Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

Monday, January 1, 2018

1 जनवरी 2018

१ जनवरी,2018

आओ,आओ,आओ,
यहाँ रखी हैं शुभकामनाएं सबके लिए,
ढेरों आशीष,
और अनंत स्नेह...
उठा लो अपने हिस्से का सब आकर ..
हो भी क्यो न !😊
आखिर सेल लगी है
मेरी खुले दिल की ...
और फ्री गिफ्ट के लिए कल फिर आना
मिक्स हो गए हैं,
छँटवा नहीं सकती
कल खोलूंगी उन्हें
पहले आओ-पहले पाओ!
की तर्ज पर...👍

जितनी खुशियां बिखरी हैं
उन्हें भी समेट लेना
अंतिम समय नजदीक है
फिर न कहना
बताया नहीं!
बुलाया नहीं!
और हाँ
ये किसी एप्प से ऑटोजनरेट नहीं
जो सबको एक सा माल मिले!!!

जिसको,जिसकी,जितनी
जरूरत है,सब मिलेगा
बस!अपनी ईमानदारी
का बैंक खाता
मुझसे रिश्ते की सच्चाई
से लिंक करवा लेना पहले😊😊😊

2018 तो क्या आने वाले
हर नए साल में खुश और
सुखी रहेंगे आप
और आपका पूरा परिवार!!!
-अर्चना(01.01.2018)11 बजकर 25 मिनट पर....😊