Showing posts with label शादी. Show all posts
Showing posts with label शादी. Show all posts

Tuesday, January 19, 2021

शुभकामनाएं

शादी की नवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं


आँखे बोलती है जब तो आवाज नहीं होती
सुनने वाला विरला ही कोई सुन पाता है ...

बुनी जाती हैं सबकी फ़ंदा दर फ़ंदा जिंदगी
पर जिस तरह आँखे बुनती है विरला ही कोई बुन पाता है...

संगीत की लय पर थिरक जाये आत्मा अपनी
ऐसी मधुरतम लय विरला ही कोई गुन पाता है...

और बेमतलब साथ अपने चल सके दूर तक कोई
ऐसा साथी जीवन में विरला ही कोई चुन पाता है ....

Monday, January 18, 2021

शुभकामनाएं

शादी की नवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं


कभी मेरे आँगन उतरते हो तुम
तो कभी तुम्हारे आँगन में मैं
चुगते हैं दाना
चहचहाते हैं खुशी से...

कभी मेरे संग खिलते हो तुम
तो कभी तुम्हारे संग में मैं
महकाते हैं चमन
खो जाते हैं एक -दूजे में...

मैं जो साथ न पाउँ तुम्हारा
या कभी तुम न पाओ मेरा
तो हमेशा अधूरे रहोगे तुम
और तुम्हारे बिना मैं...

आँख से जब मैं कहूँ
दिल से तुम्हें सुनना होगा
एहसासों के तागों से
प्रेम का डोरी बुनना होगा...
- अर्चना 

Thursday, January 21, 2016

बधाई हो

नेहा ,मेरी बहू मेरे घर की पहली सदस्य जो पी एच डी करके डॉक्टर बनी  है।
शादी अंतर्जातीय और अंतराज्यीय है , प्रेम होने पर ऑरेन्ज मैरिज !
जब 2012 में शादी करना तय हुआ तो उसे चिंता थी कि पढ़ाई करने देंगे या नहीं ससुराल से ,लेकिन मेरे परिवार में जब तक ,जिसे पढ़ना हो पढ़ते रह सकता है,ये पारिवारिक नियम है ।
शादी के दो माह पहले ही जॉब का ऑफर मिला बेटे को मैसूर से ,दोनों की दिशा एकदम विपरीत हो गई , एक जगह से दूसरी जगह रांची पहुँचना आसान नहीं,सफर समय लेने वाला और थका देने वाला खैर !समय पूरा हुआ और पढ़ाई भी ...
इस वर्ष डॉक्टर की डिग्री मिल जानी थी मगर तकनीकी खामियों के कारण कन्वोकेशन में नाम शामिल नहीं किया गया उसका नाम ...
खैर! जो होता है अच्छे के लिए होता है में मैं विश्वास करती हूँ ।
अब नेहा डॉक्टर है और हम सबको उस पर गर्व है ,आप सब भी आशीष दें कि आगे वो वही कर पाए जो उसका मन कहे ।
19 जनवरी को शादी की चौथी वर्षगाँठ मनाई ऑनलाइन !☺

Monday, January 18, 2016

सालगिरह

चौथी वर्षगाँठ

बहुत से उतार-चढ़ाव पार हुए
बहुत से कर पाएंगे
आपके आशीष से

Saturday, January 17, 2015

शादी की तीसरी सालगिरह ...

आज से तीन साल पहले आज के दिन ..... संगीत का आनन्द लेने के लिए लिंक जरूर खोलें ..






 कितनी जल्दी समय बीता.... सुख-दुख के पल बीते
 तीसरी सालगिरह आने को है ....
खूब खुश रहें पल्लवी-निलेश ...और मायरा उनके जीवन मे सातों रंग भरे ...


वत्सल-नेहा एक अलग परिक्षा पास करने को है .... :-)
 ईश्वर से प्रार्थना है ,आने वाले वर्षों में उनके सपने पूरे हों.....
आपका स्नेह बना रहे ...

Tuesday, November 25, 2014

पहली सालगिरह

प्रिय सनी
"....."
पिछले साल इसी दिन पत्र लिखा .... एक तरफा पत्र....
बारी मेरी है,तो थोड़ा न थोड़ा लिखना ही पड़ेगा वादे के अनुसार....सो इस बार भी ....

आज याद करते हैं पहली सालगिरह की..... खूब यादगार दिन ....
सालगिरह से पहले ..वत्सल था और इसी दिन छोटे भैया की शादी तय थी.....पूरी बस भर बरात लेकर आए थे वत्सल के नामकरण का प्रोग्राम भी साथ ही निपटा लिया था हमने..... माँ के घर ही रुके थे सब फिर बाराती बने......
.
.
.
और हमको तो वक्त भी नहीं मिला था विश करने का एक-दूजे को.... मैं वत्सल में व्यस्त और तुम घर की शादी में.....
दूसरे दिन निकलना भी था वहाँ से भोपाल और दो दिन में आसनसोल.......

फ़ोटो 14 जनवरी 1986 का है वत्सल का आसनसोल का और ये "दागिने"बनाए थे आई ने घर पर खुद चिरौंजी बनाकर ....खूब याद है......
बस इतना ही......
.
.
आज बहुत वक्त है पर विश आज भी दूर से करना मजबूरी है.......
.
मेरा निकलना भी तय नहीं ......
मायरा ने ऊँगली थाम रखी है...... एक मेरी और एक तुम्हारी वाली भी मेरी ही.....
.
कौन मायरा?...... ये तो बताना नहीं पड़ेगा न!:P..आपकी लाड़ली रानू की बेटी.....अपनी नातिन....
हा हा हा .......नानू बन गए हो....अब ......
बधाई हो........ . . . उसे मुझे बताना पड़ेगा.....कौन नानू.......
......

न.... कुछ न कहना ...

साथ हो तुम पर पास नहीं
दूर सही..पर उदास नहीं.....
.
.
.
तीस साला सफर की बधाई.......!
मुझे भी.......

न ........कुछ न कहना ...!
.
फिर निकल भागा फिसलकर एक और साल
मायरा की करते -करते देखभाल ......

.
.
समय को पंख लग गए,
ठहरा वक्त दौड़ पड़ा,
और अब नियति को रोकना
काल के बस में नहीं ......
.
घड़ियां बीत ही जाएंगी
कुछ दुःख और कुछ सुख की
इन्तजार करना पहले की तरह
मगर हाँ, चुप ही रहना .....
न..... कुछ न कहना .......

(वत्सल के पहले क्लिक के साथ)
-अर्चना

Friday, February 24, 2012

समारोह 4 - गॄहशान्ति और मंडप


दिनाक 18 जनवरी को हुई रस्मों के कुछ यादगार पल ----पल्लवी   
                                                                       

वत्सल--


गीत नहीं मिल रहा था ..तो सलिल भैया को आवाज लगाई और भैया हाजिर गीत लेकर......... भैया की विशेष रूप से आभारी हूँ...

Thursday, February 9, 2012

समारोह 3-- गणेश पूजा और हल्दी..

गणेश पूजा और हल्दी की रस्म हुई 18 को....
इस गीत को सुनते हुए स्लाईड देखिये और आशीष दें आपका भी दोनों बच्चों को .... पिछली पोस्ट में शिकायत मिली थी कि कुछ लोग स्लाईड नहीं देख पा रहे ....तो नया तरीका इस्तेमाल किया है भारतीय एक्सपर्ट का ....

Saturday, February 4, 2012

समारोह 2-- संगीत SSSS



 शादी के समारोह में 17 जनवरी को हुआ संगीत......जिसमें ऐसा कोई न बचा जो झूमा न हो .















 और अब आपकी बारी है ......शुरू किजिये गीत ......और झूमिए साथ-साथ.......
 1-
 

2-


3-


4-


5-

 रिश्तों का मधुर मिलन ---
विशेष नोट:- कनाडा चलाने मे व्यस्त समीर जी कि मदद से ये स्लाईड शो चल पाया ...थैंक्स......और भारत मे मदद की पदमसिंह जी ने (सुझाव भी इन्हीं का था -स्पेशल थैंक्स)..







.

Tuesday, January 31, 2012

समारोह शुरू.....1- मेंहंदी......


सबसे पहले हुई मेंहंदी की रस्म... पल्लवी की......16 जनवरी....गीत सुनते जाईये और आप भी शामिल हो जाईये..

१ -
 
 २-

 ३-