Showing posts with label चित्र. Show all posts
Showing posts with label चित्र. Show all posts

Sunday, June 1, 2014

चित्र-कविता



सूरज, की तरह स्थिर रहो
सबके जीवन में
नदी की तरह बह निकलो
सबके जीवन से

पेड़ जैसे छाया दो
सबको जीवन में
धरा सा बसेरा दो
सबको अपने मन में
...
   

Friday, April 12, 2013

खाली दिमाग शैतान का घर !

इन दिनों वत्सल के पास मैसूर आई हुई हूँ ... कहते है खाली दिमाग शैतान का घर होता है  :-) --- खुद को काम में इतना झौंक दो की दिमाग कभी खाली ही न रहे , साथ ही दादी की सुनाई एक कहानी याद आ रही है --
एक दयालू सेठजी थे ,कोई बाला-बच्चा नहीं था सेठानी के साथ मिलकर दाना-पुण्य का काम किया करते ,एक दिन उन्हें एक सपना आया ,सपने में भगवान मिले ,वे बहुत खुश थे सेठजी के दान-पुण्य के  कामकाज से ,बोले -वर मांगो ,सेठजी ने सोचा जब मुझसे मेरे काम नहीं होंगे तो कौन करेगा तो बोले एक ऐसा नौकर  दें दें जो मेरे सारे काम कर दिया करे मैं न रहूँ तो सेठानी के भी ,तथास्तु बोलकर भगवान तो विदा हो गए ,आँख खुली तो सपना सच हो गया था एक भूत /जिन्न/नौकर  हाजिर था सेठजी की सेवा में,सेठजी तो सपना भूल चुके थे, पूछा कौन हैं आप? क्या चाहते हैं? जिन्न बोला मुझे आपने मांगा है भगवान से -काम करवाने के लिए तो बस आप मुझे काम बताएं करना क्या है? मैं एक पल भी खाली नहीं रह सकता ,वरना मुझे कुछ खाने को देना होगा ,सेठ जी ने सोचा कितना करेगा आखिर थकेगा भी तो ... और बिस्तर उठाना, घर की सफाई करना, पानी लाना , काम बताए ... जिन्न जी ने चुटकी बजाई और काम खतम.... अब सेठजी एक काम बताते और दूसरा बताने को याद कराते .....सेठानी को भी पता चला ,कुछ काम  जो वो करती थी उसने भी बता दिये ... दुकान जाते समय साथ ले गए सेठजी, पर वहाँ भी वही हाल ......दिन भर में जब काम न हो तो खाना !!!! बेचारे सेठजी एक दिन में ही तंग आ गए सोचा कहाँ की परेशानी मोल ले ली, ...... अब सेठानी को आया गुस्सा उसने उपाय सोचा जिन्न से कहा एक सीढ़ी लाओ .... उसे छत के नीचे लगाओ ,उसपर से ऊपर चढ़ो और जब ऊपर पहुँच जाओ तो नीचे उतरो ,जब नीचे उतर जाओ तो फिर ऊपर चढ़ना जब तक की ऊपर से नीचे की और नीचे से ऊपर की सीढ़ी दिखना बंद न हो .......
और इस  तरह छुटकारा पाया ......खाली समय के नौकर से ....
तो अब बात ये कि खाली मैं  भी रह नहीं सकती इन दिनों वत्सल के पास मैसूर आई हुई हूँ- तो खाली समय में कुछ चित्र और उसके कमरे की दीवारों को ड्रा करने का प्रयास किया ... और ऐसे ही फेसबुक से दूर रहने का इंतजाम भी :-)
 कुछ प्रयास मेरे .... आप भी आनद लें ----







और ये फेसबुक से एक फोटो देखकर बनाया -- 



Friday, October 8, 2010

चित्र वत्सल का.....गीत ललित शर्मा जी का और स्वर मेरा (अर्चना चावजी)

 ये गीत ललित शर्मा जी के ब्लॉग "शिल्पकार के मुख से" पर आप पढ़ सकते हैं।-(  इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं.)
 




 ललित जी का एक और गीत यहाँ सुन सकते हैं आप


Saturday, July 17, 2010

White -----------पेंटिंग .....................सफेदी .................कविता



WHITE--------ये शीर्षक दिया है वत्सल ने अपनी पेंटिंग को और साथ में ये लाईन------------
So its the color white a combination of all the colors...:-)-----by Vatsal 


सफेदी ..........मेरी कविता .......


लाल मिले जब पीले से -----केसरिया बन जाए,


केसरिया की छटा निराली ----पा- गगन इतराए,


लाल -धवल मिल बने गुलाबी ---- मदहोशी दिखलाए,


पीला मिले जब नीले से ---- हरियाली छा जाए ,


हरा रंग जब छाए धरती पर ---मन झूम-झूम जाए,


मन झूमे तो झूमे जीवन ---खुशहाली छा जाए,


काले संग जब लाल मिलाए --- लाली ही खो जाए,


लाली जब खोए जीवन से .......रंग धवल छा जाए ..........

Sunday, June 6, 2010

मधुबाला -----नैसर्गिक सुन्दरता



मधुबाला -----नैसर्गिक सुन्दरता 

ये पेंटिंग वत्सल और उसके दोस्त सुमित  ने मिलकर बनाई है ........अपने कमरे की दीवार  पर स्केल और पेन्सिल की मदद से............वत्सल के अनुसार उन दोनों ने ये पेंटिंग २-३ दिन में कुल १२-१४ घंटे का समय देकर बनाई .............कुल ५ पेन्सिल (६-बी ) का उपयोग किया 



और इसका साईज़ है .......७०" X ४२".........................कुछ इतना ....
.



और ये रहें चित्रकार .............



Saturday, April 10, 2010

आने वाले दिनॊ मे शायद आपमें से किसी के काम आ जाए .. ........





--------इस माह के खतम होते-होते गर्मियो की छुट्टियाँ शुरू हो जाएगी ..............कईयों की श्रीमतिजीयाँ
बच्चॊ को लेकर मामा के घर चली जाएगी और उसके बाद श्री लोगों का जो हाल होने वाला है..........उसके लिए ये पुर्वाभ्यास ....... आज ये ...........पेरोडी ( विरह गीत ) ।.............
चाहें तो अपनी आवाज मे रिकार्ड करें......................
-----(साथ की पेंटिंग वत्सल की बनाई हुई है) .................

इसे पिछ्ले साल सागर जी की एक पोस्ट पर टिप्पणी के रूप मे भेजा था , तब पोडकास्ट करना नही आता था।आभारी हूँ सागर जी की जिन्होने अपना अमूल्य समय देकर प्लयेर लगाना सिखाया ............(ब्लोग जगत में मदद करने वालों की कमी नही है ------बस मदद मांगने की देर है...........

पढिए सागर जी का २९/०६/२००९ को मुझे भेजा ये मेल -----

""""आदरणीय अर्चना जी,
मेल का जवाब बहुत देरी से देने के लिये क्षमा चाहता हूं। मैने ईस्निप्स पर आपका एक खाता खोला है। जिसकीआपको एक मेल मिली होगी। मेल में एक वेरिफिकेशन का लिंक होगा बस उस पर एक बार क्लिक कर दें। क्लिककरने के बाद ही आपका खाता चालू होगा।; और वहां हम अपने गाने अपलॊड कर उन्हें अपने ब्लॉग पर आसानी सेबजा सकेंगे।
जब आप वेरिफिकेशन वाले लिंक को क्लिक करलें मुझे बतायें जिससे मैं आपके और रचनाजी के गाये गीत कोवहां अपलोड कर सकूं और उसका सचित्र तरीका आपको बता सकूं।
मैं गाने को अपने ब्लॉग पर भी लगा देता हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप भी यह पॉडकास्ट का तरीका सीखें।
मैं कई दिनों से आपसे पूछने वाला था कि आपकी बहन कौनसी रचनाजी हैं.. लेकिन रचना बजाज जी ने ही बता दिया कि आप उनकी बहन है। :)
एक बार फिर से क्षमा मांगता हूं।""""""


पेरोडी ( विरह गीत )





“गई हो जो सजनी तो जल्दी ही लौटें ,
किचन में हो जायेंगे कॊकरोच छोटे—
गई हो जो —

रोटी जल जाए सब्जी जो छौंके,
सब्जी जल जाए रोटी जो पलटें,
रोटी जले , सब्जी जले ,हलके-हल्के —
गई हो जो सजनी —-
कमर टूट जाए कपडों को धोके ,
कभी ना हो पाए झाडू और पोछे
आ भी जाओ काम करेंगे हम तुम मिलके—
गई हो जो सजनी —-

Friday, April 9, 2010

उफ्फ !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!अभी से ये गर्मी !!!!!!!!!!!!!!1

कल बहुत गर्मी थी !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

(अखबार में छपा था ये फोटो कल ------पत्रिका से साभार )

पता नहीं आज क्या होगा ???????????????????

Thursday, April 8, 2010

उसका खजाना ....



इसे आप संस्मरण कह लीजिए या कोई कहानी पर है ये आपबीती ................मेरे लिए इस घटना के मायने अलग है ..........ये वो घटना है ,जिससे मेरे सोचने का तरीका बदला है ...............
बात उन दिनों की है जब मै और मेरी बेटी नागपूर गए थे ..............और ट्रेन में हबीबगंज के पास हमारा एक बेग चोरी हो गया था ...................बहुत घबरा गई थी मै ................ऐसा पहली बार हुआ था ,हमारे साथ परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था | बेग के साथ ही, मेरे पास जो थोड़े बहुत सोने के आभूषण थे, सब चोरी चले गए थे |दिमाग में
अजीब -अजीब से विचार आ रहे थे एक क्षण में ही सारी बुरी घटनाए जो अब तक घटी थी ,एक-एक कर याद आ गई थी , आंसू निकल पड़े थे मेरे............ ................बहुत समय लगा था इससे उबरने में ...................









जब इन्दोर वापस आए तो एक दिन स्कूल जाते समय बस की खिड़की से बाहर देख रही थी ............रास्ता तो वही रोज का रहता था ,..............पर एक आदत -सी पड़ चुकी थी कि--------जहां -जहां मंदिर ,मस्जिद, गिरजाघर पड़ते है वहाँ सर झुका देना ..................जो परिचित दिखाई पड़ जाए तो मुसकराकर नमस्ते करना ............... हर चौराहों पर सफाई करने वाले द्वारा बनाई रंगोली देखना .........और ......ये तुलना भी करना कि बस जल्दी आई है या काम जल्दी ख़तम कर दिया है ..................सड़क के किनारों पर रोज सोने वालो कों देखना कि वे उठे या नहीं,( मन में तो ये रहता है कि वे सकुशल है या नहीं ,दिखाई नहीं पड़े तो चिंता हो जाती है कि कहा रह गए होंगे......मन कों समझाना पड़ता है कि शायद जगह बदल ली होगी ).................रास्ते में पन्नी बीनने वाले बच्चों और औरतो के जत्थे भी दिखाई देते है ...............
.......और उस दिन भी ..........गुजरते हुए कूड़े के ढेर पर एक पन्नी बीनने वाली महिला कों बैठे देखा ,......उसकी गोदी में २-३ माह का एक बच्चा था ................ वो महिला अपने बच्चे कों दूध पिलाने के लिए कूड़े के ढेर पर ही बैठ गई थी .............और बच्चा भी सबसे बेखबर हो ममत्व का आनंद ले रहा था .........पर जिस दृष्य ने मुझे झिंझोरा था-------- वो ये कि उस महिला ने एक हाथ से अपना पन्नी भरा बोरा कसकर पकड़ा था , साथ के बाकी लोग पन्नी बीन रहे थे ,शायद उसे लग रहा था कि बच्चे कों दूध पिलाने के चक्कर में कोई उसके पन्नी के बोरे से पन्नी चुरा लेगा और उसके चहरे पर इतनी देर पन्नी न बीन पाने का तनाव भी साफ़ दिखाई दे रहा था ..................और मै ................मेरे दिमाग में से वो सूटकेस चोरी वाली बात जा ही नहीं रही थी ......................मै उसका शोक मना रही थी ....................तभी एक विचार आया -----------मेरे पास वो सूटकेस था और इसके पास , ...............इसके पास शायद ये पन्नी का बोरा ...................मुझे उसके चले जाने का दुःख है और इसे इसके चले जाने का वही डर है उसकी परिस्थिति में उसके पास पन्नी का बोरा ही उसका सोना था, ................बस सोने कि तुलना का ख्याल आते ही मेरे होठो पर मुस्कराहट छा गई ..............सोचा मै उस खजाने के लिए रो रही हू और ये इसके लिए खजाने के बराबर है ..................मुझसे कई गुना बड़ा है इसका खजाना ............................... .........
...............

(सभी चित्र गूगल से साभार )

Wednesday, April 7, 2010

आप भी लिखे ..................दो पन्क्तियां.............

आज देखिए बेटे की ये पेन्टिंग ......................



और पढिए इस पर मेरे दिल से निकली ये पन्क्तियां.............


जाने कब से घूम रहा था ,थका समय का पहिया ।
पीठ टिकाकर थोडा सुस्ताया,जगह देख कर बढिया ॥

अब आप भी लिखे ........इस पर आपके दिल से निकली..............
दो पन्क्तियां.............



इन्होने लिखी दो पंक्तियाँ......
परमजीत बाली
बिन पहिये के सब रुक जाता
समय का है यह पहिया
जीवन तब तक ही चलता है
जान गये हम भैया।


जनदुनिया
मंजिल दूर अभी बहुत है, सोचने का मौका मिला
नई ऊर्जा से फिर घूमेंगे, सोच रहा है पहिया





Friday, February 26, 2010

मिलिए इस हास्य फुहार करने वाले नन्हे कलाकार से ---------

ये है मेरा ६ वर्षीय भतीजा सुयश .........

समझ नहीं पाती वों ऐसा सोच कैसा लेता है .............






........कल कि बात है ....................


१- हुआ कुछ यू कि कल स्कूल में उसे इंग्लिश टेस्ट में पांच में से साढ़े चार अंक मिले .................घर आने परख़ुशी-ख़ुशी अपनी बहन सुहानी (१२ वर्ष ) कों बताया ......................सुहानी उसे चिढाने के लिए बोलने लगीये फोर्टी फाइव है ....................तो सुयश का जबाब था -------ओSSSSSSSSSS मैंने महामुकाबले (स्टार प्लस पर आने वाला एक संगीत का कार्यक्रम ) से सब सीख लिया है ये पॉइंट फाइव है ..................

२- होमवर्क करने में उसका मन नहीं लग रहा था ..........मै उसके लिए स्वेटर बना रही थी .तो मैंने एक शर्त रखी---
कि मेरा स्वेटर पहले पूरा हो जाएगा तो मै युगांश (भतीजे के बेटे)) कों दे दूंगी ,और अगर तुम्हारा वर्क पहले पूराहोगा तो स्वेटर तुम्हारा ..................थोड़ी देर तक तो वो जल्दी -जल्दी करता रहा फिर पास बैठी मेरी भाभी से बोलामै आपके साथ रेस करूँगा -----भाभी ने कहा हां बेटा ठीक है ------मै तो जल्दी नहीं बना सकती -------सुयशका प्रश्न था -------ये जल्दी बनाते है न --------स्पोर्ट टीचर है इसके लिए ???

----अब कहो-------- ऐसी बाते सुनकर हंसी आये बिना कहा रह सकती थी -----------------आप भी शायद पढ़कर हंस रहे होंगे !!!!!!!!!!!!!!!
और हमारे हीरो की तस्वीरे कैसी लगी ???

होली की शुभकामनाए

Saturday, August 8, 2009

रावणकृत तांडव स्त्रोत्र ..........




पिछले सोमवार कंप्यूटर ख़राब होने कि वजह से पोस्ट नही कर पाई थी आज कीजिये ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और मन्दिर के कुछ द्रश्य नर्मदा तट से ................................साथ ही सुनिए मेरे भाई देवेन्द्र द्वारा गाया गया -----"रावण कृत तांडव स्त्रोत्र"..........................(सारे चित्र गूगल से साभार ...)




























Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

Monday, July 27, 2009

ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें..................


आज गुगल से साभार इस त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें..............

Monday, July 20, 2009

दर्शन व भजन करें श्रावण सोमवार पर


श्रावण माह के इस सोमवार पर दर्शन किजिये भगवान महांकालेश्वर-------उज्जैन (मध्यप्रदेश)--के----(चित्रगुगल से साभार )................
.........और सुनिये मेरी आवाज में गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस ग्रन्थ के उत्तरकांडके दोहा नम्बर १०७ की ये प्रार्थना........




Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

इस प्रार्थना के साथ मेरी , बल्कि हम सब भाई-बहनो की बहुत ही मधुर यादे जुडी है----बात तब की है जब मै ८-९ साल की रही हूँगी--- हर साल श्रावण माह में , हमारे यहाँ खरगोन में , हमारे समाज की धर्मशाला मे गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस का नवान्ह्पारायण का पाठ होता था । हमारे पिताजी हमें वहाँ रोज नियम से ले जाते थे ,परिवार के सभी सदस्यों का वहाँ जाना अनिवार्य था , हम सुबह ४ बजे से उठकर , नहाकर चाँदनी के फ़ूल तोडकर खूब सजाकर लम्बी-लम्बी माला बनाते थे और पिताजी के साथ ही मोटरसाईकिल पर जाने को तैयार हो जाते थे , ६ बजे तक पहुँच जाना होता था , ( भाई -बहनों मे से जो जल्दी तैयार होते वही पिताजी के साथ जा पाते ) , माँ भी आधा खाना पकाकर बाद मे आती थी---जो जल्दी पहुँचता था उनकी माला मुख्य-फ़ोटो पर चढाई जाती थी ---इसलिये हर घर के बच्चों में होड लगी रहती थी-----और माला चढाई जाने पर जो खुशी मिलती थी उसे शब्दों मे बयान नही किया जा सकता---- हमें बहुत सारी प्रार्थनांए वही से मुखाग्र है----अध्यात्म शब्द से हमारा दूर-दूर तक का कोई रिश्ता नही था बस आनन्द आता था , पाठ के बीच में एक इन्टरवल होता था जिसमें सबको मसाले वाली चाय पीने को मिलती थी जिसका स्वाद आज तक याद है ---- वह भी एक बहुत बडा आकर्षण होता था..........रामायण पढने वालो के लिए (बहुत लोग तो शायद उसी बहाने आते थे) ------१०--साढे १० बजे तक रोज का पाठ समाप्त होने के बाद वापस आकर भी रोज स्कूल जाते थे बिना नागा ! ! ! आखरी दिन समाप्ति के दिन महाप्रसाद होता था ।

अब समय बहुत बदल गया है वो दिन तो अब वापस नही आ सकते मगर आज भी हमारी कोशिश है कि हमारे बच्चो को घर में वही माहौल मिले इसलिये जब भी हम इकठ्ठे होते हैं प्रार्थनाएं जरूर करते हैं.........










Friday, July 10, 2009

चित्रों के वास्तविक शीर्षक ----------

आओ आज वत्सल के दिए शीर्षकों के साथ पिछली दोनों पेंटिंग्स को देखे ----और उस पर आई टिप्पणियो से जाने कि कितना अलग सोचते है हम ----
इस पेंटिंग का शीर्षक वत्सल ने दिया ----
--"HOLDING HANDS"
और इस पर जो टिप्पणी मिली -----
-
"The Change"! from black fear to orange courage!
:)---रचना

और इस पेंटिंग का शीर्षक जो वत्सल ने दिया -----"चक्र"
अब इस पर आई टिप्पणिया -------
१--- "मछली का घरोंदा "-----सुनील डोगरा

२---"अपनी किस्मत आप लिखूँ ,
रंग से भरी इक छाप लिखूँ " ----शारदा अरोरा

३---अपने
हाथों से संवारा है
अपनी
इस प्यारी सी
रंग बिरंगी
दुनिया को
और
बनाई है
अपनी एक अलग पहचान..
गौर से देखोगे तो
दिखेंगे
मेरे और बस मेरे
ऊँगलियों के निशान....


*~*


सब बदल जाता है!!
बस, नहीं बदलते
और
जिन्दगी को
दिला जाते हैं
एक अलग पहचान...
ये
तुम्हारे
अँगुठे के निशान!!!

*~*

नोट: ऊँगलियों और अँगुठे के निशान कर्म इंगितकरते हैं.--------------------उड़नतश्तरी

४----" मुंह अपना किनारे को मोड,
मछली चली भंवर को छोड!! " :)रचना




Wednesday, July 8, 2009

चित्र को दो एक प्यारा सा नाम---२


आओ आज करें कुछ रचनात्मक------------- वत्सल की इस पेंटिंग को कोई शीर्षक दे----- या----- लिखे इस पर दो/चार लाईने.............देखे तो कितना अलग -अलग सोचते है हम -------

Tuesday, July 7, 2009

चित्र को दो एक प्यारा -सा नाम---1



आओ
आज करें कुछ रचनात्मक------------- वत्सल की इस पेंटिंग को कोई शीर्षक दे----- या----- लिखे इस पर दो/चार लाईने.............देखे तो कितना अलग -अलग सोचते है हम -------