Showing posts with label सीख. Show all posts
Showing posts with label सीख. Show all posts

Monday, July 31, 2017

शान्ति की खोज #हिन्दी_ब्लॉगिंग

पिछले दिनों फेसबुक पर किसी की शेअर की हुई कहानी पढ़ी,मालूम नहीं सच थी या कहानी थी,उसमें बताया था कि एक स्त्री अपने पति की मृत्यु के बाद अपने छोटे से बेटे को कई मुश्किलों का सामना कर के बड़ा करती है,उसकी हर सुविधा का ध्यान रख कर उसे उच्च शिक्षा दिलवाती है बच्चा आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाता है ,वहीं शादी कर लेता है, माँ उसके आने की राह देखती रहती है,लेकिन वो नहीं लौटता,स्त्री के अड़ोसी-पड़ोसी इस बीच उसका खयाल रखते हैं, उसको अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मान देते हैं ,और आखिर में वो बीमार हो जाती है ,बेटे को बीमारी की खबर भी कर दी जाती है, और उसके आने का इंतजार करते हुए स्त्री अपनी अंतिम साँसे गिनती है,पर चल बसती है उसकी ईच्छा बेटे से मिलने की पूरी नहीं हो पाती...
उसी बेटे के व्यवहार से अड़ोसी-पड़ोसी दुखी होकर भी  अब उसकी माँ की ईच्छा और सम्मान की खातिर उसके घर की चाबी उसके सुपुर्द करने का इंतजार कर रहे हैं, कि अब शायद वो आए.....

मुझे अपनी दादी की कही एक कहावत याद आई -

पूत सपूत तो क्यों धन संचय
और पूत कपूत तो क्यों धन संचय....

सही है-
बेटा हो या बेटी,अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ जिम्मेदार बनाना भी उतना ही जरूरी है .....धन का संचय जरूरत से ज्यादा करना व्यर्थ है,बच्चों को मितव्ययिता के साथ संयम सिखाना भी बहुत जरूरी है..और ये पाठ पाठ्यपुस्तकों में नहीं मिलेंगे .... अगर बच्चे खुद सपूत यानि काबिल हुए तो कभी आप पर निर्भर होना नहीं चाहेंगे, खुद कमा लेंगें,आप चिंता न करें,और अगर कपूत हुए तो सदा आप पर निर्भर राह आपका संचित धन उजाड़ देंगे,,तब संचित धन व्यर्थ गलत उपयोग होकर नष्ट हो जाना है .....
उन्हें आप पर निर्भर नहीं रखना चाहिए ...

लेकिन "ममता","समाज",और "लोग क्या कहेंगे"जैसी बातों के चलते सदा समाज में ऐसी कहानियाँ दोहराई जाती रही हैं/रहेंगी.....

पता नहीं कब तक
वही आंसू
......
फिर वही शांती
फिर वही पैग
फिर वही पिता
फिर वही माता
फिर वही कुपुत्र
और ...
अनंत तक चलने वाली

शान्ति की खोज ....

Monday, July 10, 2017

जब ये तब वो

ब्लॉग पोस्ट को ब्लॉग पर पब्लिश करने के साथ ही अन्य प्लेटफार्म पर शेयर करने की सुविधा देती है ये साईट -

IFTTT      इसका मतलब ही है -



यानि हिन्दी में कह सकते हैं - जब ये तब वो 

इस पर खुद को रजिस्टर कीजिये और अनगिनत लाभ लीजिये इसके Applets का उपयोग करके। ... कैसे उपयोग करना है ये साईट खुद ही समझा देगी | 
इस पर आप सर्च में जाकर ब्लॉगिंग को चुनिए क्योंकि अभी ब्लॉगिंग के लिए सुविधा चाहिए। .. 

हाँ पोस्ट के Url  के साथ #हिंदी_ब्लॉगिंग टैग भी देना न भूलियेगा ,और जो भी टैग आप देना चाहें। .. 

यहां से आपकी ब्लॉगपोस्ट फेसबुक, ट्वीटर या इस जैसे ढेरों सोशल साईट्स पर आपकी सुविधानुसार ब्लॉग पर पब्लिश होते ही शेयर हो जायेगी आपको अलग से लिंक देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ... 

मेरी सारी पोस्ट  फेसबुक ,ट्वीटर के साथ ही फेसबुक  के पेज पर भी शेयर होती है। .. 

इस साईट से आप कई अन्य लाभ भी ले सकते हैं जैसे -
ट्वीटर से फेसबुक पर 
ट्वीटर से ब्लॉग पर...  और भी बहुत सी 



Tuesday, July 4, 2017

कुछ बातें समझने -समझाने की #हिन्दी_ब्लॉगिंग

ये कोई प्रवचन नहीं.. :-) माता-पिता से सीखी बातें हैं -

१)  सदा सच बोलो | 
सच बोलने से किसी से भी डर नहीं लगता | कोई भी बात एक ही बार बोलनी पड़ती है|हम किसी के साथ धोखा या गलत कर रहे हैं, इस हीन भावना से छुटकारा मिल जाता है, दिल पर जो बोझ सा होता है वो नहीं रहता,|हमारे प्रति अपनों का विश्वास बढ़ जाता है |
सत्य कि सदा विजय होती है|

२) विस्वासपात्र बनो|
विश्वास या भरोसा क्या है? जो एक बच्चे को अपनी माँ पर है, विश्वास ही अपनत्व की  जननी है ,विस्वास ही है जो हमें एक- दुूसरे से जोड़ता है, जीवन में विश्वास या भरोसा ही है जिसके दम पर दुनिया टिकी है , एक बार विश्वास टूट जाता है तो बहुत मुश्किल होती है दुबारा विश्वास पाने में |
विस्वास कि शक्ति से मिलता है - लक्ष्य |

३) समय के साथ चलो | 
समय लगातार चलते ही रहता है,हमारी एक गलती भी हो जाए यानि एक कदम भी गलत  पड़ जाए  तो हम समय से पीछे हो जाते हैं,अत: जरूरी है कि हर कार्य के लिए समय सीमा तय करें व फिर नियत समय पर कार्य पूर्ण करने की आदत डालें |
समयानुसार चलने से शायद हम समय के साथ चल पाएंगे |

४) मन को काबू में रखो | 
बहुत बार सुनते हैं कि मन को काबू में रखो ,मगर  मन क्या है? मन में हमारे अच्छे और बुरे किये गए कार्यों का  लेखा-जोखा रहता है| मैं यह मनाती हूँ कि कोई भी इंसान चाहे वो छोटा हो या बड़ा , नाबालिग हो या बालिग़ ,अच्छा हो या बुरा,सभ्य  हो या असभ्य ,उसका मन ही जानता है कि वह किसी के साथ अच्छा कर रहा है या बुरा , किसी को धोखा दे रहा है या उससे झूठ बोल रहा है , और ये जानने के लिए उसे किसी दुूसरे कि सलाह कि जरूरत नहीं पड़ती | 
अगर हम अपने अन्दर की आवाज को सुनने और उस पर अमल करने कोशिश करते हैं तो मन को काबू में किया जा सकता है |

५) आदत|
किसी अच्छे कार्य को तब तक करना चाहिए , जब तक कि हमें उसे करने की आदत न पड़ जाए, और किसी बुरे काम से तब तक बचना चाहिए या दूर रहना चाहिए ,जब तक कि उससे बचने या दूर रहने की आदत न पड़ जाए
जब हम पहली बार झूठ बोलते हैं तो बहुत मुश्किल होती है,दूसरी बार बोलना थोड़ा आसान हो जाता है और तीसरी बार और भी आसान ,इस तरह झूठ बोलने कि आदत पड़ जाती है |
 पहली बार की गई गलती को भूल माना जा सकता है , दूसरी बार में सजा का प्रावधान हो सकता है ,लेकिन तीसरी बार की गई गलती जान-बूझ कर की गई होती है और अक्षम्य होनी चाहिए |
एक बार अच्छी आदत डाल लें तो नियम बन जाता है |

६) अच्छा या बुरा 
अच्छा या बुरा क्या है? किसी भी कार्य को करने से यदि किसी अन्य को या स्वयं को हानि या नुकसान या दुःख पहुंचता है तो वह बुरा कार्य है, और इसके विपरीत सबको फ़ायदा या लाभ पहुंचाने वाला कार्य अच्छा कार्य है |

७) जिम्मेदारी 
जितने लोगों को हम अपना सनाझाते हैं,उनके प्रति कर्तव्यों का निर्वाहन जिम्मेदारी है |
सिर्फ परिवार तक ही न सीमित रहें , रिश्तेदारों , दोस्तों, पड़ोसियों, व समाज को भी धीरे-धीरे "अपनों" में शामिल करें|

 #हिन्दी_ब्लॉगिंग


   

Monday, April 24, 2017

सीखने की कोई उम्र नहीं होती

बचपन की बात है,काका के यहाँ जाती थी तो वे क्लब के स्विमिंग पूल ले जाते तब बहुत डर लगता बाहर से देख देख मन में एक इच्छा ने घर कर लिया कि कभी मौका मिला तो सीखूँगी ...
समय बीता .... वार्डन रहते छुट्टी के दिन होस्टल के बच्चे स्विमिंग करते और मैं बाहर से सिर्फ ड्यूटी देती तैरना न आते हुए भी ☺
स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर बनी .... जब स्विमिंग टीचर छुट्टी करती तो मेरा अरेजमेंट लग जाता ... और क्लास लेना पड़ती ,डर लगता मगर बाहर से नियंत्रण रखती और बच्चों की क्लास मिस न होती,बच्चे खुश और मै डरी हुई ....

एक बार गर्मी की छुट्टियों में स्विमिंग केम्प लगा स्कूल में ,जो कोच थी उनके पिताजी का अचानक देहांत हो गया,,जिम्मेदारी मुझ पर आ गई ,तब तक थोड़ा हाथ पैर चलाना सीख लिया था मैंने..... करीब एक हफ्ते पानी में उतर कर सिर्फ बच्चों को पकड़ पकड़ सिखाया पूल में पानी थोड़ा कम रखवाया और दो हेल्पर पूल साइड खड़े रहते ,बहुत बड़ा रिस्क लिया पर सिखाया ,खुद तब भी ठीक से नहीं आती थी। 😢
कभी सोचा न था अब स्विमिंग सीखूँगी.,...पिछले वर्ष वत्सल के यहां बंगलौर आई तो ये मौका हाथ लगा। 
स्विमिंग सीखना अच्छा लगा . और सीखने की तो कोई उम्र नहीं होती .. पानी पर सोकर रेस्ट किया था तभी पहली बार....




एक बात तो तय है की सीखने की कोई उम्र नहीं होती ,और सीखी हुई कोई चीज या बात कभी बेकार नहीं जाती। ..
अबकी कार चलाना सीखना है। .. :-)

.....




😁

Tuesday, March 21, 2017

उधार लेने वाले..


आज बहुत दिनों बाद हम बहनें साथ बैठ गप्पे लगा रही हैं,बात बात में बात चल पड़ी है कुछ लोगों की ,जिन्होंने हमसे उधार लिया मगर चुकाया नहीं,यहाँ तक कि खुद से तो वापस दिया या देने की बात भी नहीं करते बल्कि हमारे वापस माँगने पर भी ये उत्तर दिया या देते हैं कि -अभी नहीं हो पा रहा,परेशानी चल रही है बहुत...
खूब हँस रहे हैं हम ऐसे लोगों को याद करके, भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन लोगों को परेशानी से बाहर निकाले ...
एक सीख भी याद आ रही है -भूखे मरते मर जाना,पर कभी मांग कर नहीं खाना ।
ये माँगने की आदत एक बार लगी तो आदमी बेशरम हो जाता है,कई लोग अपनी जरूरतों की प्राथमिकता ही तय नहीं कर पाते, वरना भगवान ने किसी को कोई कमी नहीं रखी,अपने पास जितनी बड़ी चादर हो ,पैर उतने ही फैलाने चाहिए...
कई लोग तो ऐसे हैं,जिन पर दया आई और मुश्किल वक्त में उन्हें पैसे से मदद की लेकिन अच्छे वक्त में वे ही भूल चुके कि उधार लौटाना भी है।
हर रात सोने से पहले याद कीजिये किसी का कुछ उधार चुकाना तो नहीं है,अगर मन ना में जबाब दे तभी चैन से सोइये वरना अपना एक हितैषी खो देंगे आप ...👍

Friday, November 25, 2016

उथल-पुथल मची हुई है मन में

बहुत जरूरी पोस्ट,बहुत उथल-पुथल मची हुई है मन में  -
..बहुत समझ तो नहीं  है मुझे, पर नोटबंदी का विरोध भी बेमानी  लगता है। जिस तरह के हालात आजकल सब तरफ हम देख रहे हैं. उसे देखते हुए हमें वर्तमान  में रहने की आदत बना लेनी चाहिए। .... पैसे वाला सदा ही पैसा बटोरने में लगा रहेगा ,मेहनत कर कमाने वाला सदा मेहनत करके ही खायेगा। ... इतना बड़ा फैसला लिया है तो बिना सोचे-समझे तो नहीं ही लिया होगा। ...आखिर पद की भी कोई गरिमा होती है। ...कई कार्य आप पद पर रहते हुए ही कर सकते हैं। .... हाँ जिन मुश्किलों की कल्पना उन्होंने की होंगी ,मुश्किलें उससे कई गुना ज्यादा और भयावह तरीके से सामने आई। ..... नेताओं का अपने मतलब के लिए आगे आना शौक बनाता जा रहा है ,जो आप और हम सब जानते हैं ।

सूझ-बूझ की कमी बुजुर्गों व आजकल की पीढी में कम मगर जो मध्य की उम्र के लोग हैं- उनमें ज्यादा दिखी। .... गाँवों की अपनी समस्याएँ हैं वे अपनी रूढ़ियों को बदलने को वैसे भी जल्दी तैयार नहीं होते। ... शहर में भी आकर  शहर की भीड़ ज्यादा बन जाते हैं। .... भोले लोगों को झपट्टा मारकर फांसने वाले शहरी लोगों को वे पहचान नहीं पाते। ...न ही शहरी पढ़ालिखा उनकी मदद को सदा तैयार बैठा रहता है। ..... समस्या की जड़ सिर्फ नोटबंदी नहीं है। .... नोटबंदी के कारण जो समस्या हो रही है वो पढने-लिखने से तौबा करने वाले,..बिना सोचे परिवार बढ़ाने वाले लोग ज्यादा झेल रहे हैं। .... आप सोचिये। ...आपने इस बीच कितनों की मदद की ?

कल ही एक इंटरव्यू देखा -- टोल फ्री की सुविधा से खुश थे मगर उनका ये कहना की वसूली तो बदस्तूर जारी है। ..... समझ नहीं आया -सीधे सरकार की साईट पर शिकायतें दर्ज क्यों नहीं की जा रही? ... किस बात से डरते हैं लोग? शायद कहीं न कहीं खुद भी गलत कर रहे होते हैं क्या ?

 मुझे खुद अपने पास पैसे रखने की आदत है। ..अभी भी १००० -५०० के नोट  रह गए हैं बदलवाने के लेकिन जमा करने की अवधि है अभी। ... नेटबेंकिंग सीखी और पिछले चार सालों से लगातार सीखती जा रही हूँ। ...... हाल ही में टोल फ्री नंबर से सहायता लेकर बैंक से समस्या हल करवाई। .....
ये सही है कि  जो छोटे और खुदरा कामकाज वाले लोग हैं उनके खाते नहीं है बैंक में। ..लेकिन उनमें से भी ५०% लोगों के खुलवाये जा सकते हैं जो होने चाहिए थे। .. अब भी हो जाएंगे।

जिनसे आप रोजमर्रा के काम लेते हैं उन्हें इकट्ठा पैसा दे सकते हैं। ... लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न तो ईमानदारी का आता है। .हम डरते हैं कहीं पैसा डूब गया तो ? विश्वास करना सीखना होगा। .... और सीखाना होगा हानि उठाकर भी। .....

और एक अहम् बात। ....जब तक लोग अपने परिवार से बाहर निकल पड़ोसियों को अपना परिवार का हिस्सा नहीं बनाएंगे। .."जाने दो हमें क्या" की सोच से बाहर खुद को नहीं लाएंगे। ... तब तक मौतें लाईन में तो क्या घर के सामने भी होती रहेंगी। ......
स्कूल में मैंने देखा है - शिक्षक जिम्मेदारियों से हाथ चुराते हैं और आजकल तो अभिभावक भी। ....


हादसे एक  पूरे परिवार को ही नहीं एक पूरे कुनबे को ख़तम कर देते हैं। .... एक पूरी पीढ़ी  पीछे चले जाते हैं लोग। ट्रेन हादसे में एक पत्रकार के घायल बच्चे के परिजन से किया प्रश्न - जब हादसा हुआ तो आपको कैसा फील हुआ ? इस बच्चे के माता-पिता ? जबकि वे नहीं रहे ये जानकारी के बिना पत्रकार इंटरव्यू लेने नहीं गया होगा । हमें भीतर तक संवेदनहीन बना रहे हैं।

राजनीति किसी को भी गर्त में धकेल सकती है।

...अपना कर्म करें वो भी पूरी ईमानदारी के साथ। ...आवाज उठाएं गलती करने वालों का विरोध करें, अपनी भाषा की गरिमा बनाए रखें। ...बच्चे आपसे ही सीखते हैं। ..जो आप परोसेंगे वे वही खाएंगे। ... संस्कार ककिसी पेड़ पर नहीं लगते न किसी खदान में गड़े होते हैं। ..वे आपके साथ ही सारी जिंदगी चलते हैं और आपके मरने के बाद आपके बच्चों के साथ चलने लगते है। .....

बहुत कुछ मन में है। लेकिन शब्दों पर भावनाएं भारी हो रही है। .....  शेष फिर कभी !

Friday, November 18, 2016

होना तो यही चाहिये..

बेटी को आदत थी घर लौटकर ये बताने की- कि आज का दिन कैसे बीता।

एक बार जब ऑफ़िस से लौटी तो बड़ी खुश लग रही थी । 

चहचहाते हुए घर लौटी थी ..दिल खुश हो जाता है- जब बच्चों को खुश देखती हूँ तो, चेहरा देखते ही पूछा था  मैंने -क्या बात है ?बस ! पूछते ही उसका टेप चालू हो गया-----

- पता है मम्मी आज तो मजा ही आ गया।
-क्या हुआ ऐसा ?
-हुआ यूँ कि जब मैं एक चौराहे पर पहुँची तो लाल बत्ती हो गई थी,मैं रूकी ,मेरे बाजू वाले अंकल भी रूके तभी पीछे से एक लड़का बाईक पर आया और हमारे पीछे हार्न बजाने लगा,मैंने मुड़कर देखा ,जगह नहीं थी फ़िर से थोड़ा झुककर उसे आगे आने दिया ताकि हार्न बन्द हो....
-फ़िर ..
-वो हमसे आगे निकला और लगभग बीच में (क्रासिंग से बहुत आगे) जाकर (औपचारिकतावश) खड़ा हो गया..
- तो इसमें क्या खास बात हो गई ऐसा तो कई लड़के करते हैं - मैंने कहा 

-हाँ,...आगे तो सुनो-- उसने "मैं अन्ना हूँ" वाली टोपी लगा रखी थी ..
-ओह ! फ़िर ?
-तभी सड़क के किनारे से लाठी टेकते हुए एक दादाजी धीरे-धीरे चलकर उस के पास आये और उससे कहा-"बेटा अभी तो लाल बत्ती है ,तुम कितना आगे आकर खड़े हो".
-फ़िर ?
-....उस लड़के ने हँसते हुए मुँह बिचका दिया जैसे कहा हो -हुंह!!
- ह्म्म्म तो ?

-फ़िर वो दादाजी थोड़ा आगे आए ,अपनी लकड़ी बगल में दबाई और दोनों हाथों से उसके सिर पर पहनी टोपी इज्जत से उतार ली ,झटक कर साफ़ की और उससे कहा - इनका नाम क्यों खराब कर रहे हो? और टोपी तह करके अपनी जेब में रख ली........और मैं जोर से चिल्ला उठी -जे SSSS ब्बात........

(मैं भी चिल्ला उठी --वाऊऊऊऊ ) 

हँसते हुए बेटी ने आगे बताया- ये देखकर चौराहे पर खड़े सब लोग हँसने लगे ....इतने में हरी बत्ती भी हो गई..वो लड़का चुपचाप खड़ा रहा ,आगे बढ़ना ही भूल गया..जब हम थोड़े आगे आए तो बाजू वाले अंकल ने उससे कहा- चलो बेटा अब तो ---हरी हो गई.....हा हा हा...

ह्म्म्म होना तो यही चाहिए मुझे भी लगा। 

आज नोटों की अदला-बदली /टी वी पर कतारों में खड़े खुश और दुखी लोग। .... संसद की उठा पटक /सोशल मीडिया पर चल रही क्रान्ति  के बीच ये बात याद आ गई। .... 

बुरा तो स्वत : होते रहता है। प्रयास अच्छा करने के लिए होने चाहिए। 

..लाख नकारात्मक बातों में से एक भी सकारात्मक बात सामने दिखे तो मन को सुकून तो देती ही है। ...

लोगों को ये तो समझ आ ही रहा है कि - गरीब लुटे जाते हैं तो लूट भी सकते हैं। .. सबके दिन एक से नहीं होते। .... 



हमें अपने आप में ही सुधार लाना होगा पहले ....
आपको क्या लगता है ?...


.







Thursday, November 17, 2016

जीवन से न हार


चाहे आये आंधी -तूफ़ान होते दो पल के मेहमान 

जब रात ढली है ,तो दिन का निकलना भी तय है। ..


विश्वास की डोर थामे रखती होती वो शक्ती अनजान 

उजाले की सिर्फ आस में ही ,अँधेरे से नहीं भय है।... 



निडर,और सच्चा ही जग में पाता रहा सदा सम्मान 


झूठों और चोरों के मन में हमेशा रहता भय है...


मेहनत करके पेट भरे जो वो होता सच्चा धनवान 

परिश्रम पर जिसने किया भरोसा,उसकी सदा जय है।.. 








Saturday, April 2, 2016

कसीदाकारी .... हाथ से काढ़े रूमाल

1984 में सिलाई/कढ़ाई/बुनाई सीखी थी ...तब के बनाए कुछ रुमाल अब तक संभाल कर रखे हैं ...एक झलक -
1-हेरिंगबोन 


2-बटनहोल 


3- पेचवर्क 


4-रनिंग स्टिच 


5- फेदर + बंद बटनहोल 


6- स्टेम स्टिच 


7- रेखा चित्र (स्टेम स्टिच)


8- चेन स्टिच 


9- लॉन्ग एंड शॉर्ट स्टिच 


10- फ्रेंचनॉट


11- नेट वर्क 


12- नेट पेच वर्क 


13- छाया चित्र (स्टेम स्टिच)


14- सीप स्टिच 


15- मोती वर्क 


16-एप्लीक वर्क 


17- वन स्टिच 


18- कट वर्क 


19- लच्छी वर्क 


20- फ्रेंचनॉट + लेज़ीडेजी 


21- 



22- पदम स्टिच 


23- कश्मीरी 



Sunday, October 18, 2015

विश्वास की कोंपल

आज तक ऐसा नही हुआ ... वो अपना हेलमेट ऑफिस में भूल आया ... और ये बात उसे आधे रास्ते आकर याद आई ..... अब ? क्या करे ? ट्रेफिक में वापिस जाए, और अब तक ट्रेफिक सिपाही की जो नज़र न पड़ी , वो उस पर पड़  गई तो ....नहीं ,नहीं ...माँ चिंता करेगी घर  पर ....... वैसे ही लेट  निकला था आज वापसी में ....तो .....
उफ़्फ़! ऐसा कैसे हो गया सोचते हुए भी ये तय कर लिया था की घर ही चला जाए ,कल ऑफिस से ले लेगा हेलमेट .....
मगर कल जाएगा कैसे ......? ओह ॥यार शिट!....... बिना हेलमेट के तो नहीं ही जा पाऊँगा ......कल बस से चला जाऊंगा ......

उधेड़बुन में ही घर पहुँच कर माँ से सीधे बोला ----आज मेरे साथ चोट हो गई ..... और हेलेमेट भूल आने की बात बताई ...30 का हो गया है पर पता नहीं आज भी उसे लगता है माँ के पास उसकी सारी चोटों का मलहम होता है ........
"तू अब तक बड़ा नहीं हुआ  ".... माँ की झिड़की में भी प्यार ही नज़र आया उसे ....
खैर दूसरे दिन की सुबह हुई .... तय करके सोया था की बस से जाना है तो एक घंटा जल्दी निकला जाएगा ...मगर बहुत दिनों बाद माँ आई है , ... टिफिन बनाने के लिए हड़बड़ी न हो तो ये याद भी नहीं दिलाया कि जल्दी निकलना है .....वैसे भी  खूब सारी बची बातें माँ से बातें करते-करते उसकी यादों से खुरचन  निकालता है वो ...जिसमें उसका बचपन और पिता का स्नेह दबा रह गया है कहीं ...
खुद ही सोचा बस से नहीं तो कैब ही ले लेगा ...थोड़े पैसे लग जाएंगे मगर कौन बार-बार खुद के लिए लेता हू ,,,,,
कैब बुक करने लगा ...... माँ ने बात सुनी तो याद आया कि अरे! बस से जाना था .....तुरंत माँ को कह दिया कोई बात नहीं ॥पहुँच जाऊंगा

शहर से थोड़ी अलग, एक तरफ घर होने से कैब जल्दी मिलती नहीं और कोई साधन तो खैर ही समझो कि कभी मिला हो ......  पर आज तो बहुत अनोखा अनुभव हुआ ...मोबाईल एप्प पर गूगल में कैब घर के पास ही दिखा रहा था , फोन मिलाया तो ड्राईवर बोला -सर, मैं दूर हूँ .... उधर नहीं आयेगा ...
- अरे! कैसे नहीं आयेगा, तुम्हें तो मेरे अपार्टमेंट के नीचे ही दिखा रहा है ?
- नहीं सर ,कुछ गड़बड़ होगा, मैं तो...... नहीं आ सकता
थोड़ी बहस के बाद  फोन काट दिया उसने ....बड़बड़ाते हुए - आजकल बहुत स्मार्ट समझते हैं लोग .खुद को ...साफ झूठ बोल रहा है .... दूसरी देखता हू
अब माँ के माथे पर भी चिंता कि लकीरें दिखने लगी थी ......वापस हेलमेट हाथ में लेकर आयेगा बस से ..... भूल मत जाना फिर .... रास्ते में न छूट जाए ....
....हाँ ,हाँ कहते तुरंत बोला-.... मैं निकलता हूँ नीचे से ही कुछ मिल जाएगा ॥आगे जाकर कैब मिल जाएगी ....और टिफिन हाथ में उठाए निकला गया ....

आधे घंटे में ही ऑफिस पहुँच कर फोन आ गया - मैं पहुँच गया .....
-अभी पहुंचा ? कैब मिल गई थी ?... माँ थी दूसरी ओर तो सवाल भी साथ ही थे ....-
हाँ ,हाँ ,पहले थोड़ी दूर तक लिफ्ट ले ली थी ....फिर सड़क से कैब .... फिर भी आधे घंटे में पहुँच गया ....रखता हूं
..
दिन खतम करती रही माँ ...कभी अंदर कभी बाहर .... कभी पार्किंग तक ..... जानती थी आना भी तो बस से ही है उसे तो देर हो ही जाएगी .....

आया ...... हेलमेट जगह पर रखा ॥कपड़े बदले ...और इधर माँ के सवाल तैयार - - टिफिन कितने बजे खाया ? .... भरता कैसा बना था बैंगन का? और करेले की सब्जी में नमक ज्यादा तो नहीं लगा ..... उपवास चल रहे हैं न! तो चख नहीं सकती ......

अब वो फ्रेश होकर माँ के सामने मुसकुराते हुए खड़ा था ...
नज़र मिलते ही माँ ने पूछा - क्या हुआ ?
- नहीं ..कुछ नहीं ......पर .आज तो बहुत बड़ी चोट हो गई मेरे साथ ...
- अरे! ,अब क्या हुआ ? मिटींग थी न आज भी ...
- हाँ, वो तो सब ठीक रही .... मगर मैं  जिस कैब में गया था न!, आज मेरा टिफिन उसमें ही छूट गया ....
- हैं ???? ... क्या करता है तू? ....... कहाँ ध्यान रहता है?.... मोबाईल पर बात करते हुए निकल लिया होगा उतर कर ... अब ?
- कोई नहीं ........ बात हो गई मेरी .......
-किससे?
- मुसकुराते हुए - लंच टाईम में खोजने लगा अपना टिफिन ..... मिल ही नहीं रहा था और याद ही नहीं आ रहा था कहाँ रख दिया
होगा
-फिर ?
- याद आया ... फोन किया कैब वाले को ...... उठाते ही बोला - सर , आपका टिफिन छूट गया न !... हां कहा मैंने ..... आगे बोला - मैं आते रहता हू उस तरफ ..... आपको फोन करूंगा  ...... , मैंने कहा ठीक है ... मगर खाना खा लेना ,उसमें करेले की सब्जी और बैगन का भरता है ..... वो बोला-  मैंने तो अपना खा लिया सर .....
-फिर ?
- फिर मैंने उसको कह दिया की -देखना.....! किसी और को खिला देना .... उसने हाँ बोला ... बस !
-फिर ?.... तूने खाया या नहीं ?
- खा लिया न, वहीं ऑफिस में ...
- अब गया टिफिन .... दूसरा लेना होगा ...वो कोई लाकर थोड़ी देगा... ... उसे क्या पड़ी है ......
- नहीं मेरी माँ .... मुझे विश्वास है, वो लाएगा
- भला क्यों/
- इसलिए की मैंने उसके साथ जैसा व्यवहार किया उस पर मुझे विश्वास है ....
-क्या किया था?
- जब मैंने बुक करने के लिए फोन किया था ,तब उसने कहा था मैं नाश्ता कर रहा हूँ सर , आता हूँ .....मैंने ठीक कहा ॥और खुद ही उस तक पहुँच गया .... तब वो नाश्ता कर रहा था ...... बोला सर ...... बस !...दो मिनट रूकेंगे क्या ? .... मैंने उसे कहा--- हाँ आराम से ... ........हमारे यहाँ खाना खाने के लिए/के समय  किसी को टोका नहीं जाता .... आदमी काम करता ही किसलिए है फिर .....
... और मैंने इंतजार किया ...... वो खुश हो गया ..... मुझे भी अच्छा लगा था.....

अब ...माँ की बारी थी मुस्कुराने की ...... विश्वास का जो बीज सीख के साथ बोया था ...... उसमें कोंपलें फूट आई थी ......

...........................................

आपको क्या लगता है ? टिफिन वापस मिलेगा .... :-) 

Saturday, November 26, 2011

फ़ल और परिवार ...

आज कहीं पढ़ी एक बात याद आ रही है ...फ़लों को लेकर उदाहरण था, तुलना की गई थी परिवार की फ़लों की बनावट के साथ...ठीक से तो याद नहीं शायद पर कुछ नोट कर लिया था वही लिख रही हूँ ..
(शायद आपमें से कई लोगों ने भी पढ़ा हो, जिसे पता हो वे कॄपया "ओरिजनल" की जानकारी देवें)


पारिवारिक संगठन
सेवफ़ल -- एक सुगठित फ़ल, अन्दर की बात बाहर आ जाये तो बदरंग ....

मौसम्बी -- एक विभाजित फ़ल, पर आपसी जुड़ाव बहुत ..

संतरा -- एक विभाजित फ़ल, पर ढीला ..

अंगूर -- सब अलग , कोई फ़र्क नहीं दिखने और स्वाद में एक से..

जामुन -- अलग -अलग पर रंग ऐसा जैसे जलते हों एक-दूसरे से..

बेर -- अलग-अलग और दूर-दूर काँटों से घिरे ..एक को छूने जाओ तो दूसरा काँटा चुभता है ...

और अन्त में ....

सीताफ़ल -- बाहर से भी अलग ,अन्दर से भी अलग पर जुड़ाव -- एक को छेड़ने पर सब बिखरते हैं ..मानसिक और शारिरिक रूप से स्वस्थ..अन्दर से भी बाहर से भी ......

अब आप तय कीजिए .....किस तरह का हो पारिवारिक संगठन ...



Tuesday, October 19, 2010

बोलो ठीक है न......एक पुरानी पोस्ट.............................

जो कुछ चाहो , वो मिल ही जाए ,
ऐसा कभी नही होता है ।
इसलिए जो कुछ मिले ,
उसे " चाह " लेना ही ठीक है ।

जो कुछ सीखो , सब आ जाए,
ऐसा कभी नही होता है ।
इसलिए जो कुछ आ जाए ,
उससे ही " सीख " लेना ठीक है ।

जो कुछ लिखा है , वो सब पढ लिया हो ,
ऐसा कभी नही होता है ।
इसलिए जो कुछ पढ लिया हो ,
उसे ही " याद रख लेना " ठीक है ।

जो कुछ सुना , सब समझ लिया ,
ऐसा कभी नही होता है ।
इसलिए जो कुछ " समझा " ,
उसे ही " कर " लेना ठीक है।

जो कुछ बोला , सब काम का हो ,
जरूरी नही होता है ,
लेकिन बडों की कही हर बात को ,
शान्ति से " सुन " लेना ठीक है ।

जो कुछ खो गया , वो फ़िर से मिल जाए ,
ऐसा हमेशा नही होता है ,
इसलिए जो मिल गया ,
उसे ही " सहेज " लेना ठीक है ।

खुशी और गम , किसी के पास ज्यादा होते है ,
किसी के पास कम ,
इनको समान करने के लिए ,
आपस मे " बांट " देना ही ठीक है ।

किसी भी उम्र में कोई भी व्यक्ति ,
कभी परिपूर्ण नही होता है ,
इसलिए हर छोटे- बडे की कही बात पर ,
" ध्यान " देना ही ठीक है ।

कोई भी संस्कृति या धर्म ,
किसी को बुराई नही सिखाता ,
इसलिए हर धर्म और संस्कृति को ,
हमेशा " मान " देना ही ठीक है ।

Friday, August 27, 2010

सीख.....फिर वही-- पर सौ आने सही --

आज फिर एक पुरानी पोस्ट जिसे किसी ने पढ़ा नहीं था ............


ऐसी कोई लाइने नही है मेरे पास,


जिनमे हो कुछ अलग,


 या कुछ खास,

पता नही लोग ऐसा क्या लिख देते है,

जिसे पढ़कर सब उन्हें कवि कह देते है,

आज तक नया कुछ नही पढने में आया है,

जो माता -पिता ने बताया -


वही सबने दोहराया है,

शायद इसलिए,


क्योकि जब वे कहते है,

तब समय रहते हम उन्हें नही सुनते है,

उनके "जाने" के बाद,


परिस्तिथियों से लड़कर ,

या डरकर ,


हम उन्हें याद करके,

अपना सिर धुनते है।

मैंने भी उन्हें सुना और उनसे सीखाहै,

और अपने अनुभवों को आधार बना कर फ़िर वही लिखा है ---


१.सदा सच बोलो।

२.सबका आदर करो।

३.बिना पूछे किसी की चीज को मत छुओ।

४.किसी को दुःख मत दो।

५.समय पर अपना काम करो।

६.रोज किसी एक व्यक्ति की मदद करो।

७.अपने हर अच्छे कार्य के लिए ईश्वर को धन्यवाद् दो और बुरे के लिए माफ़ी मांगो।

Tuesday, June 8, 2010

बस!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!............................इतनी -सी बात है...................................

एक व्यक्ति दूसरे से -----"आपने इतना अदब कहाँ से पाया?"
दूसरे ने जबाब दिया-----"बेअदबों से।"
पूछने वाला असमंजस में पड गया।.......उसने कहा-- "यह कैसे?.....भला उनसे कोई क्या सीख सकता है ?"
मुस्कराते हुए दूसरे से उत्तर मिला-----"इसमें हैरान होने की क्या बात है ?मैने उनमें जो बुरी बात देखी,उससे अपने -आपको दूर रखा,...........बस!!!!!!...........इतनी -सी बात है -----------
सीखने वाला तो खेल-कूद से भी सीख लेता है पर..........जिसे न सीखना हो वो सौ पाठ पढने के बाद भी कुछ नही पा सकता ....

Tuesday, May 4, 2010

तुलसी जी के दोहे....................




एक और प्रयास.........................

आज सुनिए नीति के दोहे ------(... सिर्फ़ दो दोहे ---- ताकि थोडा समय मिले इसे अपने जीवन में उतारने के लिए ....)







Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

Sunday, April 11, 2010

इसे दोहराने की जरूरत लगती है ...इस पर अमल करने की कोशिश करें........एक भजन जो हम गाते है...

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA


(मैने व रचना ने गाया है )



"भला किसी का कर न सको तो , बुरा किसी का मत करना,
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , काँटे बनकर मत रहना ।

बन न सको भगवान अगर तुम , कम से कम इंसान बनो,
नही कभी शैतान बनो तुम , नही कभी हैवान बनो,
सदाचार अपना न सको तो पापों मे पग न धरना ,
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , काँटे बनकर मत रहना ।
भला किसी का कर न सको तो ............

सत्य वचन न बोल सको तो, झूठ कभी भी मत बोलो,
मौन रहो तो भी अच्छा है , कम से कम विष मत घोलो,
बोल यदि पहले तुम तोलो, फ़िर मुँह को खोला करना ,
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , काँटे बनकर मत रहना ।
भला किसी का कर न सको तो ............

घर न किसी का बसा सको तो , झोपडियाँ न ढहा देना,
मरहम -पट्टी कर न सको तो , क्षार-नमक न लगा देना,
दीपक बनकर जल न सको तो , अँधियारा भी मत करना,
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , काँटे बनकर मत रहना ।
भला किसी का कर न सको तो ............
"

Wednesday, February 17, 2010

आशीर्वाद ...................दिल से

इस बार स्कूल में कक्षा १२ वी के बच्चो के विदाई समारोह में मै शामिल नहीं हो पाऊँगी |इस बार जो बच्चे स्कूल छोड़कर जाने वाले है वे पहली कक्षा में थे , जब मैंने स्कूल ज्वाइन किया था इसलिए कुछ ज्यादा ही याद आ रहे है वे बच्चे ..............................स्कूल छोड़ते समय बच्चे बहुत खुश भी होते है और अपने साथियों से बिछड़ने का गम भी होता है उन्हें ...................जहा टीचर की डांट और होमवर्क से छुटकारा मिलने की ख़ुशी उनके चेहरों पर साफ़ देखी जा सकती है वही टीचर के माथे पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए चिंता की लकीर देखी जा सकती है .......................मै ऐसा मानती हू कि यहाँ से इन बच्चो का नया सफ़र शुरू होता है .................अब उन्हें अपने आप से भी लड़ना होगा ........................मै इन बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने दिल की बात कुछ इस तरह कहना चाहती हूँ ..........................प्रिय बच्चो ,आज आप सबकी स्कूल से बिदाई है ,बड़ी भावुकता पूर्ण ये जुदाई है ,
हर एक पल तुम्हे याद आ रहा होगा ,जिसमे कुछ खट्टा या मीठा स्वाद रहा होगा ,
हम नहीं जानते की यहाँ से निकलकर तुम कहा जाओगे ?मगर इतना बता सकते है की हमें बहुत याद आओगे |
यहाँ पाए घावों कों सदा याद रखना ,क्योकि तभी तुम्हे याद आएगा -हमारा उन पर मरहम लगाना |
जिस तरह एक छोटी गलती या भूल भी -बड़ी सीख देकर जाती है ----उसी तरह अगर मौके का फायदा न उठाओ तो -----जिन्दगी बदल जाती है |
मुझे तुमसे ये भी है कहना ---कि झूठ की डोर पकड़कर कभी ऊपर मत चढ़ना,क्योकि झूठ कि डोर होती है कच्ची------कभी भी टूट जाएगी ,जबकि सच्चाई कि डोर होती है पक्की -------हमेशा ऊपर तक ही पहुचाएगी |
साथ चलने का शौक हो तो ---अपनो कों साथ लेना,तनहा भी चलना हो तो ---- सपनों कों साथ लेना |
हिम्मत से अपनी बाँध लेना मुठ्ठी में पवन कों ,और हौसलों से महका देना मरुथल में चमन कों |
अधिकार के लिए जब लड़ो----- तो न भूलो कर्तव्यो कों,
अपने उसूलो के लिए लड़ो -----तब रोक लो समय कों |
एक वक्त ही तो है जो किसी का साथ नहीं देता ,भगवान भी कभी किसी से ऋण नहीं लेता |
एक पल की जिंदगी भी होती है बहुत बड़ी ,क्योकि जीवन की डोर तो है, बस एक सांस पर अड़ी |
याद सदा रखना ---औरो के नमक कों ,और नमक अदा करने क़ बाद ----देखना अपनी आँखों चमक कों |
निकल पड़े हो जो राह में तो भटकना न कभी तुम ,भटके जो कभी राह तो --हो जाओगे यूं ही गुम |
अच्छाई और बुराई का जिसने फर्क समझ लिया ----उसने हर मुश्किल का हल चुटकी में झटक लिया |

भविष्य तुम्हे बुला रहा है ---,आस से निहार रहा है ,ईश्वर से यही प्रार्थना है ---समय तुम्हे निखारे..............हर कोई ----प्रेम से दुलारे .........
और
मंजिल तुम्हे पुकारे ...............क्योकि तुम --- उर्जा का पुंज हो ..........बस यही चाहती हूँ -----चारो दिशाओ में तुम्हारी ही गूंज हो .........................