न गज़ल के बारे में कुछ पता है मुझे, न ही किसी कविता के, और न किसी कहानी या लेख को मै जानती, बस जब भी और जो भी दिल मे आता है, लिख देती हूँ "मेरे मन की"
Tuesday, December 18, 2012
Tuesday, December 11, 2012
दैनिक प्रार्थना...
दैनिक प्रार्थना ....
उच्चारण की कुछ गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ ,
(भविष्य में सुधार करने पर फ़िर इस प्लेयर को बदला जा सकेगा)
हरि: ऊँ ! हरि: ऊँ !! हरि: ऊँ !!!
ब्रम्हानन्दं परमसुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिम्,
द्वन्द्वातीतं गगनसदॄशं तत्वमस्यादिलक्ष्यम्।
एकं नित्यं विमलमचलं सर्वधीसाक्षीभूतम्,
भावातीतं त्रिगुणरहितं सद् गुरूं तं नमामि॥
कर्पूरगौरं करूणावतारं संसारसारं भुअजगेन्द्रहारं,
सदावसन्तं ह्रदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥
नीलाम्बुजश्यामलकोमलांगं, सीतासमारोपितवामभागम्।
पाणौ महासायक चारूचापं, नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दमं कॄष्णं वन्दे जगद् गुरूम्॥
मूकं करोति वाचालं पंगुं लन्घयते गिरिम्।
यत्कॄपा तमहं वन्दे परमानन्दमाधवम्॥
ईशावास्यमिदं सर्वं यत् किं च जगत्यां जगत्।
तेन त्यक्तेन् भुंजीथा: मा गॄध: कस्यस्विद्धनम्॥
प्रात: स्मरामि हॄदि संस्फ़ुरदात्मतत्वं
सत् चित् सुखं परमहंससगतिं तुरीयम्।
यत् स्वप्नजागरसुषुप्तमवैति नित्यं
यद् ब्रह्म् निष्कलमहं न च भूतसंघ:॥
प्रातर्भजामि मनसा वचसामगम्यं
वाचो विभान्ति निखिला यदनुग्रहेण|
यं नेति नेति वचनैर्निगमा अवोचं
स्तं देवदेवमजमच्युतमाहुरग्र्यम्॥
प्रातर्नमामि तमसः परमर्कवर्णं
पूर्णं सनातनपदं पुरूषोत्तमाख्यम्।|
यस्मिन्निदं जगदशेषमशेषमूर्तौ
रज्ज्वां भुजंगम इव प्रतिभासितं वै॥
(पूरे श्लोक तो नहीं लिख पाई हूँ,लेकिन लेकिन अनूप शुक्ला जी के कहने पर कुछ को टाईप किया है ,भविष्य में एडिट करके पूरे लिख देने की कोशिश रहेगी)Sunday, December 9, 2012
पुराने रिश्ते -पुराने लोग
पता नहीं ये योग है या संयोग -- आज प्रो. सरोजकुमार जी के यहाँ जाना हुआ माँ को लेकर( कल वादा जो कर लिया था)...फ़िर वे और माँ बीते दिन याद करते रहे ,और मैं सुनती रही........याद करते-करते बताया कि केमेस्ट्री पढ़ने आते थे पिताजी के पास ......तभी उन्होंने माँ से पूछा मिसेस देसाई से कभी बात हुई या नहीं आपकी ? एक ही आँगन था आपका...माँ ने बताया कि एक बार हुई करीब २०-२२ साल पहले ..और अचानक उन्होंने मिसेस देसाई को फोन लगाया और उनसे कहा मेरे यहाँ कौन आया है ,पता है?आपकी पडोसी...फ़िर माँ से बात करवाई ,उन्होंने फोन नम्बर देने को कहा और माँ ने फोन मुझे पकड़ा दिया...मैंने नमस्कार कहा और वे बोली तुम तो पैदा भी नहीं हुई थी तब .....मैं कल उसी डॉ. के यहाँ आकर मिलती हूं वो मेरा भी डॉ. है मेरे बेटे के साथ पढ़ा है ....अब कल उनसे मुलाकात तय हुयी है ....:-) ये पुराने लोग भी कितने अजीब से रिश्तों में बँधे होते हैं.....
ये चित्र १९ जनवरी २०१२ का है जब मेरे बच्चों को शुभाशीष देने वे आये थे चित्र में माँ और मेरे साथ प्रो. सरोजकुमार जी
इसी के साथ मुझे एक और वाकया याद आ गया-- बात तबकी है जब मेरी शादी के बाद मैं और सुनिल राँची आने से पुर्व अपने रिश्तेदारों के घर मिलने गये थे ,मेरी बड़ी ननद जी के घर भी जाना तय हुआ था,जो "भंडारा"(महाराष्ट्र) में रहती थीं। नये लोग ,नये शहर और नई भाषा का सामना करते -करते बहुत घबराहट सी होने लगी थी ,माँ का घर छोड़े ८ दिन होने आये थे। नागपूर से भंडारा बस से गये थे ,जैसे ही हम भंडारा उतरे मुझे कुछ जाना पहचाना सा लगने लगा ,समझ नहीं आ रहा था नाम सुना सुना क्यों लग रहा है ...खाना खाकर हम बैठे ही थे और मेरे दिमाग में विचार खलबली मचा ही रहे थे कि याद आया मैने ये एक पोस्ट कार्ड पर एड्रेस में पढ़ा है -
फ्राम-
पी. डी. चन्दवासकर
खामतलाव,गुप्ते का वाड़ा
भंडारा(महाराष्ट्र)
और याद आते ही मुझसे रहा नहीं गया , ननद जी से पूछा -यहाँ कोई गुप्ते का वाड़ा है क्या ?
जबाब मिला- हाँ,पास ही है।
मैंने पूछा- क्या वहाँ जा सकते हैं?
उन्होंने पूछा - क्यो? कोई जान-पहचान वाला रहता है?
ह्म्म्म, हमारे यहाँ हर साल दिवाली पर एक पोस्ट-कार्ड आता है, दीपावली और नये वर्ष की शुभकामनाओं का...उस पर ये एड्रेस रहता है, और मुझे भंडारा नाम से ये ही याद आया ...
मेरे बताने पर वे मुझे वहाँ लेकर गई,एक घर पर पी. डी. चंदवासकर की नामपट्ट देखकर मैंने द्वार पर दस्तक दी...एक महिला ने द्वार खोला,मैंने कहा -गुप्ते जी से मिलना है,उन्हें बुला दीजिये..
वो महिला अन्दर चली गई ,थोड़ी देर बाद मेरे पिता की उम्र के एक व्यक्ति बाहर आये बोले - मैं गुप्ते ..
मैंने चरण छुए ,आशीर्वाद देते हुए वे बोले मैंने तुमको पहचाना नहीं...
मैंने कहा- मैं खरगोन के बी. एल. पाठक वकील साहब की बेटी अर्चना...
और उनके चेहरे पर जो खुशी देखी बयाँ नहीं कर सकती...उन्होंने बताया कि-" मैं और तुम्हारे पिताजी तुम्हारे जन्म से भी पहले इन्दौर में एक ही कॉलेज में लेक्चरर थे...बाद में उसने वकालात कर ली और खरगोन चला गया ,मैं भी कुछ सालों बाद अपने घर आ गया तबसे यहीं हूँ ,वो तो बहुत व्यस्त हो गया लेकिन मैं उसे भुला नहीं पाता हूँ....
...और आपके कार्ड का इन्तजार हम करते हैं -मैंने जोड़ा ..और बताया कि किस तरह यहाँ आई ..
उन्होंने मुझे नेग देते हुए कहा ये भी तेरा ही घर है ....
जब वापस घर लौटी और पिताजी को बताया तो उनके चेहरे के भाव भी बता रहे थे जैसे वे खुद मिल लिये हो अपने दोस्त से ...
अब न पिताजी रहे न उनके दोस्त चंदवासकर अंकल....लेकिन मुझे दोनों याद आ ही जाते हैं...
चाहती हूँ बच्चों को भी यादों में कुछ ऐसा ही दे जाएँ हम....
Saturday, December 8, 2012
खुशनुमा मौसम...
फ़िर सुहाना मौसम आया है
हर ओर बहुत खूबसूरत नजारा है
खुश्बू से मैं जान पाई हूँ
इस मौसम को महसूस पाई हूँ
तुम्हारा साथ था तो खिड़की के बाहर दिख जाता था
या सारा मौसम खुशबू समेत बाँहों मे सिमट आता था
अब उस खिड़की में झीना परदा पड़ा है
कुछ दिखता भी है तो बस धुंधला सा है
ये धुंधलाहट आँखों में है या बाहर
कौन बतायेगा मुझे
क्या आओगे फ़िर
या मुझे आना होगा
कोई राह तो सूझे...
Wednesday, December 5, 2012
फ़ेरे...
इस गीत के साथ देखिये बेटी पल्लवी की शादी के फोटो की स्लाईड--
और एक गीत मेरी पसन्द का --...तेरा मेरा साथ रहे...
Tuesday, December 4, 2012
मीठी याद - स्मृतियों के झरोंखे से
कई साल बीत गए,कभी सोचा नहीं था कि ये कविता मेरे हिस्से आएगी...पर जो भी मधुर एहसास होते हैं, वे स्मृतियों में जिंदा रहते हैं हमेशा... और ये तो मीठी बोली भी है ...जब पहली बार आसनसोल गई तो कामवाली बाई बंगालीभाषी थी ,हिंदी बिलकुल भी बोल नहीं पाती थी और मैं बंगाली मुश्किल से समझती थी और बोलना तो और भी मुश्किल ..जब हम एक-दूसरे को अपनी बात समझाते थे तो उसका कहा एक वाक्य आज भी याद आता है --- थेके थेके या थाके थाके शिके जाबो....जैसा कुछ कहा करती थी वो मुझसे ........
मृदुला प्रधान जी के ब्लॉग से एक कविता पढ़कर रिकार्ड करने की कोशिश की है ,मैं बंगला जानती तो नहीं पर करीब २० साल पहले कुछ समय के लिए बंगला मकान मालिक के घर में रहने का सौभाग्य मिला था,तो कुछ स्मृति के आधार पर ही किया है,शायद ठीक हुआ हो...
मृदुला प्रधान जी के ब्लॉग से एक कविता पढ़कर रिकार्ड करने की कोशिश की है ,मैं बंगला जानती तो नहीं पर करीब २० साल पहले कुछ समय के लिए बंगला मकान मालिक के घर में रहने का सौभाग्य मिला था,तो कुछ स्मृति के आधार पर ही किया है,शायद ठीक हुआ हो...
Sunday, December 2, 2012
रिश्तों की डोर...
रिश्तों की डोर
कसकर बाँधो
या बाँधकर कसो
दोनों वक्त टूटने का डर है...
और यही टूटने का डर
रिश्तों को कस कर बाँधे रखता है
और बाँध कर कसे रखता है...
पर कैसे?
यही सवाल हरदम...
अब इसे सुनिये मेरी आवाज में एक नये प्रयोग के साथ ...
Subscribe to:
Posts (Atom)
