Wednesday, November 30, 2011

मुझसे नहीं होगा....


सुबह उठते ही उंगलियों कि किट-किट..शुरू होती है तो देर रात तक चलती है..
अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता.....मेरा यहाँ से निकल जाना ही बेहतर है .....
सोच रही हूँ अभी............

देखूँ कितनी देर तक सोच पाती हूँ......................:-) :-)..

जाऊँगी नहीं पर .......ये तय है..............
हार नहीं मानने वाली मैं.....ऐसे ही ............... :-) :-)
 
रोज ही ऐसा सोच लेती हूँ........

Tuesday, November 29, 2011

बिना कहे....





 




   


(सभी गीत यू-ट्यूब से साभार..)

Saturday, November 26, 2011

फ़ल और परिवार ...

आज कहीं पढ़ी एक बात याद आ रही है ...फ़लों को लेकर उदाहरण था, तुलना की गई थी परिवार की फ़लों की बनावट के साथ...ठीक से तो याद नहीं शायद पर कुछ नोट कर लिया था वही लिख रही हूँ ..
(शायद आपमें से कई लोगों ने भी पढ़ा हो, जिसे पता हो वे कॄपया "ओरिजनल" की जानकारी देवें)


पारिवारिक संगठन
सेवफ़ल -- एक सुगठित फ़ल, अन्दर की बात बाहर आ जाये तो बदरंग ....

मौसम्बी -- एक विभाजित फ़ल, पर आपसी जुड़ाव बहुत ..

संतरा -- एक विभाजित फ़ल, पर ढीला ..

अंगूर -- सब अलग , कोई फ़र्क नहीं दिखने और स्वाद में एक से..

जामुन -- अलग -अलग पर रंग ऐसा जैसे जलते हों एक-दूसरे से..

बेर -- अलग-अलग और दूर-दूर काँटों से घिरे ..एक को छूने जाओ तो दूसरा काँटा चुभता है ...

और अन्त में ....

सीताफ़ल -- बाहर से भी अलग ,अन्दर से भी अलग पर जुड़ाव -- एक को छेड़ने पर सब बिखरते हैं ..मानसिक और शारिरिक रूप से स्वस्थ..अन्दर से भी बाहर से भी ......

अब आप तय कीजिए .....किस तरह का हो पारिवारिक संगठन ...



Tuesday, November 15, 2011

स्नेह का रिश्ता..

अपनों से घिरे रहने की चाह ने मजबूर कर दिया था मुझे फ़ेसबुक पर अपना ग्रुप बनाने के लिए --स्कूल के पुराने बच्चों का एक ग्रुप बना लिया था मैनें..
एक दिन ऐसे ही चेक किया तो आठ-दस बच्चे ऑनलाईन थे,(आजकल जरूरत हो गई है ऑनलाईन रहना :-) )

मैनें सहज ही चेट बॉक्स में लिखा -"स्नेहाशीष"

तुरंत कई बच्चोंने रिप्लाय दिया---- किसी ने "नमस्ते",किसी ने "हेलो", तो कोई "हाय" पर भी आ गया था ।
अचानक मेसेज मिला अंकित का-- "चरण वंदना" , मुझे आप ज्यादा आशीष दें, क्योंकि जिस पर ज्यादा गुस्सा करते हैं उसी से ज्यादा प्यार भी करते हैं।
मैंने जबाब दिया-- मैनें सबको समान दिया है ,कोई भेदभाव नहीं।
बाकि बच्चों के भी उत्तर आने लगे --कोई कह रहा था मैं ज्यादा पुराना स्टूडेंट हूँ,इसलिए मुझे.....
कोई---आप मेरी टीचर नहीं "Mom" हो इसलिए मुझे .....वगैरह..वगैरह...

मैं सबको सिर्फ़ पढ़ रही थी ।
 अंकित का जबाब आया ---आपने दस साल पहले मुझे एक चाँटा मारा था,सारे दोस्तों के सामने ,वो आज भी याद है मुझे ..इसलिए मुझे ...

बहुत आश्चर्य हुआ मुझे इस बात का..मैं भी भूल नहीं पाई थी , न वो भूला था।
मैने कहा- अगर यहाँ लिख सको किस बात का तो....."नहींईईई ...बहुत गंदी बात थी वो.....नहीं लिख सकता ...
......और मुझे याद आ रहा था वो अंकित, जिसे उसके पापा और चाचा गाँव से शहर .बेहतर पढ़ाई की सुविधा के लिए होस्टल में लेकर आए थे,तब ५वीं-छठी में रहा होगा वो...

..होस्टल में आए आठ दिन हो चुके थे ,उसका मन नहीं लग रहा था, घर की याद सता रही थी, पेटदर्द का बहाना बनाया था उसने..और रो-रोकर बुरा हाल कर लिया था।
उसके पापा और चाचा को बुलाया गया था उससे मिलने,और उसने जिद्द पकड़ली कि वो यहाँ नहीं पढ़ेगा..किसान पिता समझाते रहे कि -"तुझे बड़ा आदमी बनना है",गाँव में कुछ नहीं है ,खेती में कुछ नहीं मिलेगा।..

एक ही बेटा था वो- तीन भाईयों के परिवार का...बहुत कड़ा मन करके दादा-दादी ने भेजा था उसे शहर ....

इसी बीच अंकित का  अगला मेसेज था ---

--" आप अब भी उसी स्कूल में काम कर रही हैं?? छोड़ दिजिए अब .....मैं कमाने लगा हूँ , मेरे साथ रहियेगा...."

Sunday, November 13, 2011

श्श्श्श्श्श्श्श्श्श्श.....साहब स्कूल जा रहे हैं......

                              













                                                           
























और स्कूल पहुँच कर .....चल पड़े काम पर ..

तो करो सब -- सलाम साब .......और दिजीए बाल-दिवस पर शुभकामनाएँ...




चाहें तो यहाँ भी घूम सकते हैं-- बाल मेले में .....
१- http://archanachaoji.blogspot.com/2010/02/blog-post_26.html 
   २-- http://archanachaoji.blogspot.com/2010/07/happy-birth-day-vaidehee-sumi.html
   ३--http://archanachaoji.blogspot.com/2010/11/blog-post_14.html

Saturday, November 12, 2011

माय लाईफ़ स्टोरी ...पर मेरी नहीं ..

"मेरी जीवन गाथा" भाग ४
...अचानक मेरी नजरें अपनी बहन पर से हटकर उस व्यक्ति पर टिक गई जो मेरी बहन के पीछे-पीछे ही,
उसी कमरे से बाहर आ रहा था ।वह बहुत लम्बा,सांवला और मेरी नजरों मे आकर्षक युवक था ।उसने सूट पहन रखा था और टाई भी लगा रखी थी। मैं अपने -आपको उस व्यक्ति के आकर्षक व्यक्तित्व को निहारने से नहीं रोक पाई,तभी अचानक मेरी बहन ने मुझे आस्तीन खींचकर झंझोड दिया, और मैं उसके पीछे कॉलेज केंटीन की ओर चल पडी ।
.............उसे हमारे पीछे केंटीन में आता देख पता नहीं क्यूं मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था, और जब मैं अपनी बहन के साथ लंच कर रही थी, तब सबकी नजरें बचाकर मैं उसे बार-बार देख रही थी । लंच के बाद मैं  जल्दी से एक सेंडविच हाथों मे पकड़कर बेग में लगभग ढूंसते हुए तेजी से केंटीन से बाहर निकली। मुझे पहले ही देर हो चुकी थी,जब मैं सिनेमा हॉल पहुंची--मेरे दोस्त फ़िल्म देखने जाने के लिए मेरा इंतजार कर रहे थे, हम तेजी से अंदर गए और सब फ़टाफ़ट अपनी -अपनी सीट पर बैठ गए। इंटरवल होने पर जब मैं अपने दोस्तों के साथ पॉपकार्न लेने के लिए बाहर निकली, मैनें उसे फ़िर देखा, वो सेंडविच खा रहा था---इस समय वो सादे कपडों में था, आश्चर्य !!! मैं सोचने लगी उसे कपडे बदलने का समय कब मिल गया ??? मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी कि वो सिनेमा हॉल के भीतर था.........मुझे थोडा- बहुत अंदाजा लगा कि उसने मेरी और मेरी बहन की बातें सुन ली होंगी और जान गया होगा कि मैं अपने दोस्तों के साथ फ़िल्म देखने जाने वाली हूँ , फ़िर ड्रेस चेंज करके अभी इंटरवल के पहले ही यहाँ पहूंचा होगा।मुझे आश्चर्य मिश्रीत खुशी हो रही थी, जब मैंने उसे अपनी ओर आते देखा-----
---नमस्ते
---नमस्ते
---अच्छी फ़िल्म है न ??
---हाँ ,कह सकते हैं,कुछ अनमने मन से मैंने जबाब दिया था।.........उसने मुझसे बातचीत का सिलसिला कुछ ऐसे शुरू किया--जैसे हम एक-दूसरे को बहुत समय से जानते हों।
---"रोशन"उसने हाथ बढ़ाते हुए अपना नाम बताया ..........................मैनें उससे मुस्कराते हुए हाथ मिलाया...सोच रही थी कि इसे अपना नाम बताउं या नहीं ?
----"आपसे मिलकर अच्छा लगा "काव्या"" ...............
मैं सोच ही रही थी कि इसे मेरा नाम कैसे पता चला कि उसने आगे कहा---मैंने आपकी बहन को आपका नाम लेकर पुकारते हुए सुना था जब आप केंटीन से बाहर जा रही थी।
"ओह".........वह मुझसे बातचीत का सिलसिला जारी रखना चाहता था पर आसपास के सारे लोग सिनेमा हॉल में जाना शुरू हो गए थे क्यों कि इंटरवल खतम होने आया था ।.....क्रमश:.......

भाग - १
भाग - २
भाग - ३