। .. उसने तुरंत चश्मा खोजकर एक हाथ में कसकर पकड़ लिया , जानता था-उसके बिना कुछ भी देख नहीं सकेगा। ..

साथ ही वो बचाव में पूछने लगा -अरे भाई ! हुआ क्या ? क्यों मार रहे हो? लेकिन तभी उस हमलावर के दो साथी और आ गए और ये बोलते हुए कि -बाईक कैसे खड़ी की  .. तीनों मिलकर मारने लगे। ....रात में सड़क पर आवागमन कम था , मेकेनिक की दूकान से दो लड़कों ने आकर उसे छुड़ाया , वो उठा , अपना टिफिन उठाया देखा ढक्कन टूट चुका था , हेलमेट ठीक था ,थोड़ा संभलकर अपनी बाइक तक गया देखा उसकी बाईक के बाजू में उस लडके की बाईक खड़ी थी ,लेकिन टकराई तो नहीं ही थी ,फिर कहा - कुछ भी तो नहीं हुआ आपकी बाईक को,लेकिन वे सुनने वालों में से नहीं थे फिर उसे मारने लगे , वो असहाय था ,अकेला , उसने वहाँ रुकना ठीक  न समझा , एक बार को लगा कि १०० नंबर पर कॉल करे ,लेकिन खुद को संयत रखते हुए ऐसा नहीं किया, क्यों कि लड़कों ने उसे सिर्फ मारा था ,पर्स मोबाईल छीना नहीं था,हो सकता था वे ऐसा करते देख और हानि पहुंचाते ,उसे माँ और पत्नी का भी ख़याल आया कि वे रास्ता देख रहे होंगे ,  और उसी हालत में टूटा टिफिन और हेलमेट पकड़ बाईक घिसटते हुए आगे बढ़ गया...

रास्ते में कोई दूकान खुली नहीं दिखी न कोई मेकेनिक मिला, आखिर फिर ३-४ किलोमीटर पर एक मेकेनिक की दूकान दिखी लेकिन वो बंद थी ,वो बाईक वही  खड़ी कर दूकान के बोर्ड में देख मोबाईल पर मेकेनिक का नंबर ट्राय करने लगा ,बार -बार ऐसा करते पास की एक कबाब की दूकान बंद कर जाने वाले तीन लड़कों ने उसे देखा उसमें से एक ने आकर कहा- वो नहीं मिलेगा अभी और सारी बात जानकर उसकी हालत देख ,बाईक वही खड़ी करवा ली ।  अब तक वो थककर चूर हो चुका था, नाक से रह -रह कर खून भी आ ही रहा था , उसने वहीं से ओला कैब बुक की लेकिन कैब के पहुंचने तक उसकी हालत उसके बर्दाश्त से बाहर हो चुकी थी वो वही सड़क पर लेट गया कैब का इंतज़ार करने , और इसी वक्त उसे खुद से बात करने का मौका मिला,  मन उस पर भारी हो गया, पिता बहुत याद आये  .रोना भी आया ..

७ साल की उम्र से खुद से जूझ रहा है , किसी को बताता नहीं, लेकिन माँ जानती है,  और माँ को याद करते ही उसमें ऊर्जा आ गई ,तभी कैब वाला पहुँच गया , उसे सड़क पर लेटे  देखकर कैब ड्राइवर उतर कर उसके पास आया ,उससे पूछा क्या हुआ? और उसकी सारी बात सुनकर और ये जानकर कि माँ और पत्नी घर इंतज़ार कर रहे हैं, उसके दुख का सहभागी बना , ड्राईवर ने उसे उठाकर कैब में बैठाया , उसका सामान रखा ,उससे बोला- सर प्लीज आप राइड केंसल कर दीजिये , मैं आपको घर तक पहुंचा दूंगा , मेरा दिन भर का राइड हो चुका है ,मैं आपसे पैसे नहीं लूंगा , . और राइड केंसल करवा दी । उसने कुछ देर में पानी का पूछा और अपने पास देखा ,लेकिन उसकी बोतल में पानी ख़तम हो चुका था , बोला - सर मैं आगे कोई दूकान खुली होगी तो रोकूंगा आप पानी ले लीजियेगा , एक शराब दूकान देखकर कैब रोकी उससे पानी की बोतल खरीदवाई  और आकर फिर कैब में बैठ गया  ....रास्ते में बात करते हुए कहने लगा- सर कितनी बुरी बात है , आप यहां काम करने के लिए आये हैं और यहां के लोगों ने आपके साथ इतना गलत व्यवहार किया । ड्राईवर की बात सुन दर्द में भी एक पल को उसके होठों पर मुस्कराहट तैर गई। ...

. तब तक करीब साढ़े बारह बज चुके थे  उसके फोन की घंटी बजी , ड्राईवर ने पहले ही आगाह किया- घर से फोन होगा तो अभी मत बताईयेगा सर ,माँ और आपकी पत्नी परेशान हो जाएंगे , उसने फोन उठाया ,माँ  का फोन था, उसने वैसा ही किया,माँ से कहा - रास्ते में हूँ , १०-१५ मिनट और लगेंगे। ...

... और कुछ देर में ड्राईवर ने उसे सुरक्षित पहुंचा दिया। .. उसके लाख कहने पर भी पैसे नहीं लिए शायद २५०/- होते इतनी दूर के। .. बस प्रेम भरा धन्यवाद लिया और लौट गया। ...

घर पर माँ घड़ी देखते-देखते  लेट चुकी थी,पत्नी खाने पर इंतज़ार करते -करते झपकी ले रही थी , तुरंत दो थाली लगाई और साथ खाने पर बैठते ही उसकी रूलाई फूट पडी , माँ  भी कच्ची नींद में थी , कुछ आशंका से भयभीत हो उठ बैठी और तब उसने दोनों को ये सारी घटना बताई।

तीनों के अश्रु झर रहे थे। .. और कुछ कहते न बन रहा था सिर्फ उस कैब वाले को मन ही मन धन्यवाद दे रहे थे और आपस में एक ही बात कह रहे थे  - इससे भी बुरा हो सकता था। . .
जाने कितना बुरा।

और माँ ने गले लगाते हुए हमेशा की तरह यही कहा -बीती ताही बिसार दे!

Sunday, October 18, 2015

विश्वास की कोंपल

आज तक ऐसा नही हुआ ... वो अपना हेलमेट ऑफिस में भूल आया ... और ये बात उसे आधे रास्ते आकर याद आई ..... अब ? क्या करे ? ट्रेफिक में वापिस जाए, और अब तक ट्रेफिक सिपाही की जो नज़र न पड़ी , वो उस पर पड़  गई तो ....नहीं ,नहीं ...माँ चिंता करेगी घर  पर ....... वैसे ही लेट  निकला था आज वापसी में ....तो .....
उफ़्फ़! ऐसा कैसे हो गया सोचते हुए भी ये तय कर लिया था की घर ही चला जाए ,कल ऑफिस से ले लेगा हेलमेट .....
मगर कल जाएगा कैसे ......? ओह ॥यार शिट!....... बिना हेलमेट के तो नहीं ही जा पाऊँगा ......कल बस से चला जाऊंगा ......

उधेड़बुन में ही घर पहुँच कर माँ से सीधे बोला ----आज मेरे साथ चोट हो गई ..... और हेलेमेट भूल आने की बात बताई ...30 का हो गया है पर पता नहीं आज भी उसे लगता है माँ के पास उसकी सारी चोटों का मलहम होता है ........
"तू अब तक बड़ा नहीं हुआ  ".... माँ की झिड़की में भी प्यार ही नज़र आया उसे ....
खैर दूसरे दिन की सुबह हुई .... तय करके सोया था की बस से जाना है तो एक घंटा जल्दी निकला जाएगा ...मगर बहुत दिनों बाद माँ आई है , ... टिफिन बनाने के लिए हड़बड़ी न हो तो ये याद भी नहीं दिलाया कि जल्दी निकलना है .....वैसे भी  खूब सारी बची बातें माँ से बातें करते-करते उसकी यादों से खुरचन  निकालता है वो ...जिसमें उसका बचपन और पिता का स्नेह दबा रह गया है कहीं ...
खुद ही सोचा बस से नहीं तो कैब ही ले लेगा ...थोड़े पैसे लग जाएंगे मगर कौन बार-बार खुद के लिए लेता हू ,,,,,
कैब बुक करने लगा ...... माँ ने बात सुनी तो याद आया कि अरे! बस से जाना था .....तुरंत माँ को कह दिया कोई बात नहीं ॥पहुँच जाऊंगा

शहर से थोड़ी अलग, एक तरफ घर होने से कैब जल्दी मिलती नहीं और कोई साधन तो खैर ही समझो कि कभी मिला हो ......  पर आज तो बहुत अनोखा अनुभव हुआ ...मोबाईल एप्प पर गूगल में कैब घर के पास ही दिखा रहा था , फोन मिलाया तो ड्राईवर बोला -सर, मैं दूर हूँ .... उधर नहीं आयेगा ...
- अरे! कैसे नहीं आयेगा, तुम्हें तो मेरे अपार्टमेंट के नीचे ही दिखा रहा है ?
- नहीं सर ,कुछ गड़बड़ होगा, मैं तो...... नहीं आ सकता
थोड़ी बहस के बाद  फोन काट दिया उसने ....बड़बड़ाते हुए - आजकल बहुत स्मार्ट समझते हैं लोग .खुद को ...साफ झूठ बोल रहा है .... दूसरी देखता हू
अब माँ के माथे पर भी चिंता कि लकीरें दिखने लगी थी ......वापस हेलमेट हाथ में लेकर आयेगा बस से ..... भूल मत जाना फिर .... रास्ते में न छूट जाए ....
....हाँ ,हाँ कहते तुरंत बोला-.... मैं निकलता हूँ नीचे से ही कुछ मिल जाएगा ॥आगे जाकर कैब मिल जाएगी ....और टिफिन हाथ में उठाए निकला गया ....

आधे घंटे में ही ऑफिस पहुँच कर फोन आ गया - मैं पहुँच गया .....
-अभी पहुंचा ? कैब मिल गई थी ?... माँ थी दूसरी ओर तो सवाल भी साथ ही थे ....-
हाँ ,हाँ ,पहले थोड़ी दूर तक लिफ्ट ले ली थी ....फिर सड़क से कैब .... फिर भी आधे घंटे में पहुँच गया ....रखता हूं
..
दिन खतम करती रही माँ ...कभी अंदर कभी बाहर .... कभी पार्किंग तक ..... जानती थी आना भी तो बस से ही है उसे तो देर हो ही जाएगी .....

आया ...... हेलमेट जगह पर रखा ॥कपड़े बदले ...और इधर माँ के सवाल तैयार - - टिफिन कितने बजे खाया ? .... भरता कैसा बना था बैंगन का? और करेले की सब्जी में नमक ज्यादा तो नहीं लगा ..... उपवास चल रहे हैं न! तो चख नहीं सकती ......

अब वो फ्रेश होकर माँ के सामने मुसकुराते हुए खड़ा था ...
नज़र मिलते ही माँ ने पूछा - क्या हुआ ?
- नहीं ..कुछ नहीं ......पर .आज तो बहुत बड़ी चोट हो गई मेरे साथ ...
- अरे! ,अब क्या हुआ ? मिटींग थी न आज भी ...
- हाँ, वो तो सब ठीक रही .... मगर मैं  जिस कैब में गया था न!, आज मेरा टिफिन उसमें ही छूट गया ....
- हैं ???? ... क्या करता है तू? ....... कहाँ ध्यान रहता है?.... मोबाईल पर बात करते हुए निकल लिया होगा उतर कर ... अब ?
- कोई नहीं ........ बात हो गई मेरी .......
-किससे?
- मुसकुराते हुए - लंच टाईम में खोजने लगा अपना टिफिन ..... मिल ही नहीं रहा था और याद ही नहीं आ रहा था कहाँ रख दिया
होगा
-फिर ?
- याद आया ... फोन किया कैब वाले को ...... उठाते ही बोला - सर , आपका टिफिन छूट गया न !... हां कहा मैंने ..... आगे बोला - मैं आते रहता हू उस तरफ ..... आपको फोन करूंगा  ...... , मैंने कहा ठीक है ... मगर खाना खा लेना ,उसमें करेले की सब्जी और बैगन का भरता है ..... वो बोला-  मैंने तो अपना खा लिया सर .....
-फिर ?
- फिर मैंने उसको कह दिया की -देखना.....! किसी और को खिला देना .... उसने हाँ बोला ... बस !
-फिर ?.... तूने खाया या नहीं ?
- खा लिया न, वहीं ऑफिस में ...
- अब गया टिफिन .... दूसरा लेना होगा ...वो कोई लाकर थोड़ी देगा... ... उसे क्या पड़ी है ......
- नहीं मेरी माँ .... मुझे विश्वास है, वो लाएगा
- भला क्यों/
- इसलिए की मैंने उसके साथ जैसा व्यवहार किया उस पर मुझे विश्वास है ....
-क्या किया था?
- जब मैंने बुक करने के लिए फोन किया था ,तब उसने कहा था मैं नाश्ता कर रहा हूँ सर , आता हूँ .....मैंने ठीक कहा ॥और खुद ही उस तक पहुँच गया .... तब वो नाश्ता कर रहा था ...... बोला सर ...... बस !...दो मिनट रूकेंगे क्या ? .... मैंने उसे कहा--- हाँ आराम से ... ........हमारे यहाँ खाना खाने के लिए/के समय  किसी को टोका नहीं जाता .... आदमी काम करता ही किसलिए है फिर .....
... और मैंने इंतजार किया ...... वो खुश हो गया ..... मुझे भी अच्छा लगा था.....

अब ...माँ की बारी थी मुस्कुराने की ...... विश्वास का जो बीज सीख के साथ बोया था ...... उसमें कोंपलें फूट आई थी ......

...........................................

आपको क्या लगता है ? टिफिन वापस मिलेगा .... :-) 

Monday, August 24, 2015

सौरभ चतुर्वेदी की कहानी - सप्तमी पूजन

आज सुनिए सौरभ चतुर्वेदी जी की कहानी - सप्तमी पूजन ..






Friday, July 24, 2015

असित कुमार मिश्र की कहानी -व्यंजन संधि

एक कहानी असित कुमार मिश्र जी की शीर्षक - व्यंजन संधि







Thursday, April 23, 2015

आराधना "मुक्ति" की कहानी - शर्त

आज सुनिए आराधना "मुक्ति" के ब्लॉग ईचक दाना बीचक दाना  से उनकी लिखी एक कहानी शर्त




प्लेअर पोस्ट नहीं कर पा रही थी ...आदरणीय अनुराग  जी की मदद से ये हो पाया ..उन्होंने एडिटिंग भी की है ....
आभारी हूँ उनकी ....
सुनकर बताईयेगा कैसी लगी ... कहानी को कहानी की तरह सुनाने का पहला प्रयास है ये मेरा ....

Friday, November 22, 2013

हिन्द-युग्म ----------------बहुत कुछ है यहाँ..सुनने को

  हिन्द-युग्म ----------------बहुत कुछ है यहाँ----सुनो कहानी ---आवाज पर -----


....................-"पत्नी का पत्र"  ............. ------रविन्द्रनाथ ठाकुर...

....................- अठन्नी का चोर........------सुदर्शन...

....................-साईकिल की सवारी.......... --सुदर्शन...

...................- तीर्थयात्रा ................... ------ सुदर्शन ...

...................- निर्वासन....................---- प्रेमचंद... 

..................  - मंत्र........................---- --प्रेमचंद ...

..................- गुलेलबाज लड़का .......--- भीष्म साहनी 

................. - बेमेल विवाह ...............----- अनुराग शर्मा

.................- जाके कभी न परी बिवाई .....--- अनुराग शर्मा 

..................- बदचलन .....................--- हरिशंकर परसाई

.................- पुरस्कार .....................----- जयशंकर प्रसाद



Tuesday, November 19, 2013

सगा-सौतेला ... कविता वर्मा जी की कहानी ...

कविता जी इन्दौर में ही रहती हैं ,पर कभी मुलाकात नहीं हुई उनसे मेरी .... आज एक कहानी कविता जी की उनके ब्लॉग - कहानी Kahani से ....शीर्षक है --"सगा-सौतेला" ......कहानी का अन्त पढ़ते-पढ़ते गला रूंध गया ..... इसके पात्र गोपाल भैया के मन में क्या हो रहा होगा ,यही विचार मन में आ गए थे .... आप सुनिए ...

Thursday, October 17, 2013

"चाँद मेरे साथ चल रहा है"........

                                                     ( चित्र टैब से लिया है ज़ूम करके )                                       
वो मुझे नागपूर में मिली थी , पडोस के मकान में रहती है ,जब भी सासुमां से मिलने जाती हूं उससे भी मुलाकात हो जाती है , दो प्यारे -प्यारे बेटे हैं उसके ...
इस बार वो बहुत दिनों तक दिखी नहीं , मेरी वापसी का दिन पास आ गया ... एक दिन पहले आई वो .... मैंने पूछा - कहाँ चले गए थे आप लोग ?
बताया कि इनमे भाई का देहान्त हो गया तो घर गए थे ...
मुझसे पूछा कि अभी तो रहेंगी न आप ?
मैंने कहा - नहीं कल वापस जाना है .....
बोलकर गई कि जाने से पहले घर आना थोड़ी सी देर के लिए ही सही ,
और जब मुझे निकलना था तो मैं उससे मिलने गई ... दस मिनट में ही दस साल की कहानी सुना दी उसने ...
ये दो भाई थे , इनके पिताजी,हमारे ससुर और सास ने बहुत परेशान किया हमें, जब बड़ा बेटा छोटे के जितना बड़ा था |
हर काम के लिए , खाने के लिए कहीं आने-जाने के लिए सबके लिए बस टोकते रहते थे ... (- ये तूने झाडू़ लगाई है ? देख कितना कचरा बाकि है,चाय पीने का मन हो और अपने लिए चाय बनाओ तो - ननद कहती ऐ भैया शक्कर के दाम बढ़ गए हैं...) मतलब अपन ने समझ जाना कि अपने को चाय नहीं बनानी है.......

 ...आखिर हमें घर से अलग कर दिया ...बड़े भाई ,भाभी उनकी दो बेटियां और ननदें सब एक ओर हो गए ... जब घर से निकले तो कुछ नहीं था,हमारे पास सिर्फ़ ३-४ बर्तन ... दूध भी कढाही में गरम करना पड़ता था । एक चीज बनाओ उसे दूसरे बर्तन में निकालो तब दूसरी ..... ससुर ने मकान बेचकर पैसा भी दूसरे भाई को दे दिया, हमें कुछ नहीं दिया ... और उन्होंने सब इधर-उधर कर दिया ....
१५ दिन पहले खबर आई कि इनके भाई का निधन हो गया ... तब क्या करते ... गए हम ... सब भूल कर ...
लेकिन बहुत बुरा लगा कल तो आने से पहले बहुत रोई मैं ......ऐसा भी किसी के साथ नहीं होना  चाहिए ...
मैंने पूछा क्या बिमार थे वे ?
नहीं हार्ट अटैक से  .....
ओह! .... दुख जताया मैंने ...पूछा अब ?....
आगे बताने लगी उन लोगों ने भाभी को उनके मायके भेज दिया, उनके तो मां बाप भी नहीं है अब, और वे पढी़ लिखी भी नहीं हैं ..... दोनों लड़कियों को अपने पास रखा है , लड़कियां इतनी छोटी भी नहीं है,मगर जाने क्या सिखाया है ननदों ने कि माँ को तो कुछ समझती ही नहीं ...
मैंने पूछा भाभी अब किसके पास हैं ? उनके भाई के .... मेरी बात काटते हुए बोली -- नहीं उनका कोई भाई नहीं है ,चार बहनें ही हैं वे ,सबसे छोटी बहन से कहा कि जब तक उनकी बेटी को पिता की जगह नौकरी नहीं मिलती तब तक उन्हें वहीं रख ले यहाँ खर्चा चलना मुश्किल होगा .....

हम भी कुछ कर नहीं सकते थे ,इतना छोटा सा घर, दोनों बच्चों की पढ़ाई और इनकी कम सेलरी ...वैसे ही बहुत मुश्किल होता है ,अभी मैं एम. ए. की परीक्षा भी दे रही हूं परसों पेपर है मेरा ....यहां भी तो नहीं ला सकती थी , एक पलंग डला है उन्हें लाकर नीचे सुलाते ......अच्छा भी तो नहीं लगता ....
अपनी बहन के साथ जाते हुए वो बहुत रो रही थीं ........

...पर देखो हमारे साथ इतना सब करने के बाद भी काम कौन आया ? ... हमने ही किया न सब .....

और मैं उठ कर चली आई .....मेरी बस का समय हो रहा था ....सोचती रही रात भर सफ़र में ..... 

घर तो मेरा भी छूट रहा था .....

ये आंगन हमेशा ,अपलक ताकेगा
"मन" हर बार मन से कोसों दूर भागेगा ...

रात का पहर दूसरा हो या तीसरा
सोने का बहाना कर मन तो बस यूं ही जागेगा...



बस की खिड़की से नज़रें ऊपर ताक रही थी ,तभी फ़ेसबुक पर लिखा था ---

"चाँद मेरे साथ चल रहा है"........


Saturday, September 7, 2013

शिरोमणि - एक कहानी


नूतन (कहानियाँ ) नामक ब्लॉग से अन्नपूर्णा बाजपेई जी की कहानी पढ़ते-पढ़ते जाने कितने बच्चे आँखों के सामने से गुजर गए ....
शीर्षक - शिरोमणि

आप भी सुनिए  --

Sunday, September 1, 2013

.... की औलाद

सरिता नई शिक्षिका के रूप में मेरे स्कूल में आई थी।पति का इस शहर में तबादला होने पर उसने भी पुराना शहर ,पुराना स्कूल छोड़ दिया था। समय बीतते-बीतते हम कब सहेली बन गए ; पता ही नहीं चला ।
कल वो पुराने शहर की अपनी यादें, मेरे साथ ताजा कर रही थी ।
बातों की बातों में उसे अपनी पॉश कॉलोनी के घर की याद आई ,बताने लगी-
बहुत ही अच्छी कॉलोनी थी, सभी अच्छी जगहों पर काम करने वाले लोग थे। हमारे पड़ोस का घर जिन दंपत्ति का था ,वे अपने बच्चों के पास विदेश चले गए थे । एक दिन उसमें एक यंग लड़का किरायेदार बनकर आया, किसी कंपनी में अच्छी नौकरी थी। थोड़े परिचय के बाद कभी - कभी बात हो जाया करती थी लेकिन हम भी जॉब करते थे, तो ज्यादा मिलना नहीं होता था ।
एक महीने के बाद एक लड़की उसके साथ आ गई थी ,हमसे मुलाकात हुई कि पत्नी है , कम उम्र ही थे दोनों कभी -कभी अनबन की आवाजें आ जाया करती थी घर से ... दूर से देखकर हम  अपनी बालकनी से मुस्कुरा लिया करते ,लेकिन वो लड़की बात नहीं करती थी कभी...
फ़िर एक दिन पता चला कि वो गर्भ से है ... और वो लड़का टूर पर गया है... ७-८ दिन बीत गए ..इस बीच वो कम ही दिखती बाहर ...दिखती भी तो कुछ अनमनी सी .....
और एक दिन जब मैं स्कूल के लिए निकल रही थी, तो गार्ड को चिल्लाते हुए पाया वो लड़की गेट पर थी और गार्ड से कहासुनी हो रही थी ...बीच-बीच में गालियाँ भी दे रही थी ... कभी सड़क की तरफ़ दौड़ पड़ती .. गार्ड ट्रकों से उसे बचाकर खींच कर वापस लाता ....
उस वक्त तो देर हो रही थी गार्ड से समझा-बुझा कर घर भिजवाकर मैं स्कूल निकल गई ...फोन पर पतिदेव से खबर भी मिल गई थी बीच में कि उनके ऑफ़िस जाने से पहले तक घर में ही थी।
शाम को जब वापस पहूँची तो गार्ड नें बताया कि सड़क पर ही निकली हुई है ,और कुछ दूर तक चली गई है दिखाई नहीं दे रही ... मैं भी घर लौट आई ये सोच कर कि किसी परिचित के पास चली गई हो ...
रात होते ही फ़िर गेट के पास हंगामा हुआ ,गार्ड नें पुलिस को बुला लिया , और पुलिस पकड़कर ले गई ...
गार्ड बता रहा था कि वो साहब तो भाग गए लगते हैं ,फोन भी नहीं उठा रहे थे ..न मेरा न उनकी मेडम का .... और मेडम चिल्लाते हुए कहती भी जा रही थी कि उस औरत को मार डालूंगी - बीबी कहता है अपनी साला .........की औलाद ......

अब मैं सोच रही थी कि जिन्दगी भी कैसी यादों के पन्ने सहेज लेती है, जाने कहाँ - कहाँ से उफ़्फ़! ....

Thursday, August 22, 2013

सिक्के का दूसरा पहलू - एक कहानी

 संगीता जी को कौन नहीं जानता ...




आज यहाँ सहेज ली है मैंने संगीता पुरी जी के ब्लॉग गत्यात्मक चिंतन से उनकी लिखी कहानी          "सिक्के का दूसरा पहलू"

Friday, May 10, 2013

दास्तान - ए - आशू दा ....

प्रकाश गोविन्द जी को तो आप सब जानते ही हैं ,परिचय देने की जरूरत नहीं है ...पहेलियों को हल करने की विशेष योग्यता रखते हैं .... गाते भी बहुत बढ़िया हैं.....
एक बार इनसे बात हो रही थी मुझे अचानक  बैंक के काम से जाना पड़ा , मैंने मेसेज लिखा-
बैंक होकर आती हूं ...
जबाब आया -
वाह! आनन्द आ गया !...किजीए जमा ,जोड़ते रहिए पैसा ...
वापस आने पर मैंने पढ़ा मेसेज फ़िर पूछा-
किसने कहा ,पैसे जमा करती हूं,जोड़ती हूं पैसा ?
जबाब लिखते हैं-
आपकी मस्तिष्क रेखाओं ने... मैंने साफ़ पढ़ा..... :-)

तो इसका  मतलब है ये अन्तर्जाल पर मस्तिष्क रेखाएं भी देख सकते हैं ..... :-)

खैर ! ये तो थी मजाक की बातें ---
बहुत कोमल दिल वाले इन्सान हैं ,फ़िल्मों में विदाई के दॄष्य देखकर छुपकर रोने लगते हैं ---
आज एक मार्मिक कहानी इनकी कलम से - इनके ब्लॉग आवाज से -