Friday, April 9, 2010

उफ्फ !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!अभी से ये गर्मी !!!!!!!!!!!!!!1

कल बहुत गर्मी थी !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

(अखबार में छपा था ये फोटो कल ------पत्रिका से साभार )

पता नहीं आज क्या होगा ???????????????????

Thursday, April 8, 2010

उसका खजाना ....



इसे आप संस्मरण कह लीजिए या कोई कहानी पर है ये आपबीती ................मेरे लिए इस घटना के मायने अलग है ..........ये वो घटना है ,जिससे मेरे सोचने का तरीका बदला है ...............
बात उन दिनों की है जब मै और मेरी बेटी नागपूर गए थे ..............और ट्रेन में हबीबगंज के पास हमारा एक बेग चोरी हो गया था ...................बहुत घबरा गई थी मै ................ऐसा पहली बार हुआ था ,हमारे साथ परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था | बेग के साथ ही, मेरे पास जो थोड़े बहुत सोने के आभूषण थे, सब चोरी चले गए थे |दिमाग में
अजीब -अजीब से विचार आ रहे थे एक क्षण में ही सारी बुरी घटनाए जो अब तक घटी थी ,एक-एक कर याद आ गई थी , आंसू निकल पड़े थे मेरे............ ................बहुत समय लगा था इससे उबरने में ...................









जब इन्दोर वापस आए तो एक दिन स्कूल जाते समय बस की खिड़की से बाहर देख रही थी ............रास्ता तो वही रोज का रहता था ,..............पर एक आदत -सी पड़ चुकी थी कि--------जहां -जहां मंदिर ,मस्जिद, गिरजाघर पड़ते है वहाँ सर झुका देना ..................जो परिचित दिखाई पड़ जाए तो मुसकराकर नमस्ते करना ............... हर चौराहों पर सफाई करने वाले द्वारा बनाई रंगोली देखना .........और ......ये तुलना भी करना कि बस जल्दी आई है या काम जल्दी ख़तम कर दिया है ..................सड़क के किनारों पर रोज सोने वालो कों देखना कि वे उठे या नहीं,( मन में तो ये रहता है कि वे सकुशल है या नहीं ,दिखाई नहीं पड़े तो चिंता हो जाती है कि कहा रह गए होंगे......मन कों समझाना पड़ता है कि शायद जगह बदल ली होगी ).................रास्ते में पन्नी बीनने वाले बच्चों और औरतो के जत्थे भी दिखाई देते है ...............
.......और उस दिन भी ..........गुजरते हुए कूड़े के ढेर पर एक पन्नी बीनने वाली महिला कों बैठे देखा ,......उसकी गोदी में २-३ माह का एक बच्चा था ................ वो महिला अपने बच्चे कों दूध पिलाने के लिए कूड़े के ढेर पर ही बैठ गई थी .............और बच्चा भी सबसे बेखबर हो ममत्व का आनंद ले रहा था .........पर जिस दृष्य ने मुझे झिंझोरा था-------- वो ये कि उस महिला ने एक हाथ से अपना पन्नी भरा बोरा कसकर पकड़ा था , साथ के बाकी लोग पन्नी बीन रहे थे ,शायद उसे लग रहा था कि बच्चे कों दूध पिलाने के चक्कर में कोई उसके पन्नी के बोरे से पन्नी चुरा लेगा और उसके चहरे पर इतनी देर पन्नी न बीन पाने का तनाव भी साफ़ दिखाई दे रहा था ..................और मै ................मेरे दिमाग में से वो सूटकेस चोरी वाली बात जा ही नहीं रही थी ......................मै उसका शोक मना रही थी ....................तभी एक विचार आया -----------मेरे पास वो सूटकेस था और इसके पास , ...............इसके पास शायद ये पन्नी का बोरा ...................मुझे उसके चले जाने का दुःख है और इसे इसके चले जाने का वही डर है उसकी परिस्थिति में उसके पास पन्नी का बोरा ही उसका सोना था, ................बस सोने कि तुलना का ख्याल आते ही मेरे होठो पर मुस्कराहट छा गई ..............सोचा मै उस खजाने के लिए रो रही हू और ये इसके लिए खजाने के बराबर है ..................मुझसे कई गुना बड़ा है इसका खजाना ............................... .........
...............

(सभी चित्र गूगल से साभार )

Wednesday, April 7, 2010

आप भी लिखे ..................दो पन्क्तियां.............

आज देखिए बेटे की ये पेन्टिंग ......................



और पढिए इस पर मेरे दिल से निकली ये पन्क्तियां.............


जाने कब से घूम रहा था ,थका समय का पहिया ।
पीठ टिकाकर थोडा सुस्ताया,जगह देख कर बढिया ॥

अब आप भी लिखे ........इस पर आपके दिल से निकली..............
दो पन्क्तियां.............



इन्होने लिखी दो पंक्तियाँ......
परमजीत बाली
बिन पहिये के सब रुक जाता
समय का है यह पहिया
जीवन तब तक ही चलता है
जान गये हम भैया।


जनदुनिया
मंजिल दूर अभी बहुत है, सोचने का मौका मिला
नई ऊर्जा से फिर घूमेंगे, सोच रहा है पहिया





Tuesday, April 6, 2010

जिसको इसका काम पड़ता है उसे पता हो जाता है .....










पिछले हफ्ते करवाई------- मोम से सिकाई ----------बहुत उत्सुकता थी जानने की............
एक बॉक्स जो बिजली से गरम होता है उसमे मोम कों पूरी तरह पिघला लिया जाता है फिर एक टब में पिघला हुआ मोम डालकर उसे ब्रश से हिलाकर थोडा ठंडा (जितना गरम मरीज सह सके कर लेते है )--------इस पिघले मोम में शरीर के जिस हिस्से का उपचार करना होता है उसे रखकर उस हिस्से पर ब्रश से मोम की गरम-गरम सतह चढ़ाई जाती है,त्वचा के संपर्क में आते ही मोम जमने लगता है -----करीब आधा इंच मोटी सतह जमने के तुरंत बाद इस हिस्से कों प्लास्टिक के टुकडे से ढँक देते है ---उसके ऊपर एक मोटे कपडे से ढँक देते है जिससे मोम जल्दी ठंडा नहीं होता गर्मी बनी रहती है ------करीब १५-२० मिनट बाद जब मोम पुरी तरह ठंडा हो जाता है तब कपड़ा और प्लास्टिक हटाकर , उंगलियों और पंजे कों आगे पीछे हिलाते /चलाते हुए (पैर के के उअपचार में )मोम की सतह कों तोड़कर शरीर से अलग कर दिया जाता है ............. इसमे जो मोम उपयोग में लिया जाता है उसमे कुछ केमिकल मिले होते है जो त्वचा कों नरम बनाये रखते है ,और सतह से काफी अन्दर तक उतक कों गर्मी पहुचाते है (ऐसा डॉक्टर ने बताया ,पर केमिकल का नाम नहीं बताया --कहा medicated wax होता है ) सिकाई के बाद बहुत ही आराम महसूस होता है त्वचा का रंग लाल हो जाता है लगता है खून उतर आया हो फिर उपकरणों से आवश्यक कसरते करवाई जाती है----मुझे ९ दिन करवाने में ही बहुत आराम हुआ है .................जब पहले दिन डॉक्टर के पास गई थी तो पूछा था आखिर ये होता क्या है ?पहले कभी नहीं सुना या किसी कों भी पता नहीं है हर कोई पूछता है ये क्या है ?---उनके मुखड़े पर मुस्कान छा गई हंसकर बोले जिसको इसका काम पड़ता है उसे पता हो जाता है ................. बस बाकी ठीक .......कल से स्कूल जाना शुरू कर दिया है ........लकड़ी टिकाकर ...............शायद ८-१० दिनों में बिना सहारे के चलने लगूँ... ........................

(सभी चित्र गूगल से साभार )

Sunday, March 14, 2010

न किसी से शिकायत ........न गिला ...........न शिकवा ...........बस अपनी बात ................उनसे ...........

मैंने कल अपनी शादी की पच्चीसवी वर्षगाठ मनाई , हमें बिछड़े हुए चौदह साल बीत गए ,पर मै तुम्हे अब तक भूल नहीं पाई,तुम नहीं दे सकते थे ,ये बात तो मैंने मानी ,पर जो दे सकते थे ,उन्होंने मुझे क्यों नहीं दी बधाई ?ये बात मै समझ नहीं पाई,वैसे मै अकेली नहीं थी ,मैंने दिन भर तुम्हे अपने साथ पाया ,मगर न तो मेरे और न तुम्हारें ही परिवार से ,किसी का भी बधाई का एक फ़ोन आया ,मुझे अपनी शादी का हर एक वो लम्हा याद आया ,जब पहली बार मैंने तुम्हे देखा था ,या वो जब हमने रस्मो का सिलसिला निभाया था ,खैर !!!! तुम्हे याद करके ही ,दिन का हर एक पल गया ,और सूरज रोज की तरह आया ,रोज की तरह ही ढल गया ,मुझे नहीं पता यादो का ये सिलसिला कब तक और ,कितने साल जारी रहेगा ....
इतना जरूर
कह सकती हूँ कि---जब भी यादे आएँगी ,वो पल बिताना मुझ पर भारी रहेगा .......................

(26/11/09 कों लिखी थी )



Friday, March 5, 2010

एक सवाल .............................सबसे .............

खुशियों का त्यौहार है , फिर दिल में क्यों गम है ?
पकवानों में वही मिठास , फिर क्यों लगता है कुछ ...कम है ?
सब पहले जैसा करने की कोशिश में , फिर आँखे क्यों नम है ?
रंगों का मौसम है , फिर क्यों सूने हम है ?
रंगपंचमी की सभी को बधाई !!!!!!!!!