Sunday, May 10, 2015

उड़ती चिड़िया और मैं

उड़ती चिड़िया को ओझल होते देखा...
पलक झपकने का मौका नहीं देती
और जा पहुँचती है शून्य में
शून्य छोड़कर
....
उदास मन लेकर
अनंत में ताकती रह गई मैं ....
एक आस लिए कि ..
वापस लौटेगी

और वो
वापस लौटी
फुदकते हुए
चहकते हुए
जैसे
ले आई हो
अनंत से ऊर्जा
समेट कर
मेरे  लिए ....

मन कहता है उससे
साथ ले चलना मुझे
भी एक दिन ..
हंसती है वो
कहती है -
वापस  न आ पाओगी
और अबकी
मैं हँस पड़ती हूँ......

कहती हूँ-
तैयार हूँ...
जबाब मिला
जब मेरा मन होगा!!!!
...
और फुर्र....
-अर्चना

Tuesday, May 5, 2015

भले घर की बेटी

ये तमाम उन महिलाओं की कहानी है,जो अब तक मुझे कहीं न कहीं टकराई है।इनके नाम सीता,राधा,पार्वती,अनुसुईया,गौतमी,सावित्री,मीरा दामिनी जैसे कुछ भी हो सकते हैं ....

१)
वो भले घर की लड़की,माता-पिता की लाड़ली,बड़ी हुई,शादी हुई,एक बेटी की माँ बनी ,फिर पति का अचानक एक्सीडेंट और सबकुछ तहस-नहस......दूसरी शादी करवा दी गई हितैषियों द्वारा.... अब वो अपनी बेटी से अलग दूसरे पति के बच्चों की माँ है .....
२)
वो भले घर की लड़की, माता-पिता की लाड़ली,बड़ी हुई ,शादी हुई, दो बच्चों की माँ बनी, पति के हर सुख:दुख में हर सम,अय साथ रही,पति की ईच्छा से ही चली,यहाँ तक कि उसकी गलतियों पर भी परदा डालती रही,पति के इतर शौक भी बर्दाश्त करती रही,....बच्चों के बड़े होने पर शादी हुई,बच्चे दूर हो गए,..पति का देहान्त हुआ....... कुछ समय बच्चों ने साथ दिया ....आपसी अनबन के कारण अब पति का व्यापार संभाल रही है अकेले,...परिवार से इतर लोगों के भरोसे ...
३)
वो छोटि ही थी ...माता-पिता गुजर गए .... बड़ी हुई तो रिश्तेदारों द्वारा मर्जी के बिना शादी हुई, वो मारता-पीटता था, आदतें अच्छी नहीं थी, घरवालों ने साथ नहीं दिया,दो बच्चे भी हो गए......एक दिन बच्चों को लेकर घर छोड़ दिया ....काम करने लगी दूसरे शाहर आकर ...पति खोजते-खोजते आ पहुँचा.... काम भी छुट गया ...अब कहाँ होगी पता नहीं ....
४)
वो भले घर की बेटी ..... शादी के बाद एक बेटा हुआ ...पति का एक्सीडेंट में देहान्त हुआ.....माता-पिता के घर रही..स्वतंत्र रूप से पढ़ाई के साथ कार्य भी करती रही ......बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अपनी पसन्द से दूसरी शादी कर ली ..अब नए पति के साथ खुश है अपने घर में ...बेटा अलग है ....
क्रमश:

Sunday, May 3, 2015

मैं सोच रही हूँ ..

वो पडोस में बर्तन,झाडू-पोछा करके रोजी कमाती है , छोटी उम्र की ही है, उसके दो बच्चे हैं , पिछले माह की तनख्वाह मिली तो पति से छुपाकर रखी क्यों कि पति दारू पीता था  बस कुछ काम नहीं करता ... काम पर आई तो पति ने पैसे खोज लिये और इतनी दारू पी कि सोया तो उठा ही नहीं ... :-( ...
.
.
अब भी वो काम पर आती है ... बहुत रोती है... जब पडोसन ने कहा कि रोती क्यों है , वैसे भी तू ही पाल रही थी , कोई मदद तो तुझे थी नहीं उससे उल्टे पीटता ही था ...
तो जबाब मिला - जैसा भी था, घर पर कोई था तो, वो एक अकेला ही पीटता था अब ... इतने लोग घूरा करते हैं उनका क्या ... .... :-(
.
.
दुखद है जीवन .... ..
बहुत दुखद .... :-( ....


आज एक और महिला की याद आ गई ...उससे मुलाकात हुई थी राँची में, चार माह की बच्ची को पीठ पर बाँध कर काम पर आती थी, उससे बड़ी एक लड़की थी करीब चार साल की, साथ आती थी माँ के और उससे बड़ा भाई घर रहता था ...दोनों बड़े बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते थे उसकी प्रिंसिपल मैडम के घर भी उसे काम करना होता था ...सारा काम ..... वे अनुकम्पा नियुक्ति पर इस स्कूल में पदस्थापित थी , सुना कि सर बहुत अच्छे स्वभाव के थे .... बच्चों की फ़ीस थी २०० रूपए और काम करवाती ६०० रूपए का ... फ़ीस नहीं लेती थी वे ... :-(
और वो इस डर से कि कहीं स्कूल से बच्चों को निकाल न दें सारा काम चुपचाप करती रहती ....
.
लेकिन खर्चा चलाने के लिए आस-पास के दो घर और पकड़ लिये थे ,झाडू़,कपड़ा,बर्तन के ..और उससे १२०० कमा रही थी ....
.
दशहरे पर वे घर गई हुई थी सो मेरी मुलाकात नहीं हुई उनसे ...लेकिन अब पता चला है कि उन मैडम का कहना है कि अगर मेरे घर काम करना है तो बाकि लोगों के घर अडोस-पडोस में नहीं करो ...उनक काम छोड़ दो ....
.
.
...क्या शिक्षा दी होंगी स्कूल के बच्चों को .... :-(

Tuesday, April 28, 2015

नन्हे-नन्हे मोती यूँ न खो




हर हाल में हम सुखों को बाँटें,
करें दुखों का मिलकर दमन।
जीवन जिसने दिया है हमको,
उस विधाता को हमारा नमन।


सुखों का मौसम,दुखों का मौसम,
आए, आकर जाए।
हर एक के, मन के आँगन में,
सपनों को बिखराए।


सुख आते तो, खिलती पाँखें,
खुशी-खुशी सब मुस्काते।
चेहरे सबके खिले-खिले से,
मिलजुलकर सब हँसते-गाते।


दुख आते तो सब घबराते,
सही काम न एक, कर पाते।
गीली होती, सबकी आँखें,
डर कर सब रोते-चिल्लाते।


होना है जो, होकर रहता,
नहीं किसी के टाले टलता।
हिम्मत से जो दुख: से लड़ते
जीत उसी की,सभी ये कहते।


हर हाल में हम सुखों को बाँटें,
करें दुखों का मिलकर दमन।
जीवन जिसने दिया है हमको,
उस विधाता को हमारा नमन।
-अर्चना

Thursday, April 23, 2015

आराधना "मुक्ति" की कहानी - शर्त

आज सुनिए आराधना "मुक्ति" के ब्लॉग ईचक दाना बीचक दाना  से उनकी लिखी एक कहानी शर्त




प्लेअर पोस्ट नहीं कर पा रही थी ...आदरणीय अनुराग  जी की मदद से ये हो पाया ..उन्होंने एडिटिंग भी की है ....
आभारी हूँ उनकी ....
सुनकर बताईयेगा कैसी लगी ... कहानी को कहानी की तरह सुनाने का पहला प्रयास है ये मेरा ....

Saturday, April 18, 2015

अभिनय - कठपुतली का

कल सुबह-सुबह  फोन आया ,फोन बदल लेने से नम्बर सेव नहीं था ....नया नम्बर लगा ...फ़िर आदत से लाचार खुद फोन लगाया .... नमस्ते नितेश बोल रहा हूँ,....आवाज आई..नितेश उपाध्याय..
-हाँ,हाँ पहचान लिया , नमस्ते ,बोलिए
- मैडम , एक हेल्प चाहिए थी
-जी, कहिए
-वो क्या है कि हम एक टेलि फिल्म शूट कर रहे हैं ,उसमे एक बच्चे की केयर करने वाली महिला का जो रोल करने वाली थीं वे सुबह मुम्बई निकल गई हैं . ...प्लीज आप करें
-मैं, मैंने तो कबःई कुछ नहीं किया ..
-कोई बात नहीं, वो आप मुझ पर छोड़ दीजिए..., आपको लेकर जाउँगा और शाम को घर छोड़ भी दूँगा
-अरे! मगर कब करना है? और क्या करना होगा ?
(संक्षेप में बताया ) आप कब फ़्री होंगी...तीन बजे तक फ़्री हो जाएंगी ?...प्रश्न के साथ
मैंने कहा हाँ दो बजे घर पहुँचती हूँ ...
-ठीक है, मैं आपको फोन करता हूँ .....दो तीन सूती साड़ी होगी आपके पास?
-जी है
-ठीक , वो रख लीजियेगा  ...
-ठीक
बस! रख दिया फोन ....
...
और इस तरह ३ बजे से --७ बजे तक कल शूट किए कुछ दॄष्य...... साड़ी गुजराती स्टाईल में पहली बार पहनी और सिर पर पल्लू भी पहली बार ही लिया ..:-)

मेरे जीवन का एक अद्भुत अनुभव .... बिना कुछ जाने ....बस जो निर्देश मिलते गए ...करती गई ...पता नहीं कैसे किया ...निर्देश्क नें कैसे झेला ...:-)
...और रिजल्ट क्या होगा ...पर  मजेदार बात ये रही कि -केमरा मेन साहब को सब संतोष पुकार रहे थे ... फ़ेसबुक फ़्रेंड से मुलाकात हुई ....

खैर! मन में बस यही था कि जब नितेश  को मुझ पर इतना विश्वास है, तो उसका विश्वास टूटना नहीं चाहिए .... और पूरी टीम का कार्य रूकना नहीं चाहिए .....किसी का समय बर्बाद नहीं होना चाहिए ..
कभी सोचा न था .... कि जीवन में ऐसा अनुभव भी मिलेगा ...
तो इस अविस्मरणीय अनुभव के लिए रंगकर्मी टीम "अनवरत"का हार्दिक आभार ! ..
खुद मैंने नहीं देखे कोई दॄष्य.... तो इन्तजार....इन्तजार ....



पैरों की जूती

यहाँ ऐसे -ऐसे लोग हैं 
जो ये मानते हैं -
उनके पैरों की जूती भी
नहीं हैं आप ...
खुद पर विश्वास रखो
मिलेगा वही
जो चाहते हो
बस! 
स्वार्थ न हो 
निस्वार्थ रहो सदा
करते चलो अपने काम
बेझिझक
बेहिसाब
फिर वे ही लोग 
आपकी जूती में 
पैर डालने की कोशिश 
करते नज़र आएंगे
आगे बढ़ने का रास्ता
उस तक पहुँचने का रास्ता
सिर्फ़ आपको ही पता है 
और विश्वास रखो 
चलते रहोगे तो
नंगे पैर भी
जा पहुँचोगे 
वहीं ...सबसे पहले
जहाँ पहुँचने को
बेताब हैं सब 
जो बिना नाप के जूतों में 
पैर डाले घिस रहे हैं 
अपने शरीर
- अर्चना ( बस यूँ ही आज का दिन गुजरते-गुजरते)