दिल्ली गैंग रेप केस-
इस घटना ने बहुत अन्दर तक डर बैठा दिया है- हम जैसों के मन में ,जो लम्बे समय से अपने जीवन में संघर्ष ही करते आए हैं।
एक हादसा या दुर्घटना पूरे परिवार को तोड़ देती है ,ये वही जान सकता है ,जिसने उस दर्द या पीड़ा को जिया है....
न्यायमूर्ति वर्मा जी की समिती से हमारा निवेदन है कि इस और ऐसे अपराध के अपराधी/अपराधियों को तुरन्त सजा देने के निर्णय लिए जाएं जबकि सब कुछ साफ़ है/हो ...
मैंने बलात्कार की इस घटना को लेकर अपने आसपास के लोगों से अपने मन में उठे विचार लिखने को कहा था,आज वही यहाँ प्रस्तुत कर रही हूँ---
1)
अस्मिता बचाने की लाचारी ने
अस्तित्व को संकट में डाल दिया,
दरिंदगी का शिकार बनने की आशंका ने
बेटियों को कोख में ही मार दिया
समझे थे समाधान जिसको
वह समस्या का मूल है!
दुष्कर्मी को संरक्षण
ये मानवता की भूल है !
विश्व की आधी आबादी
खून के आँसू रो रही है,
मानव जाति के कलंक को
नारी त्याग बलिदान से धो रही है।
दुर्गा रूप बहुत हो चुका
अब चंडिका बनना होगा
बनकर काली खड्गधारी
वहशी का खून पीना होगा।
पुत्र को दे संस्कार नारी सम्मान का
बेटियों को हिम्मत ,हौंसला,ताकत देना होगा!
धैर्य,संयम,समर्पण की सीख के साथ
खड्ग तीर तलवार भी देना होगा।
कायर पुरूषत्व को धूल चटाना होगा
बहन-बेटियों ने ही आईना दिखाना होगा
पुलस,कानून,प्रशासन पर न रहें निर्भर
अपने बाजुओं को सशक्त बनाना होगा!...
-अपर्ना मुले(शिक्षिका)
2) Atrocities on women is an expression of the social disorder
Delhi Gangrape: Victim dies in Singapore hospital.
Victim showing signs of severe organ failure: Singapore docs.
The
News splashed all over the newspapers say but one thing- The Girl Dies.
As if in a sigh of relief, we say, yes the girl has been relieved of
her pain, anguish and agony. She has attained peace in the end. But the
perpetrators of the crime live; they live in shame, in remorse and in an
aggrieved state of guilt- a crime for which they can never be pardoned.
Not by the deceased, not by law, not by people and never by their own
self. Death to these criminals is an easy way out. They cannot and
should not be hanged. Hanging would be too small a punishment for too
big a crime. Violating other person, violating his body, his mind, his
soul; could we exact the culprits by giving them a release through
death? No, these people should be made to realize the gravity of the
crime that they have committed and then they should be made to relive in
their mind what they had done and the consequences of their actions.
This in turn would burn within their hearts and souls forever and would
get branded into their souls so deep that they would never even think of
doing such an action again, not today, not tomorrow, not ever in any of
their lives.
-अलका तोमर (शिक्षिका)
3)
"मम्मी पापा के नाम एक संदेश"
आज़ाद परिंदों को परवाज़ से रोको
नादान पंछियों को खुले संसार से रोको
उड़ने न दो जब तक ये उड़ना ही न जाने
इस उम्र की शिद्दत में सरे आम से रोको
मत फ़िक्र करो इनकी कि रह जाएंगे पीछे
अंजाम अच्छा चाहो तो बुरे आगाज़ से रोको
इस वक्त की गर्दिश में इनका हाथ पकड़ लो
जब तक न हो छाया खुली धूप से रोको
जलने से बचाओ इन्हें आगोश में ले लो
दुनिया की चकाचौंध व उन्माद से रोको
कुम्हार बन के इस नरम मिट्टी को संभालो
आकार दो बस इनको तपती आग से रोको
विशेष:-
औरत वो अमानत है जो कुदरत ने अता की
अल्लाह की अमानत है ये
गोविंद की अमानत
यीशु की अमानत है ये
नानक की अमानत
इस दौर के दरिया में इसे बह जाने से रोको
नारी की हिफ़ाज़त ही हम सबका धरम है
हैवान दरिंदों को दुराचार से रोको....
- आतिया अज़हर(शिक्षिका)
समय की कमी के कारण अपनी ओर से ज्यादा कुछ तो लिख नहीं पा रही हूं ,बस श्रेष्ठ जनों से निवेदन है कि त्वरित कार्यवाही की जाए जिससे न्यायपालिका के प्रति भरोसा बना रहे सबका...
और अब रश्मिप्रभा जी की अभिव्यक्ति---
उनके ब्लॉग -"मेरी भावनाएँ" से
आज आशीष राय जी के ब्लॉग "युग दृष्टि" से एक कविता -- शाश्वत प्रेम
आशीष जी अपनी कविता के बारें में कहते हैं---
"प्रेम
की परिभाषा के बारे में कुछ कहना मेरे जिह्वा के वश की बात नहीं है ,.
सांसारिक प्रेम से इतर शाश्वत प्रेम की परिकल्पना, जो शायद सृष्टि के संचालक
की प्रकृति के प्रति प्रेम की द्योतक है । ये कविता इसी शाश्वत प्रेम
की तरफ इंगित करने की मेरी कोशिश मात्र है"---
लेकिन इसके साथ ये भी बताना चाहती हूँ कि जब मैंने ये रचना पढ़ी तो मन हो गया रिकार्ड करने का तो हमेशा की तरह रिकार्डिंग करके अनुमति के लिये भेज दिया संजय जी का मेल आई डी खोज कर और उनका जबाब मिला ये ...
शुक्रिया अर्चना जी.बहुत आभार आपका.आपने मेरी इस छोटी सी रचना को भरपूर मान
दिया है.कहानी तो इसे क्या कहूं,बस रचना ही मान लें.आप इसे लिंक कर
लें.मुझे ख़ुशी होगी.मैं स्वयं रेडियो में पिछले १८ बरस से नौकरी कर रहा
हूँ,इसलिए कह सकता हूँ कि आपने इसे अपनी आवाज़ देकर इस रचना को गरिमा प्रदान
कर दी है. अब मैंने ये तो सोचा ही नहीं था कि ये रेडियो में काम करते होंगें ... :-) तो अपनी सारी गलतियों के लिये माफ़ी माँग लेती हूँ ...और इस कहानी की अनुमति देने के लिए आभार भी करती हूँ संजय व्यास जी का ...
हिमांशु कुमार पाण्डेय जी के ब्लॉग सच्चा शरणम् से ठाकुर रविन्द्रनाथ टैगोर रचित गीतांजली के एक गीत का भावानुवाद जो किया है उनके बाबूजी यानि श्री प्रेमनारायण पाण्डेय "पंकिल" जी ने
और गीत है ये -- The song that I came to sing remains unsung to this day.
I have spent my days in stringing and in unstringing my istrument.
The time has not come true, the words have not been rightly set; only there is the agony of wishing in my heart.
The blossom has not opened; only the wind is sighing by.
I have not seen his face, nor have I listened to his voice; only I have heard his gentle footsteps from the road before my house.
The live long day has passed in spreading his seat on the floor; but the lamp has not been lit and I can not ask him into my house.
I live in the hope of meeting with him; but this meeting is not yet. (Geetanjali - R.N.Tagore)
दिल्ली की घटना से स्तब्ध मैं और मेरे सहयोगी आपस में बात कर रहे
थे| बात करते -करते ही अचानक मैंने कहा कि महिलाओं की भी क्या जिंदगी
है, जितनी महिलाएं उतनी ही कहानियाँ ...और याद आई मुझे अपने यहाँ काम करने
वाली दीदी की .....बोल पड़ी, "वो काँची ही थी अपने यहाँ..."
"वो मर गई..."बीच में ही बोल पड़े मेरे मित्र....
और मैं भौंचक्की सी देखती रह गई, "अरे!! कैसे ? कब ? मुझे तो पता भी नहीं चला?" प्रश्नों की झड़ी लगा दी मैंने...
"हाँ ,पिछले महिने ही २७-२८ तारीख को" बताया मेरे मित्र ने.."आपको नहीं पता?" पूछते हुए..
"नहीं
तो ...किसी ने बताया भी नहीं" कहते हुए मेरी आवाज दब सी गई ...शायद ऐसी
खबरों से मैं व्यथित हो जाती हूँ इसीलिए मित्रों ने मेरे सामने जिक्र नहीं
किया था पहले...
याद आई काँची और उसके साथ ही उसकी कहानी...
दुबली पतली .सुन्दर नाकनक्श वाली गोरी सी लड़की ....दो बच्चे थे उसके ...उम्र भी कम लगती थी| यहाँ
काम की तलाश करते-करते पहुँच गई थी स्कूल में मेरी ..क्लास की सफ़ाई करती
थी और नर्सरी के बच्चों की देखभाल के लिये मदद करती थी ...
एक
दिन खेल के मैदान में मिल गई जब फ़्री थी , एक कमरा मिला हुआ था उसे ,उस दिन
शायद बच्चा बीमार था उसका तो उसे लेकर खड़ी थी गोद में ..
मैंने तभी पूछा
था, "तुम्हारा बच्चा है?"
"हाँ" कहते हुए बताया था, 'दो हैं मेरे बच्चे एक लड़का एक
लड़की" ...बताते बताते वो स्कूल के बच्चों को खेलते हुए देख रही थी ..उसका
दूसरा बच्चा एक बेटी थी जो बड़ी थी पास के ही स्कूल में जाती थी ... तभी आर
टी ई के बारे में सुना था उसने कहीं से ,मुझसे पूछने लगी, "मेडम क्या मेरे
बच्चे को भी स्कूल में भरती सकती हूं? कहाँ से मिलेगा फ़ार्म ? कौनसे -कौनसे कागज लगेंगे?"
"एक
के तो ३०० रूपये लगते हैं मुझे अगर इसका इसमें हो जाएगा तो मेरे दोनों
बच्चों को स्कूल भेज दूंगी।" ये कहते हुए उसकी आँखों मे चमक देखी थी मैंने...
मैंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड,माता -पिता का परिचय पत्र....
उसने कहा, "ये नहीं हुए तो ?"मैंने कहा, "फ़िर तो मुश्किल होगा ,तुम्हें ये कागज बनवाने पड़ेंगे"
"राशन कार्ड तो है मेरा पर ...."कहते हुए रुक गई वो ...
मैंने पूछा, "पर क्या? घर पर है,तो ले आओ या मंगवा लो" ...फ़िर पूछा, "इनके पापा क्या करते हैं?"
वो अनसुना कर आगे बोलने लगी "ला तो नहीं सकती मैं ...अब दूबारा घर नहीं जा सकती"
मेरी जिज्ञासा बढ़ी, "पूछा क्यों नहीं जा सकती ?"
और फ़िर उसने बताया, "मैंने
और इनके पापा ने भाग कर शादी कर ली थी "लव मेरिज" ...मंदिर में ...फ़िर मैं
माँ के घर नहीं गई..कुछ दिन उसने बहुत अच्छे से रखा फ़िर दारू पीने लगा और
मुझ पर शक करने लगा ,घर में बन्द करके जाता था किसी से बात नहीं करने देता
था|मेडम जी बहुत सहा, मैंने सोचा बच्चे हो जाएंगे तो इसका शक चला जाएगा
..बच्चे हुए तो रखता तो अच्छा ही था ,मगर पैसे की कमी रहने लगी फ़िर गुस्से
में बहुत मारता था ...बाकि तो कुछ नहीं पर शक इतना कि आजू-बाजू भी कोई मदद
नहीं करता था|" मैं परेशान हो जाती थी| एक दिन कह दिया, "मैं चली जाउंगी
बच्चों को लेकर|" तो बोला, "चली जा". बस यही बात बहुत बुरी लगी मेडम जी
...मैं उसके साथ अपना घर बार माँ-बाप सब छोड़ कर आई थी ...मार खाते हुए भी
रहती थी क्यों कि उसे प्यार करती थी ..पर उसने कैसे कह दिया चली जा ....मैं
एक दिन निकल आई घर से उसे बिना बताए ...बच्चों को लेकर ..
कुछ दिन एक आश्रम में रही पर वहाँ एक साल से ज्यादा नहीं रखते .. वहाँ की मेडम ने यहाँ काम दिलवा दिया ...
मैं सोच रही थी कितनी हिम्मत वाली है ...
फ़िर छुट्टीयों के बाद पता चला वो किसी के साथ चली गई है .......बच्चों सहित ...शायद शादी भी कर ले ...
लेकिन
फ़िर एक बार स्कूल में नज़र आने लगी शायद उसके बच्चों को साथ नहीं रख रहा था
जो उससे शादी करने वाला था....लेकिन फ़िर ५-६ माह बाद चली गई शायद उसे काम
से निकाल दिया गया था...उसके साथ ही एक और परिवार को भी निकाला गया सुना
इसे लेकर दोनों पति-पत्नि झगड़ते थे ...
फ़िर अचानक मुझे ये पता चला कि
उसकी मौत हो गई ....कैसे ? का जबाब मिला बीमार हो गई थी ,हिमोग्लोबिन कम हो
गया था बहुत, शायद कोई इन्फ़ेक्शन भी .....
"और उसके बच्चे? वे कहाँ गए?".
"शायद बाद मे उसके भाई के पास चली गई थी ...वो ही ले गया बच्चों को"
और खतम हो गई काँची की कहानी ...जब भी याद आती है तो मन में एक बात हमेशा आती है- कि नाम भी पाया तो "काँची"
लेकिन क्या मालूम कि उसकी बेटी जब बड़ी होगी तो उसकी कहानी क्या होगी........
पर मन कहता है कि -काश! तुम्हारी बेटी की कहानी सुखांत हो काँची.........