Showing posts with label यात्रा-स्मरण. Show all posts
Showing posts with label यात्रा-स्मरण. Show all posts

Friday, June 29, 2018

रेलयात्रा में चोरी,दानापुर,पटना,बिहार

बहुत दुखी मन से घटना लिख रही हूं,जो हुआ वो किसी के साथ न हो, जरूर कोई पुण्य आड़े आया होगा जो जान बची वरना चलती ट्रेन से एक महिला के गिरने की खबर भर होती मैं .......इस घटना ने बिहार के प्रति मेरे विश्वास की धज्जियां उड़ा दी ....
हुआ ये की मैं,भाभी,बेटी और मायरा के साथ मुम्बई-आसनसोल के ए सी थर्ड क्लास के बी वन कोच में सफर कर रहे थे ,खंडवा से पटना तक ....
पूरा सफर अच्छा रहा,आप सबसे शेयर भी करती रही मायरा की शैतानियां...
और सबसे अहं लाइव लोकेशन शेयर करने की जानकारी भी बातचीत के दौरान दी ...कुछ दोस्तों ने सीखा भी ...
दानापुर से गाड़ी धीमी हो गई,बीच में दो बार रूक भी गई पटना उतरने  वाले साथ के लोग दरवाजे पर आने लगे,हमने भी पूछा-आ गया क्या?जबाब मिला जी 5 मिनिट में,चूंकि हमारे साथ कोई पुरुष नहीं था ,हम अपना सामान गेट पर ले आये ,मायरा सो रही थी ,बेटी उसे गोद में लेकर पहले कंपार्टमेंट तक आ गई,अब मैं और भाभी बाहर थे AC के अपने बेग और हैंडबैग और पर्स के साथ,तभी हमारे साथ एक हादसा हो गया ,पटना उतरने से पहले एक चोर गिरोह से सामना हुआ... जान बची लाखों पाए समझिये
[वे 7-8 लोग थे 25 से 30 उम्र के,गेट पर सामान लेकर उतारने को तैयार खड़े थे हम,तभी अचानक दानापुर से धीमी चलती ट्रेन में वे आए हमें गेट से हटने को कहा, मुझे और भाभी को लगा उन्हें यहीं उतरना होगा तो हमने रास्ता दिया उन्होंने गेट खोल दिया मुझे आगे की ओर हटाया और हमारे 3 बेग जो रास्ते में थे उठाकर टॉयलेट के पैसेज में सरका दिए,3 लोग बेग के आगे खड़े हो गए हमें बेग दिखाई नहीं दे रहे थे तभी मैंने पूछा यहीं उतरना है क्या ,वे बोले पटना ,तो मैने कहा जब हमें भी यहीं उतरना है तो क्या फर्क पड़ता है आप पहले उतरें या हम ?अगर हम ही उतर जाते तो क्या होता ,हम तो यहां के मेहमान हैं,आप तो यहीं के लोग हैं, वे पीछे हट गए...साथ की महिला को भी आगे निकाल दिया ,
इस बीच मैं भाभी से कहती रही कि हमारे बेग दिख नहीं रहे, हमारे साथ आये एक दंपत्ति भी वहीं उतरने वाले थे उनमें से पुरुष ने कहा आप टेंशन न लें मैं आपके बेग दे दूंगा ,लेकिन तब बेग उन्हें भी न दिख रहे होंगे उनका भी एक बेग सरकाया था...
. इस बीच उनमें से एक ने पूछा आप कहाँ से आये?मैंने एम.पी. बताया ,बोले यहाँ? मैंने कहा यहाँ की बेटी है हमारी बहू,बल्कि अब बेटी ही है बहू क्या?..उसने हमारा एक बेग वापस आगे की ओर करके रख दिया
पूछे -होटल वगैरह में रूकियेगा? मैंने कहा-नहीं घर है..
तभी भाभी ने कहा-अब हमारे बेग आपने पीछे किये तो आप ही मदद कीजियेगा उतारने में ...जी..जी.. जबाब मिला .. तभी अंदर की ओर से 2 लड़के आये हमें क्रॉस कर दूसरी ओर जाने को हमने उनसे कहा-आप अभी वहीं रुकिए जगह नहीं है बाद में जाईयेगा, इतनी बातचीत सुन बेटी भी मायरा को गोद में लेकर बाहर आ गई, तब इधर के वे 3 लड़के जो पीछे टॉयलेट की ओर थे आगे निकलकर AC कोच के अंदर दूसरे गेट की तरफ हमें किसी तरह क्रॉस करते चले गए ,अब इधर जगह बन जाने से आगे वाले 1 को छोड़ बाकि 2 भी AC कोच के दूसरे गेट की ओर चले गए , जैसे ही ट्रेन रूकने को हुई पहला वाला भी तेजी से अंदर चला गया, हमें आश्चर्य हुआ ,मैंने कहा -जब यहां से उतरना ही नहीं था तो बेग इधर उधर हड़बड़ी क्यों मचाई ? ट्रेन अभी भी धीमी थी  तभी ये सुनकर एक अन्य लड़का जो था बिहार का था भोपाल में जॉब कर रहा था हमारा सहयात्री बोला यही होता है यहां आकर ट्रेन भी लेट होती है ...मैंने कहा यही बेसिक फर्क है,हमारे इधर अगर मदद का कहा तो बिना उतारे नहीं जाते लोग वो बोला जी बिलकुल यही अनुभव हुआ है ,साथ के दंपत्ति जो इंदौर से बाढ़ जॉब के लिए आये थे उन्होंने भी हामी भरी और इतने में ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी, हम उतरे जो हमारे सहयात्री थे उन्होंने हमारे बेग हाथ में पकड़ाए ..

हमें रिसीव करने आये भाई साहब सामने ही खड़े थे हालांकि पहली बार मिल रहे थे लेकिन पल्लवी को देखते हुए ही "रानू" कह आगे आ गए  हम उनके साथ निकल आये बाहर ...

हमें तो घटना का पता घर आकर लगा,बेग से सामान चोरी हो गया,
बेग बाहर से वैसे ही थे,बंद ,बल्कि मेरे बेग में ताला भी लगा था
लेकिन जब ताला खोला तो सारे कपड़े अस्त व्यस्त
ऊपर - नीचे और ढक्कन के साइड की जाली फटी हुई,उस ओर रखे गिफ्ट के खाली लिफाफे भी कपड़ों की तरफ ढूंसे हुए,कपड़े भी गोल- गोल रोल कर ढूंसे हुए
सिर्फ एक साड़ी जो मैंने नेहा के लिए गिफ्ट करने को ली ,वो गायब, जो ऊपर रखी थी, बाकी कुछ नहीं गया
,लेकिन जो सामान मेरे बेग में था वो पल्लवी के बेग से निकला
[😰😰😰 पैसे कार्ड सब हमारे साथ पर्स में थे तो बच गए ,शायद उन दो पुरुषों की वजह से हमारे पर्स छीनने की कोशिश नहीं की वरना हमें धकेलते हुए खुले गेट से बाहर फेंक देते .. बस यही हो सकता था मैं गेट पर ही थी 🙄 और अखबार की खबर आप पढ़ रहे होते अगले दिन ....😢

कहाँ और कैसे हुआ होगा सोचते ही पूरा घटनाक्रम आंखों में घूम गया उनमें से 3 के चेहरे अब भी दिख रहे हैं,स्कैच बनाने की कोशिश भी करूँगी ...😊

आप सबको बताकर हल्का हो जाऊंगी सोचकर संस्मरण लिखा ही दिया 🙌😘 कोशिश में हूँ संयत होने की.... दहशत के कारण नींद नहीं आई  है,सो ... तकलीफ हो रही है,मायरा के भविष्य को लेकर भी चिंतित हूँ....
जान बची लाखों पाए ...यहां चरितार्थ हुआ ,

लौट के बुद्धू घर को आये की कहानी भी इसी यात्रा में हुई तो उसे भी लिखूंगी ....आपको पोस्ट पढ़कर दुख हुआ होगा तो खुश करने का जिम्मा भी मेरा होगा ,बताऊँगी रेलवे के कारण हद्द की हद्द की भी कहानी ....👍👍👍थ्री चियर्स फ़ॉर #स्त्रीसुरक्षा और #रेलवे #दानापुरपटना...

Wednesday, October 8, 2014

अपनी भाषा

एअर इंडिया की ऊडान में अचानक समय परिवर्तन हो गया था साढे़ तीन बजे के बदले डेढ़ बजे निकलना पड़ा .... हड़बड़ी में भागना पड़ा और....  ..."अदा जी" को शुक्रिया और विदा कहने का मौका भी नहीं मिल पाया.....

दिल्ली में रूकना था ढाई घंटे ..दिल्ली से भी फोन ट्राय किया....अफ़सोस ! नहीं मिला ....

अकेले लम्बी दूरी की यात्रा करो तो दॄष्टि चारों ओर आते -जाते लोगों पर लगी ही रहती है.... मैं भी राँची से इन्दौर आते हुए यही करती रही ....थोड़ा घूम फिर कर बैठ गई एक कुर्सी पर ... बाजू में एक कुर्सी छोड़कर एक लड़की बैठी थी ...कुछ ही देर में उसके कुछ साथी आये तो वो .बेग वही छोड़कर.पीछे की तरफ़ चली गई बतियाने ,अंग्रेजी में ही बातें करते रहे वे हिंदी का एकाध शब्द  बोले ......५-६ साथी थे वे शायद इन्दौर में पढ़ाई कर रहे थे और छुट्टियाँ खतम होने पर लौट रहे थे घरों से ....


मेरे बाजू वाली कुर्सी पर मैंने भी अपना झोला रखा हुआ था, थोड़ी देर में एक विदेशी परिवार जिसमें पति-पत्नि के अलावा तीन छोटे बच्चे लगभग ६वर्ष की बड़ी बेटी ,४ वर्ष का बेटा और लगभग ३ वर्ष की छोटी बच्ची  थी ,वहाँ आया ....पत्नि की नज़रें खाली कुर्सी  खोज रही थी... मैंने अंदाजा लगते ही अपना झोला उठाकर नीचे रख लिया वे मेरे पास वाली कुर्सी पर बैठ गईं और फोन में व्यस्त हो गईं, पति पास ही बेग रखकर टहलने लगे और बच्चे इधर-उधर खेल-घूम कर खुद का मनोरंजन करने लगे.....थोड़ी देर बाद बड़ी बेटी माँ के पास आकर बैठने की कोशिश करने लगी ... माँ ने बाजू की बैग वाली कुर्सी की ओर देखते हुए मुझसे पूछा- आप जानती हैं, ये सामान किसका है ?(स्पष्ट हिंदी में )....
चुँकि मैं जानती थी, मैंने पीछे बैठी लड़की से कहा- आपका सामान हटा लीजिए... वो आई और सामान हटा लिया , बच्ची खुश होते हुए बैठ गई माँ के पास .....
मुझे उन्हें हिंदी बोलते हुए सुनना अच्छा लगा ... मैंने पूछा- कहाँ जा रहे हैं आप ? जबाब मिला - अमेरिका ...

तुरन्त ही विमान में जाने का आदेश मिला और हम लाईन में लग अलग हो गए ....
इन्दौर में उतरने पर वे बाहर मिली ...उनके पास से गुजरते हुए रहा नहीं गया ...धन्यवाद कहने का मन था ,
मैंने कहा- बहुत अच्छा लगा आपको हिंदी बोलते हुए सुनना ... उनके चेहरे पर लम्बी सी मुस्कुराहट आ गई...खुश होकर कहा - Oh! ...Thankyou...Thankyou .....
और Bye कहकर मैं चल दी.....

Tuesday, August 21, 2012

दौड़ते चित्र...भागती ट्रेन से

 इस बार फ़िर जाना होगा अक्टूबर में रीवा खो-खो टीम
 लेकर...
पिछले साल जब वॉलीबाल टीम लेकर गई थी तो ऐसे सफ़र तय किया था...मेरे मोबाईल केमरे ने...
गीत याद आ रहा है --
हरी-भरी वसुन्धर पे नीला-नीला ये गगन......


















Wednesday, May 26, 2010

............नीयत .............................................................

ट्रेन में सफ़र करते समय मिले थे वे तीनों  --------------
१७ -१८ वर्ष का लड़का, अच्छा भला लग रहा था, हट्टा-कट्टा, पैर में एक घाव  खरोंच जैसा बनाया हुआ लग रहा था जिस पर से हल्का खून रिस रहा था, चेहरे पर मुस्कान कुटिलता की कहानी सी कह रही थी ........पहले एक चक्कर पूरी बोगी में लगाया ---------
फिर वापसी में हाथ फैलाकर सबसे पैसे मांग रहा था जो उसकी ओर ध्यान नहीं दे रहें थे उन्हें हाथ से हिला-हिलाकर अपना घाव दिखा रहा था ...........................मैंने अपना चेहरा घुमा लिया था, सामने बैठे सज्जन ने २ रुपये का सिक्का उसके हाथ पर रख दिया था ..................मुझे ठीक नहीं लगा था....................
.
जैसा की हमेशा होता है कहीं  जाना हो तो एक बेग की चेन या तो टूटी रहती है या रास्ते में टूट जाती है ........इस बार मेरे पर्स की चेन टूटी हुई थी, पर दूसरा न होने के कारण वही लेकर सफ़र करना पड़ रहा था ...........सोच लिया था ........ट्रेन में ही------  जो ठीक करने वाला आता है,  उसी से करवा लूंगी, इस बार मेरी भाभी ने भी उसी से ठीक करवाई थी ........सो रास्ते में जब वो १४-१५ वर्ष का बच्चा  मिला तो बेटी की और देखकर चेहरे पर मुस्कान आ गई मेरे ........उसे पर्स दिखाया पूछा --कितने में करोगे ?
-----lok बदलना पड़ेगा ,२० रुपये लगेगे |
--------ठीक है कर दो ............और उससे चेन ठीक करवा के २० रुपये दे दिए .....पैसे लेकर जब वो चला गया तो बेटी से कहा इतने में तो अपने यहाँ पूरी चेन ही नई लगा देता .........साथ बैठे सज्जन बोल पड़े थोडा भाव करती तो १० में कर के देता ........अब मुझसे चुप नहीं रहा गया बोल पड़ी कम-से कम काम तो कर रहा है ...............पता नहीं कितना कमा पाता होगा दिन भर में ......इससे भाव करके क्या फर्क पड़ेगा ????............मुझे अच्छा नहीं लगा था .................


थोड़ी -ही देर में आवाज सुनाई दी दस में तीन ,दस में तीन ....देखा तो १०-१२ वर्ष का एक लड़का हाथो में पेपर -सोप के पेकेट पकडे आवाज लगा रहा था ...............मेरे बेटे ने १० रुपये बढ़ाकर तीन ले लिए ..................मैं  लगातार उसे देख रही थी .........मैंने धीरे से करीब झुकते  हुए कहा----------चार आते है न ....वो मुस्करा दिया ,फिर बोला मुझे क्या बचेगा ???----- हाँ, कहते हुए मैं  भी मुस्करा दी ..................थोड़ी देर बाद बोगी में चक्कर लगाकर वापस आते समय एक और पेकेट मेरी ओर बढाते हुए बोला एक औए लेलो आंटीजी ...........और मै हँस दी कहा ----नहीं तुम रखो मै तो ऐसे ही पूछ रही थी ................
..................मुझे बहुत अच्छा लगा था .............

Wednesday, June 24, 2009

-चित्रों भरी कहानी---गुप्तगंगा दर्शन

नासिक यात्रा---मई ०९-----चित्रों भरी कहानी---गुप्तगंगा दर्शन
एक---


रानू , मैं , और निशी-----गुप्तगंगा जाते हुए----त्र्यंब्केश्वर में----चल चला चल!!!








दो---








मैं ,निशी के साथ------दो घडी वो जो पास आ बैठी!!!!








तीन---




मैं ,निशी के साथ------ये तो कुछ भी नहीं!!!!










चार---




शहर!!!!! वाह्ह्ह!!!!!











पाँच---




शहर!!!!! वो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ऊऊऊऊ!!!!!!










छ:---





निशी गुप्तगंगा के द्वार पर------










सात---





गुप्तागंगा------त्र्यंबकेश्वर (नासिक)---- बोलो ---ओम नम: शिवाय!!!!!




-




पहला प्रयास है चित्रों भरी कहानी लिखने का------------

Tuesday, March 10, 2009

जब होली मे रंग उड गये---

बात कोई ३ साल पहले की है । बहुत दिनो से मेरा नागपुर जाना नही हुआ था। मेरी बेटी ने १२वीं की परीक्षा दीथी उस वर्ष । मैने सोचा कि कालेज मे एड्मिशन लेने के पहले एक बार अपनी दादी का आशिर्वाद भी ले लेगीऔर मेरा कुछ आफ़िस का काम (कम्पेन्सेशन का)भी निपटा लूंगी।
खैर प्रोग्राम बनाया और मै और मेरी बेटी होली के एक दिन पहले इंदौर से नागपुर के लिये रात की ९ बजे वालीट्रेन से निकले। पहली बार हम दोनो अकेले सफ़र कर रहे थे। स्टेशन पर आधा घंटा पहले ही पहुँच गये । गाडीप्लेट्फ़ार्म पर ही खडी थी , मगर डिब्बे मे लाईट नही थी, गाडी छूटने मे समय था , मैने कहा -अभी यही बेन्चपर बैठ जाते है ,लाईट चालू हो जाने देते है तब तक कुछ लोग भी आ जायेंगे तब अन्दर बैठेंगे। और हम बेन्चपर बैठ गये। १०-१५ मिनट बाद डिब्बे की लाईट भी चालू हो गई ।मगर बैठने के लिये हमारे दोनो के अलावाकोई भी दिखाई नही दे रहा था। हम दोनो एक-दुसरे की ओर देख कर मुस्करा रहे थे कि ---गजब ? क्या हमदोनो को ही होली पर बाहर जाना है। आखिर ५-७ मिनट पहले हम अपनी सीट पर बैठ गये । सोचा शायदअगले स्टेशनॊं से रिजर्वेशन होगा तब बैठेंगे । दोनो मस्त आमने -सामने की सीट पर बैठ गये । चेन बेचने वालाबार-बार आ जा रहा था हमने उसे मना कर दिया--- हमें कोई जरूरत नही है ।बाहर का नजारा देख रहे थे ।तभीदोनो की नजर एक व्यक्ति पर पडी ,वो बार-बार हमारी खिडकी के आस-पास चक्कर काट रहा था। हम दोनो नेआँखों ही आँखों मे इशारा किया और समझ लिया कि इससे सावधान रहने की जरूरत है , अभी हम ये समझ हीपाते कि वह व्यक्ति हमारी खिडकी के पास आया और कहने लगा--- मेडम, इस बोगी मे आप दोनो के अलावाकोई और नही है , बाहर चार्ट भी लग गया है , सिर्फ़ आप दोनो का ही नाम है पूरी बोगी में , आप टी. टी . से कहकर सीट चेंज कर लिजिए। (जिसे हम गलत समझ रहे थे , वो हमारा भला सोच रहा था)। जैसे ही सुना बेटीदौडकर पहले चार्ट देखकर आई ,बोली हाँ माँ हम दोनो ही है । मै घबरा गई ,( गाडी छूटने मे २ मिनट ही बाकीहोगे) , बेटी को भेजा -जा जल्दी से टी .टी. को ढूँढ कर बोल ----। बेटी दोड़कर गई टी . टी . महाशय मिल भीगये । कहा--- अभी जाकर बैठिए मै आता हूँ । गाडी रवाना हो चुकी थी । हम दोनो बेसब्री से उसका इंतजारकरने लगे । सारा मजा काफ़ूर हो गया था,सारे भगवान याद आने लगे थे , अब हम एक दूसरे को अकेले छोडकरभी जाने की हिम्मत नही कर पा रहे थे सो चुपचाप बैठ गये ।
करीब १० मिनट बाद टी. टी . आया , उसने बताया अगले डिब्बे मे जगह है --एक केबिन मे ६ लोग थे ,एक मे२लोग हमने सोचा अब चेंज ही कर रहे है तो ज्यादा लोगो के पास चले जाते है ,और हमने हमारी सीट ६ लोगोंके साथ ले ली।
खैर अब थोडी शान्ति मिल गई थी तो आराम से बैठ कर बतियाने लगे ,आजू -बाजू वालों को बताया कि सीटक्यों बदली? सफ़र शुरू हो चुका था ,अब अपने आसपास नजर दौडाई ३ पुरूष,३ महिलाएँ ,और तीनोँ की गोद मे१ वर्ष से कम उम्र के बच्चे। काफ़ी अछ्छा लगा था जगह बदल कर ।
चलो माँ अब कुछ खा ले--- बेटी कि आवाज आई---- हाँ चलो , कह कर खाना खा लिया।(वैसे सफ़र मे खाकरभी आये हो तो खाना ही पडता है)
अब तक ११ , साढे ११ बज चुके थे ,बच्चो की माताएँ थक चुकी थी ,वो सो गई। हम दोनो और तीनो पुरूष भीसोने की कोशिश करने लगे । थोडी देर मे सब सो चुके थे ।एक झपकी के बाद मै बाथरूम जाने के लिये उठीदेखा एक महिला जगी हुई है, मै जाकर वापस आई तो वो बोली --दीदी आप थोडा मेरे बच्चे को भी देखलिजिए ,मै भी हो आती हूँ (उसे उपर की बर्थ मिली थी ,वो शायद वहाँ बच्चे के गिरने के डर से ठीक से सो भीनही पा रही थी)। वो लौट कर आई , उसे ठीक से सोने की सलाह देकर मै अपनी जगह पर सोने लगी इतने मे हिनीचे वाला बच्चा रोने लगा।
बस इसी तरह सोते जागते सफ़र कट ही रहा था कि भोपाल मे ट्रेन रूकी ।थोडी देर बाद फ़िर सफ़र शुरू हुआ।
अभी १५ मिनट ही बीते होंगे कि एक आवाज ने हमे जगाया--- अरे ,अरे देखो वो आपका सुट्केस तो नही लेगया , हम सब फ़टाफ़ट उठे----- झुक कर देखा---और ये क्या हमारा एक सूट्केस गायब था,बाजु वाले की भीएक थैली गायब थी , हम ट्रेन मे दोनो तरफ़ देखने के लिये भागे भी--- तभी ट्रेन की चेन भी खींचीं गई थी ,बहुतसारे लोग हम सबको भागते दिखाई दिये ,हम लोग कुछ भी समझ नही पाये ,वो पुकारने वाला आदमी भी उतरगया, चेन खींचीं जाने पर ।
पूरी ट्रेन मे कोई टी . टी . नही दिखाई दिया । हर डिब्बे से लोग दौड कर आ रहे थे ,पता चला बहुत से लोगों कासामान चोरी गया था। मेरी रुलाई फ़ूट पडी। मेरा जो सूटकेस गया था उसमें मेरा पर्स जिसमे , सोने की चेन , अंगूठी वगैरह था ,और कुछ नगदी भी रखी थी ।बाकी मेरी बेटी के सारे कपडे थे। साथ वाले भाई साहब की थैलीमे भी उनके बच्चे को गिफ़्ट मे मिले गहने ही थे । पहली बार ही ऐसा हुआ था कि मैने अपना किमती सामानअपने हेंड्बेग मे न रख कर सूट्केस मे रखा था। सबसे पहले माँ याद आई , फ़ोन पर बताया ,ढाढस के दो शब्दसुन कर आँसू रूकने का नाम नही ले रहे थे । वो इन्दौर वाले भाईसाहब भी किसी दुसरे डिब्बे मे थे पता चलतेही ये देखने के लिये आए कि हमने जगह बदली थी या नही ,कही हमारे साथ कुछ और तो नही हुआ? बोले--- चलो जो हुआ अछ्छा ही हुआ अगर आप उस बोगी मे अकेले होते तो और भी बुरा हो सकता था ।
, खैर सोच लियाये भी अपने साथ होना लिखा होगा।
थोडी देर बाद ईटारसी स्टेशन आया , ट्रेन रूकी , मै और वो भाई साहब चेन खींच कर ट्रेन रोकने की हिदायतदेकर प्लेट्फ़ार्म पर थाने मे रिपोर्ट करने गये ,लेकिन जिसकी कि उम्मीद थी वैसा ही हुआ ,वहाँ कोई नहीथा,जो एक -दो आदमी थे वो भी दरवाजा बंद करके सो रहे थे ,इस बीच दो बार चेन खींच कर ट्रेन भी रोक लीगई थी ,हम वापस आ गए।(चेन खींच कर ट्रेन क्यों रोकी गई ये पूछ्ने भी कोई नही आया )।
किसी ने सलाह दी सुबह नागपूर मे रिपोर्ट कर देना। अब मरते क्या न करते । बैठ गए फ़िर से -----सोचतेसोचते ,एक -दो झपकी मारते-मारते---- सुबह किसी तरह नागपूर पहूँच गए । अब ???
सोचा कोई तो अपने साथ रिपोर्ट करेगा ,मगर हम गलत थे ,हर कोई अपने घर पहूँचना चाहता था,कोई पुलिसके पचडे मे नही पडना चाहता था,किसी को कोई उम्मीद भी नही थी कि कोई कारवाई होगी ,लेकिन मै बेटी कोलेकर थाने मे गई ,पहला अनुभव था-- सब होली खेलने के मूड मे थे , कुछ " महक " रहे थे ,कुछ " चहक " रहेथे।
- हमारे तो सारे रंग ही उड चुके थे तब तक ,करीब एक घंटा बैठाने के बाद बीच-बीच मे होली -मिलनकरके हमारी रिपोर्ट लिखी गई , ( जिस पर अमल होना अब तक बाकी है ,हम तो भूल भी चुके है कि हमने ऐसीकोई रिपोर्ट लिखवाई थी ) , खैर जैसे तैसे घर पहूँचे अपना बचा-खुचा सामान लेकर ! अब बेटी का चेहरा देखनेलायक था--- उसे रह-रह कर अपने कपडे याद आ रहे थे (नागपूर मे उस समय ३ दिन तक मार्केट बंद था ,अबबारी हँसने की थी) , अपनी दीदीयों के बिना साईज के कपडे उसे पहनना पडे ,हर कोई मजाक करता ---येअब नये कपडे----!!!!
अब भी सब याद आता है पर अब हम थोडे समझदार हो गए है---अपने मन को कुछ इस तरह समझातेहै---बेचारा चोर , कितना खुश हो गया होगा , त्योहार पर इतने कपडे , गहने ,पैसे मिलने से , अगर उसके पासये सब होता तो वो चोरी थोडी ही करता !!! हो सकता है उसकी भी मेरी जैसी कोई बेटी या बहन होगी!!!औरइतना सब कुछ त्यौहार पर पाकर कितना खुश हुए होंगे वो !!! शायद उसने उसके बाद कोई चोरी न की हो!!!!
बस ये सब सोच कर मन खुश हो जाता है कि अनजाने ही सही किसी की मदद तो हो गई( अब कोई जानबूझकर तो हम इतना कुछ किसी को देते नही) और ये सब सोच के
--- होली के उडे रंग वापस लौट आये है।
"सभी ब्लोगर साथीयों को होली मुबारक "