मैं तुम्हें यहाँ लाई थी पर तुम डरो नहीं ............
मैं हूँ न!खींच लूँंगी उनके प्राण ...
ताकि हो जाए
उसी क्षण मौत उन दरिन्दों की
जिस क्षण उनके मन में
ये विचार आए ....
जिससे -
और दुनिया में
"नानी की बेटी" कहलाए
न गज़ल के बारे में कुछ पता है मुझे, न ही किसी कविता के, और न किसी कहानी या लेख को मै जानती, बस जब भी और जो भी दिल मे आता है, लिख देती हूँ "मेरे मन की"
मैं तुम्हें यहाँ लाई थी
मैं हूँ न!
ये नानी को भी न जाने क्या-क्या याद आ जाता है--
है तो पाकीज़ा फिल्म का संवाद
पर आप ही बताईये भला- पाँव तो जमीन पर ही होने चाहिए न !
नानी कहती है -
" अपनी एक मुस्कराहट कई लोगों को उनकी परेशानियों में भी खुशी दे जाती है .....तो हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए ...जाने -अनजाने लोग अपने दुःख भूल जाते हैं
..और नानी की दादी ने नानी को बताया है कि-
"हँसने के पैसे थोड़े ही न लगते है !"
...
...
...
और तो और काजल नानू (अब मैं तो नानू ही कहूँगी,पूछा क्या पुकारूं तो अब तक बताया नहीं है ....:-( .....) ने तो घोषणा भी कर दी की- "मायरा" ,मुस्कुराने वाली बच्ची है !
.
.
. देखिए ...और शुभकामनाएं दीजिए कि सदा हँसने वाली बच्ची बनी रहूँ .......
" मायरा "....नाम चुना मेरा मम्मी-पापा ने ......
वाणी नी ने बताया-
मायरा का एक अर्थ तो विवाह के अवसर पर माँ के भाई द्वारा दिये जाने वाले नेग , भैंट , वस्त्र आदि होते हैं (मायरा भरना )...
अमित नानू ने बताया -
English meaning of the name Myra for a girl: poetic invention
Greek meaning of the name Myra for a girl: fragrant from myrrh, an aromatic shrub
Latin meaning of the name Myra for a girl: variation of Miranda, admirable, extraordinary
और जब नानी ने मम्मी से पूछा तो मम्मी ने बताया -
मायरा का अर्थ -Beloved/wonderful/Aristocratic lady..
और गूगल सर्च पर दो-चार जगह आईरिश ओरिजन और दो जगह इन्डियन ओरिजन बताया है ......
नानी को तो न्यू-न्यू लगा ......पसंद आना ही था ..:P
11/04/2014 ,शुक्रवार,एकादशी को आई ,नानी की बेटी का स्वागत है....(नाम जल्दी ही बताया जाएगा )..:-D
माँ पल्लवी और पिता निलेश को बहुत बधाई व शुभकामनाएं......
आप सब भी अपना आशीष दें ......