Showing posts with label त्यौहार. Show all posts
Showing posts with label त्यौहार. Show all posts

Friday, August 14, 2015

जय हिन्द! जय हिन्द की सेना

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
सभी वीरों को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं

मेरी आजादी पर जश्न मना रहे हैं वो
जो  खुद धार्मिक जंजीरों में जकड़े हुए हैं .....

हाथों से तिरंगा कैसे लहराएंगे
जो उनसे अपनी कुर्सी पकड़े हुए हैं.....

गर्व से न मुस्कुरा पाएंगे शहादत पर
जिनके अपने ही घरों में झगड़े हुए हैं.......

कदम ताल मिलाना क्या जाने वो
जिनके शरीर आलसी से अकड़े हुए हैं.......

मैं अपनी हिफ़ाज़त खुद कर सकता हूँ
मेरे संस्कार पुश्तैनी हैं,तगड़े हुए हैं.....
अर्चना

Friday, September 26, 2014

नवरात्रि




माँ ने सिखाया 
प्रेम करो सबसे
मिलके रहो ..

देखने तुम्हें
हर वर्ष आउंगी
खुश रहना
... 

आत्मसम्मान
  विश्वास और आस्था
नवरात्रि में 
 
  नई उमंग... 
नीरस जीवन में 
भर देती माँ...

जय माता की
कह देने भर से
धुलेंगे पाप....

जय माँ अम्बे
अधर्म का नाश हो
तेरी कॄपा से..

Monday, August 11, 2014

मांग के तो देखिए- दिल हाजिर करने वाले लोग अब भी हैं .....

इस बार रक्षाबंधन के दिन सोमालीपुरम घूमने गए। (इंदौर के पास एक पार्क)
बच्चों ,माँ और भाई-भाभीयों के साथ और बच्चे बने रहे दिन भर ....
कुछ मेंबर जल्दी पहुँच गए थे
हम पीछे रह गए थे, हमें उन्होंने सूचना दी कि आज अखबार में कूपन छपे हैं जिसे साथ लाने पर 10% छूट हर एक्टिविटी पर मिल रही है पेपर साथ ले आना ।चूँकि हम घर से निकल चुके थे और उस वक्त कोई पेपरवाला भी नज़र नहीं आने वाला था(११ बज चुके थे)..
एक जगह एक दूकान में एक व्यक्ति पेपर पढ़ते हुए दिखाई दिया
बस! फिर क्या था ...निलेश फटाफट गए माँगने ।
- भैया पेपर दिखाएंगे
-हाँ क्यों नहीं, क्या आया है?
-एक विज्ञापन देखते हुए ... ये पेपर रख लूं?
-अरे भैया !अभी तो पढ़ा भी नहीं है !
-प्लीज भैया फेमेली के साथ सोमानीपुरम ........छूट है पता चला ...दे दीजिये!
- अच्छा!! ....ले जाईये .... :-)
.. ...
ऐसे तीन लोगों से पेपर लिए ,और उन्होंने खुशी-खुशी दिए भी ....
खुशी  देनेवाला काम .... छोटा या बड़ा नहीं होता ,और मांग के तो देखिए ...दिल हाजिर करने वाले लोग अब भी हैं ...
.....
परिवार के जो लोग यहाँ नहीं थे उन्हें "मिस" भी बहुत किया ।...

Saturday, November 3, 2012

शुभ - दीपावली



 ..
.रीवा से वापस लौटते समय किसी स्टेशन के आऊटर पर रूकी ट्रेन ...और  दिवाली के स्वागत में सजा ये घर देखा.....बच्चे अपनी पूरी मस्ती में ....एक ओर जहाँ बाजू के घर में भैया मोबाईल में व्यस्त हैं,वहीं पडोस की आँटी जी शाम का खाना बनाने  की तैयारी में व्यस्त ...हर कोई अपना-अपना काम कर रहा है ...(मैं भी ...)....और जब ट्रेन चल पड़ी तो ..टाटा करना नहीं भूली छुटकी गुड़िया.....

Wednesday, August 1, 2012

रेशम की डोर...



===::@::===
मैं तुझसे लड़ती भी हूँ,
झगड़ती भी..
मैं तुझसे बड़ी भी हूँ
छोटी भी..
बाँधा है मैंने तुझको
शब्दों के बन्धन से...
महकता है ये रिश्ता
बिना ही चन्दन के
डोर ये ऐसी नहीं कि टूट जाए झट से..
चलो अब मुँह खोलो और मिठाई खाओ फट से..
ढेर सारे आशीष तुमको मेरे प्यारे भैया
अब चाहे "दी" कहो "दीदी" कहो या कहो "दिदिया"...
-अर्चना

















Sunday, October 23, 2011

शुभ-दीपावली

दीपावली के पर्व पर आप सभी को बधाई व शुभकामनाएं....

















वैदेही-संदीप की बनाई रंगोली पर दीपक सजा रही है...


देवेन्द्र द्वारा लक्ष्मी पूजा ...

हमारा घर - खरगोन



और अब ये जिम्मेदारी मुझ पर...
 गुलाबजामुन तैयार...!!!...आईये आप भी...खाईये
 वत्सल भाई साहब ,बहनों के साथ (पल्लवी,प्रान्जली,निशी और सुहानी)


 और फ़िर आतिशबाज़ी का मजा सबके साथ ......फ़ुलझड़ी....
 नहीं.....फ़ुलझड़ियाँ..................
 मन्जू भाभी,माँ और बड़ी बुआ(ताई) भी...
-- बुआ के साथ उर्वशी भाभी....
 ..........................अनार ..............
............... चकरी.....................
 ...........अहा ! ! ! ...............



 और अन्त में एक ग्रुप फोटो...
(वत्सल फोटोग्राफ़र हो तो मिस नहीं करता) ........










 सभी फोटो २०१० की दीपावली के ...

Friday, March 4, 2011

फ़िर आई होली......और साथ मेरे हो ली....

                                              (चित्र--वत्सल -पल्लवी की पहली होली का-१९८९)
एक ऐसी होली जिसे मैं कभी याद करना नहीं चाहती...और जो मेरे भुलाए नहीं भूलती...।
बात उन दिनोंकी है जब मेरा समय घर से ज्यादा अस्पताल में गुजरा करता था। त्यौहार कब आते ,कब मनकर चले जाते, पता ही नहीं चल पाता था।
१९९४ की होली थी वो....सुनिल के एक्सीडेंट के बाद की पहली होली थी वो.....डॉक्टरों के जबाब दे देने के बाद घर लेकर आ गए थे हम उन्हें...पूरा परिवार इस घटना से उबरने की कोशिश में लगा हुआ था....उस दिन रंग नहीं ला पाए थे हम बच्चों के लिए या कहूँ याद ही नहीं रहा था कुछ....शाम को डॉक्टर से मिलकर जब लौटी मैं तो बच्चे कहीं दिखाई नही दे रहे थे। मैने आवाज लगाई तो बेटी जिसकी उम्र साढ़े पाँच साल थी ...दौड़ती हुई आई...भीगी हुई थी पूरी....और चेहरा,हाथ,कपड़े सब रंगीन थे...समझ नहीं पा रही थी- हुआ क्या है?
पूछा--- ये क्या किया?
बोली--भैया ने किया।
कहाँ है भैया? ---अन्दर ले गई, बाथरूम में ...
माँ भी आते हुए बोली -यहीं खेल रहे थे दोनों अभी....
और जो हम दोनों ने देखा ----वत्सल भी भीगा हुआ था टब,बाल्टी,मग जिसमें भी पानी था---सारा रंगीन.....
एक दिन पहले ही लाए हुए सारे स्कैच पेन टूटे, और खुले हुए--- बिखरे पड़े थे चारों ओर.....और भोले पन से बोला था---रंग लगाना था न.....आपको और पापा को भी लगाना है....... और मामा को ....नानी को भी .....तो सब का बना लिया.....रानू के पेकेट का भी ..............





Tuesday, August 4, 2009

राखी..............

राखी नहीं सिर्फ़ धागा या डोर ,
बंधता है इसमें एक छोर से दूसरा छोर ,
नहीं बन्धन ये सिर्फ़ कलाई का ,
इसमें छुपा है दर्द जुदाई का ,
मिलन की रहती सदा इसमे आस है ,
रिश्ता ये ऐसा जो हर दिल के पास है ,
निभा सके हम इसे जीवन भर ,
आओ संकल्प करें इस रक्षाबंधन पर..................