Saturday, May 1, 2010

व्यंगात्मक कहानी

" गरीबी एक अभिशाप है किंतु इससे विचलित होकर जो लोग गलत राह चुन लेते हैं , वे खुद को बर्बादी की ओर बढाते हैं और जो धैर्य रखकर संतोष व ईमानदारी अपनाए रखते हैं वे अपना उत्थान करते हैं "

सुनिए मेरी आवाज में आवाज पर ...............सुदर्शन जी की व्यंगात्मक कहानी...............".अठन्नी का चोर " ...........ये मेरा दूसरा प्रयास है ..................

" एक और एक ग्यारह "..................... कौन कहता है.???.........................नहीं होते ......................

आज एक नया प्रयोग किया है ........
...........................सुनिए मेरी आवाज में................... दिलीप का लिखा एक देशभक्ति गीत-------

.............."
तब एक तिरंगा बनता है " ......................

दिलीप का ब्लोग है ........." दिल की कलम से ".............
................................इस गीत को आप यहाँ पढ भी सकते हैं ...........




Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

Friday, April 30, 2010

पिछले दिनो...........इन पन्नों पर ..................मैने पढ़ा.......

चंद लाईने .....जो मैने लिखी .......साथ दी गई लिन्क की कविताओं को पढकर........आप शायद आप भी कुछ लिखेंउन्हें पढकर ......... ........



हाँ---- दुख और आँसू.........
हाँ दुख सचमुच ही लहू को ठंडा कर देता है ,
तभी तो आँखें भर आती हैं ,
ओस की तरह ,
और ठंडा लहू जब रगों में दौडता है ,
आँसू जम जाते हैं आँखों में........मौन के खाली घर में ......


मेरे डसने के बाद आदमी जिन्दा नही बचता,
मगर तुम्हारे डसने के बाद तो,
जीते-जी ही- मरते रहता है ......एक साँप धीरे से जा बैठा ----

एक चमकीली... काली-काली कविता.........छोटी-छोटी बातें ...पर मैने पा ली कविता......... एक था काला......


हाए!!! मौला !!!
होश गँवाकर
ये क्या-
कर गया ???
इन्सान तो रस्ते पर आया नहीं
और
शैतान गुजर गया.................देखो न !!!!!!!! कब तक वो देखता ??????

Link
तडप-तडप के जी रहा अब,कि उसका अक्स भी बदल गया,
जला था सिर्फ़ वो,पर उसका सब कुछ झुलस गया........शबनमीं लू में................



आशा करती हू ------
हंसों के वे जोडे वापस आएंगे
रिश्तों के टूटे मोती भी साथ लाएंगे
गूंथेंगे माला
पहनाएंगे दादी को
सुनाएंगे कहानी
और याद करेंगे नानी को
खेलेंगे खेल और
सूने घर में भर देंगे शोर
निराश न हों
होगी एक दिन फ़िर वही सुहानी भोर......जुडेगी फ़िर रिश्तों की डोर


मुझे याद करते ही हाजिर रहूंगी...
माँ हूँ तेरी---मुँह से कुछ न कहूंगी.....


और अगर फ़िर भी बच जाए ,
तो बारिश मे भी लाएं,
हम जैसे नन्हे मुन्नों को,
इंद्रधनुष दिखलाएं..............सूरज से विवेक पूर्ण रिक्वेस्ट .............


जरूरतें होने लगती हैं
सपनों पर हावी
पर विश्वास
जिन्दा रखता है
सपनों को भावी....."
या
जरूरतें होने लगती है
हावी--- सपनो पर ...
और विश्वास जिन्दा रहता है
भावी सपनों पर .....विश्वास और सपने ---

Monday, April 26, 2010

इस समस्या का हल सुझाएं.............


विशेष -----यह पोस्ट सिर्फ़ हिन्दी लेखन में होने वाली मात्रा संबंधित अशुध्दियों के बारे में है -------अगर हम हिन्दी का प्रसार चाहते हैं तो ..........

(वैसे तो अंग्रेजी शब्दों के आ जाने से इस हिन्दी को शुद्ध नहीं कहा जा सकता )पर फ़िर भी ...............

आज एक बात पूछना चाहती हूँ--------मेरी एक बुरी आदत के कारण इन दिनों मै परेशान हूँ..........ज्यादा तो मै पढती नहीं ........पर जितना भी पढती हूँ उसमें ----------जहाँ भी गलती देखी नहीं कि बस लगी सुधारने ......मान तो सब लेते हैं पर कभी -कभी सुधारते नहीं .................एक बारगी लगता भी है कि नहीं बताऊं..........किसी को बुरा लग सकता है ... पर अपनी इस आदत से लाचार हूँ .......वैसे मुझसे भी गलतियाँ होती रहती है ......(मुझे कोई बताता ही नहीं )....पर कोई गलती करे और हम देखते रहें ये भी तो ठीक नहीं न ???

"
गलतियाँ मालूम हो जाने पर अपनी आदतें सुधार लेना चाहिए ऐसा मेरे बडों ने मुझे सिखाया है ..........इससे अपना विकास ही होता है "--------.(ये हर तरह से होने वाली गलतियों पर लागू होता है )......

एक चिन्ता भी लगी रहती है कि
ब्लॉग (ब्लॊग --इसे समीर जी की टिप्पणी से लेकर ठीक किया है ....)कैसे टाईप होगा ?नहीं मालूम ) तो दुनिया भर के लोग पढते हैं ........और.......... हिन्दी - लेखन में अगर अशुद्धियाँ होती हैं तो जिन्हें हिन्दी आती है, वे तो समझ लेते है पर जिन्हें नहीं आती वे उसी को सही मान लेते हैं।.......................कभी -कभी तो मात्रा की अशुद्धियाँ होने पर अर्थ ही बदल जाता है। .......... ऐसे तो हिन्दी- लेखन भी अशुद्ध होते जाएगा ...................
तो मुझे बताईए क्या मै अशुद्धियाँ बताना जारी रखूँ या बन्द कर दूँ ?????

Saturday, April 24, 2010

आप भी जानिए.............अपने आप को.....................

जबसे ब्लोग बनाया कुछ न कुछ नया सीखा है मैने ...........यहाँ आकर ही पता चला ......कि मै क्या -क्या कर सकती हूँ..........पहले कुछ लिखना सीखा .......फ़िर चित्र लगाना.........फ़िर गाना रिकार्ड.............. करना ........फ़िर पोड्कास्ट..........कराओके......... और अब कहानी का पोडकास्ट...........


आज मै इस पोस्ट के माध्यम से दो लोगों का आभार मानना चाहती हूँ------पहले तो आदरणीय गिरीश जी का जिन्होने मुझे इस काबिल समझा.....................और अपने ब्लोग पर जगह दी......
.

दूसरे आदरणीय अनुराग शर्मा जी (स्मार्ट इंडियन) का जिन्होने मुझे ये मौका दिया .....आज आवाज पर मेरी आवाज मे सुनना न भूलें सुदर्शन जी की कहानी ------------" साईकिल की सवारी ".........
....धन्यवाद

Friday, April 23, 2010

दो गीत ----------------दो आवाज -------------------दो भाव----------एक नकारात्मक...................एक सकारात्मक

आज सुनिए दो गीत .............
दोनो एकदम अलग भाव लिए ..............
दोनो के बोल दिल को छू लेने वाले ...............
दोनो एकदम अलग आवाज मे................
एक मैने गाया है ............
एक मेरे भाई देवेन्द्र पाठक ने ............पेशे से वकील है ..........(हम दोनो बहनो के कारण उसने भी अपना ब्लोग बना लिया........लिखने की आदत पड गई .पर समय नही मिलता पोस्ट करने के लिए .....लिख -लिख कर इकठ्ठा कर रहा है ......बाद मे कभी पोस्ट करने के लिए ..........पर हम है कि उसके पीछे पडे रहते है अब गाना भी शुरू करवा दिया है ...............शायद कभी मेरे साथ युगल गीत भी गा ले ).............

१---

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA




२-----

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

Thursday, April 22, 2010

सोचो जरा ......................

( चित्र गूगल से साभार )


ईश्वर न होता तो क्या होता ?
धरती न होती, आसमां न होता ।

माँ न होती तो क्या होता ?
शायद मैं न होती, तू न होता ।

हम न होते , तो क्या होता ?
कर्म न होता ,धर्म न होता ।

धर्म न होता तो क्या होता?
तू-तू ,मै-मै न होती ,झगडा न होता ।

झगडा न होता तो क्या होता ?
हम न बंटते , और प्यार होता ।

और जरा सोचो .............


प्यार होता----- तो क्या होता ???
मिल के रहते , और गम न होता ।