Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts

Sunday, October 29, 2017

57th जन्मदिन "समरी"

24 की शाम को डिनर हुआ"राजधानी" में ,

फिर 25 को सुबह उठते ही फोन टटोला-मायरा का ऑडियो संदेश था-हैप्पी बड्डे नानी,लव यूऊऊऊ...😊पुच्ची!!फिर स्कूल के लिए रेडी होकर स्टॉप से वीडियो चैट में बधाई दी...👌

"जय श्री कृष्ण"करने के साथ नेहा-वत्सल ने बधाई दी,

फिर माँ को फोन लगाया-मझली भाभी ने उठाया और बधाई देते सबसे पहले बोली-माँ सुबह से याद कर रही हैं,सबको बताया कि आज अर्चना का जन्मदिन है,हमने सोचा कि जरूरी काम निबटा कर आपसे बात करते है,और आपका ही फोन आ गया में देती हूँ सबको फोन और बारी बारी घर मे सबने बधाई संदेश दिया...

माँ ने जीवन का बेस्ट संदेश दिया- "मेरा आज बहुत खुशी का दिन है,आज तेरा जन्म हुआ था",मेरी ढेर सारी शुभकामना!!

  दिन में "वीर जी" ढाई बजे के करीब घर आये,3 घंटे गपशप की,पोहे,सेवैंया की खीर बनाकर खाई,फिर साढ़े 5 बजे "विवेक रस्तोगी" जी के यहाँ गए,वहाँ फिर पोहे और अन्य नाश्ता किया 8 बजे तक खूब गपशप हुई,विवेक जी की पत्नी जी भी शामिल हुई गपशप में,फिर वीर जी ने विदा ली,विवेक जी सपत्नीक मुझे छोड़ने मेरे घर आये,नेहा से मिलकर वापस लौटे,

वत्सल के आने पर नेहा ने बाहर बिरयानी खाने की ईच्छा जताई,हम सब गए ,लेकिन वहाँ मेरे मामा का बेटा-बहू अचानक केक लेकर आए, सरप्राइज़ नेहा के साथ मिलकर प्लान हुआ था....👌

मायरा और बेटी-दामाद को खूब मिस किया ....👌इस बीच सबका इतना स्नेह मिला कि फूली नहीं समां रही अभी तक 😊😊😊😊
बीच-बीच में  परिजनों से फोन पर बधाई मिलती रही...एक सरप्राईज फोन भी मिला "ब्लॉगर प्रियंका गुप्ता जी का ...पहली बार बात हुई फोन पर उनसे....🎂

अब तक संदेश मिल रहे हैं,सोशल मीडिया पर रिटर्न धन्यवाद भी सबको नहीं दे पाई हूँ अभी....
ग्रुप "गाओ गुनगुनाओ शौक से"पर ढेर सारे स्नेहयुक्त संदेशों के साथ 1961 की फिल्मों के गीत गाये गए......

Wednesday, October 26, 2016

सारा प्यार तुम्हारा मैनें बाँध लिया है आँचल में


सबसे पहले केक -


एक गीत याद आ रहा है - 
चेहरे पे खुशी छा जाती है , आँखों में सुरूर आ जाता है 
जब तुम मुझे अपना कहते हो, अपने पे गुरूर आ जाता है 

308 friends posted on your Timeline for your birthday.


अर्चना चावजी के जन्मदिन की चाय पार्टी में आपका स्वागत है.... 😊

केक पर मोमबत्तियाँ प्रतीक होती हैं प्यार की
प्यार भरे उजालों की
धीरे धीरे संख्या बढ़ती है
अनुभव
नए चेहरे
कोई नन्हीं हथेली आगे बढ़कर केक काट देती है
जन्मदिन स्वादिष्ट हो जाता है
कई फूल आँखों के आगे बिछ जाते हैं
कोई हौले से कहता है,
देखो - मैंने तुम्हारे लिए कैसा खज़ाना बनाया
उसी ख़ज़ाने में हम भी हैं अर्चना
मायरा को गोद में लेकर कह रहे हैं
हैप्पी बर्थडे
... खूब खुश रहो
हर क्षेत्र
हर दिशा में
तुम्हारी कर्मठता का पताका फहराये
कभी तुम्हारी आवाज़
कभी तुम्हारे लिखे
कभी तुम्हारे बनाये स्वेटर में
हमें ज़िन्दगी की गर्माहट मिल जाए ...

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीदी ☺💗💛💜💚💙
 — with अर्चना चावजी.

ओह! ...
भाग्यशाली हूँ कि एक दिन बाद भी बधाईयाँ मिलने का सिलसिला ख़तम नहीं हो रहा .......
ईश्वर ने बहुत कुछ लेकर गलती महसूस की और अब उससे ज्यादा स्नेह और प्यार लौटा रहा है ........ मैं नम आँखों से नतमस्तक हूँ .......
आप सबका का प्यार सर माथे पर ....... सभी साथियों को सादर धन्यवाद
 आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार 

कल के स्नेह से सराबोर हूँ..
बस ....उस सर्वशक्तिमान की आभारी हूँ,जिसने जन्म दिया और जिसने अंत भी तय कर दिया है .......
इस बीच जीवन जीने के तरीके सिखाने वाले मेरे माता-पिता को रोज सुबह उठकर सबसे पहले मन ही मन चरणस्पर्श करती हूँ,इससे मुझे सच्चाई के साथ दिन की शुरुआत करने की ऊर्जा मिलती है .......

आपके आशीषों की बरसात यूं ही होती रहे तो-
यूं ही कट जाएगा सफर साथ चलने से की मंजिल आ ही जाएगी साथ चलने से। .

और ये पिछले साल का स्नेह भैया का -
समझ में नहीं आता कि वो चित्रकार है या नाटककार. हरी भरी वसुंधरा पे कितनी सुन्दर चित्रकारी करता है और इतने सारे अनगिनत चरित्रों को लेकर इतना कॉम्पलेक्स नाटक लिख देता है! हर पात्र का एक अलग ठिकाना, अलग भाषा, अलग बोली... लेकिन कहाँ से कहाँ जोड़ देता है वो. ऐसे जुड़ाव को हम रिश्ता कह देते हैं, लेकिन ये रिश्ते कैसे बने, सोचकर आश्चर्य होता है... अकल्पनीय है यह सब!
अर्चना से मिलना, पहले ई-मेल फिर फ़ोन और फिर ब्लॉग, फेसबुक और फिर घर परिवार. अब तो झूमा, रानू, भाभी, माँ, मामी, देवेना, वत्सल, नेहा, रचना निशि, विनी, आपू, गुड़िया, बाली... ये सारे नाम बस नाम न होकर रिश्तों की डोर में बँध गए हैं! कभी न आओ तो वो पुकार लेती है और कभी मैं. एक प्यारी सी मायरा के किस्से सुनाती उसकी नानी है वो और मेरी छोटी बहन.
आज जन्मदिन है उसका! तो मेरी और भाभी की ओर से हैप्पी बर्थ डे! हर खुशी हो वहाँ, तू जहाँ भी रहे! जीती रहो!

You, Rachana Bajaj, वाणी गीत and 52 others

Monday, October 24, 2016

पचपन में बचपन की चाह


ये पिछले साल का फोटो है -



 और ये दो दिन पहले का -
(दौड़ना शुरू कर दिया है )



थोड़ी देर में पचपन की हो जाउंगी 
पर रहना चाहती हूँ - बचपन में 


आँखें बंद हैं ,
और एक-एक कर पुरानी घटनाएं 
यादों के सहारे बाइस्कोप के चित्रों की तरह सरकती जा रही है ,

मायरा के लिए स्कूल की तलाश हो रही है 
और में अपने स्कूल से छुट्टी की आस में हूँ 



अपनी ही लिखी कुछ पंक्तियाँ याद आ रही है -





-अर्चना 


आप सबको दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं! 

Wednesday, July 20, 2016

एक चिठ्ठी बेटी के नाम। ..



 प्रिय रानू ,
स्नेह। .. ....
कहाँ से शुरू करूँ समझ में नहीं आ रहा...   कुछ ख़ास बातें बताना है तुम्हें  ... तुम्हारा जन्म हुआ नानी के घर

  

और रानू नाम दिया इन आंटीजी ने ,जो रांची में हमारी मकान मालकिन थी 










.... अपने पापा की लाडली बेटी हो तुम ,वैसे तो सब लड़कियां अपने पापा की लाडली होती है मगर तुम ख़ास इसलिए कि --

५ साल की उम्र बहुत कम होती है पापा के हाथ से खाई दाल में चूरी रोटी के स्वाद को याद रखने की।





 .. हां पांचवां जन्मदिन मनाने के एक दिन पहले ही उन्हें चले जाना पड़ा था  ... लेकिन जिस बहादुरी से तुमने भैया के साथ मिलकर आगे कदम बढाए उसकी प्रशंसा पाने की हकदार हो  ...


"भैया के साथ मिलकर आगे कदम बढाए"  लिखने पर तुम दोनौं की सारी कारस्तानियां आँखों के सामने से गुजर रही है  ....











के. जी. टू  में थी तब हमें नागपुर आ जाना पड़ा था। पापा को पलंग पर लेटे  देखकर पूछा करती थी -पापा कब ठीक होंगें? और उत्तर जानते हुए भी मैं कह देती -- हो जाएंगे। ..

फिर जब हम नाना के घर वापस लौटे तो तुम तीसरी कक्षा में आ गयी थी  अब तक टाटपट्टी बिछाकर उसपर बैठकर पढ़ाई करने वाला स्कूल तुम दोनों ने पहली बार देखा था। . ..

 ...... पूरे ननिहाल के गाँव को तुम दोनौं का बचपन अब भी भुलाए नहीं भूलता। ..















पांचवी में  थी तब हम इंदौर (हॉस्टल) में आ चुके थे .... .. १९९८ में तुम्हारा दसवां जन्मदिन मनाया था हॉस्टल की मेस में। .... पूरे पांच साल बाद  .......

छठी कक्षा की क्लास टीचर "नाग मेडम" को मैं भी नहीं भूली हूँ। .  :-)

सातवीं में तुम स्काऊट -गाईड के केम्प में नेपाल गई थी। ....

आठवीं में जब तुम आई तो सरला सरवटे मेडम के प्रोत्साहन से गोताखोरी सीखनी शुरू की। ... और राष्ट्रीय गोताखोरी प्रतियोगिओं में भागीदारी की ...नौंवी। .दसवीं और ग्यारहवीं तक। ...




यहीं  से अपना खिलाड़ियों वाला रिश्ता मजबूत हो गया। ...... याद होगा  जब ४०० मीटर रिले-रेस की हिस्सा थी और १०० मीटर में भी दौड़वा दिया था नवीन सर ने .....

बारहवीं में तीन महीने तक हम सबके बहलावे में आकर साइंस विषय लिया  .....लेकिन तुम्हारा मन नहीं माना   ..... और मन की जीत हुई   .... कॉमर्स  विषय लेकर गोताखोरी को भी अलविदा कर दिया तुमने  .....

इन तीन सालों में मैं और तुम दो सदस्य रह गए थे घर में। ..भैया जा चुका था अपना आसमान तलाशने। ... और इन्हीं दिनों हमने खूब मस्ती की। ... इंदौर सराफा से लेकर छप्पन तक  ..कुछ नहीं खाने का बचा जिसका स्वाद न लिया हो। ...  :-)

इन्हीं दिनों तुमने स्कूटर सीखा और बाजार से सामान-लाने का काम तुम्हारे जिम्मे हो गया   ..... भैया के कॉम्पिटेटिव एक्ज़ाम के फ़ार्म भरना कैसे भूल सकते हैं हम। ....


फिर सफर शुरू हुआ तुम्हारा घर से बाहर का जब स्नातक की पढ़ाई के लिए पूना गई तुम    ..... तुम्हारा ये कहना कि -अगर मैं बारहवीं पास कर लुंगी तो भैया जैसे मुझे भी भेज दोगी न बाहर पढ़ने रोकोगे तो नहीं। .... मुझे भी मजबूत   बनाता गया। .....



और ... तुम्हारे जीवनसाथी चुनना और सबकी सहमती लेने के फैसले का पूरे  परिवार ने सम्मान किया  ....






वैवाहिक जीवन में भी तुमने बहुत ही जल्दी सबको सम्भाल लिया   ....

नए रीति -रिवाज ,खान-पान और परिवार को समझने का मौका ही नहीं दिया ईश्वर ने  ... केदारनाथ हादसे में तुमने ही नहीं हम सबने भी असमय ही अपने परिजनों की खो दिया। .......

लेकिन जिस दृढ़ता से उस घड़ी में तुमने अपने आप को संयत रखा जीवन भर तुम्हारा हौसला और साहस वैसा ही बना रहे ये मेरा आशीष है  .....

और हाँ तुम्हारे रसोई प्रेम का उल्लेख करे बिना ये चिठ्ठी अधूरी है  ..... मैंने तुम्हैं कुछ नहीं सिखाया लेकिन तुम्हारे खाना-पसंद मामाओं और बढ़िया खाना बनाने वाली मामियों की मदद से तुम बहुत अच्छे कुक बन गयी हो। ...

जिसमें अगर मैं ---सुमुख-निशी-चिंकी का नाम न लूँ तो वे बुरा मान सकते हैं। ... :-) वत्सल भैया इन सबसे वंचित रह गया लेकिन अब तुम उससे टक्कर ले सकती हो ,बहुत टेस्टी खाना  बना कर मुझे खिलाता है। .. :-)

.... नीलेश और दिप्ती ने भी तुम्हारी रसोई में स्वाद बढ़ायें हैं  ... अब आती हूँ कान्हा पर उसने तुममें वात्सल्य की पहचान कराई तुम अपनी मामियों की तरह ही उसकी चहेती मामी हो  ....

और अब हमारी "मायरा" रानी तुम एक तो वो सवा है ,तुम उन्नीस तो वो बीस ,





....... अभी से मुझे "आंटी " कहकर चिढ़ाती है :-)




जन्मदिन मनाना कोई तुमसे सीखे। ....
एक महीने पहले से एक महीने बाद तक बधाई मिलती रहे हमेशा की तरह। ....  और गिफ्ट मिले तो सोने पे सुहागा। ... :-)





...... वैसे ये तुम्हारा कौनसा जन्मदिन है। .. :-)  :-) पूछ रहे हैं  वत्सल -नेहा और दे रहे हैं जन्मदिन की बधाई और स्नेहाशीष ! ...







गिफ्ट भी मिल जाएगा। . "सेरा"से मिलना न भूलियो !!!