माँ मोरारीबापू की कही राम कथा सुनती हैं, मैं यूट्यूब पर लगा देती हूँ, आज आर्मी के जवान दिखाई दे रहे हैं एक वीडियो में ,अमरनाथ में कही कथा का वीडियो है, अंत में एक गीत गाया उन्होंने दे दाता के नाम तुझको अल्लाह रखे.... माँ को अचानक कुछ याद आया बोली - ये "आँखे"फ़िल्म का गीत है,ललिता पंवार थी उसमें ..... "बेन"(उनकी सास यानि मेरी दादी) भोपाल में देख के आए थे, तो आकर मुझसे बोले थे कि जाकर देख के आना, बहुत बढ़िया है....फिर हम गए थे देखने ...
एक याद अच्छी सी .....मेरी याद की अलमारी में सहेजने को जिसे #मायरा तक पहुंचाना है मुझे ......
नये साल पर माँ ने चेताया कि अनजाने लोगों से ज्यादा मत मिला कर,और अकेले तो बिलकुल ही मत मिला कर .....
आजकल अखबार में बहुत -सी खबरें आती है .... जानने वाले ही धोखा दे देते हैं ....
माँ चिंतित है, मेरे अकेलेपन के कारण ....और समझ नहीं पाई हूँ मैं उन्हें अब तक ....बहुत डरती है वे............मुझे निडरता का पाठ पढ़ाते हुए ....
मैं जानती हूँ ,मेरे बच्चे भी मेरे बारे में यही कहते हैं ....
वे चिंतित रहती हैं ये कहते हुए भी कि बस! अब बहुत हुआ नौकरी करना ...अब आराम कर ...अब सब हो गया ....जबकि मेरे बाहर से आने पर पानी का गिलास आज भी ले आती है अपने हाथों में .......
और उन्हें चिंता मुक्त करने के लिए मैंने निर्णय ले लिया कि अब आराम ही करूँगी ... उनके साथ कुछ दिन रहूँगी ....
और मेरे ये कहने पर कि बंगलौर जाने से पहले यहाँ इन्दौर में रहने वाले अपने कुछ परिचितों (फ़ेसबुक परिचितों)से मिलना चाहती हूँ ...उन्होंने मुझे चेताया ....
मुझे याद आई अपनी ही कहानी"मुनिया का बचपन" ..... अब बेटी पचपन और माँ अठहत्तर की होने आई हैं ....
अपनी नानी याद आ रही है मुझे भी .....अभी -अभी भोर का मायरा राग आलाप बंद हुआ है,पता नहीं क्या सूझा रात्रि को पहले पहर का भी सुनाया .....तब तो नानी ने सुन-सुन के समापन करवा लिया तो नानी का हाथ तकिया बनाना पड़ा .....अब माँ की गोद में बिराज कर ही सुनाया .... राग तो बंद हुआ मगर माँ हिली तो फिर शुरू होने का खतरा ..... पापा थक के अब सारंगी बजा रहे हैं ......
फेसबुक पर मॉर्निंग वाक किया तो घुघूती बासुती जी कहते हुए दिखी -
वाह बारहखड़ी!!
कुछयूंहुईएकदुर्घटना ......................जनवरी २०१० की बात है ----- चार साल पहले .......
..................... क्रिसमसकीछुट्टियोंकेबादस्कूलखुलनेकोंमात्रचार -पांचदिनहीहुएथे ,उसदिन९तारीखथी,नएसालकीजनवरीकी,ऊपरसेसेकण्डसटरडे................बच्चोकीप्री -बोर्डएक्जामचलरहीथीमगरउसदिनपेपरनहींथा .....सोमैअपनेएकसाथीशिक्षककेसाथबाहरमैदानमेंधूपमेंखड़ीथी। ...............बाकीलोगदिखाईनहींदेरहेथेतोमैंनेपूछा ------वेलोगकहाँहै?
------वेटेबल-टेनिसखेलनेगए |
-------ओहइतनेऊपर ???(हमारेयहाँटेबल-टेनिसरूमचौथीमंजिलपरहै ) |
----हां ,आजतोमैभीजाऊँगा ,वेलोगरोजखेलतेहै |
-------अच्छातोमैयहाँअकेलेक्याकरूंगी ,वैसेभीएकघंटेतककोईक्लासनहींहै ,आजमैभीचलतीहूँ | औरहमलोगभीचलेगए .............चूँकिमैअपनेसाथियोमेंसबसेबड़ीहूँतोउम्रकालिहाज़पालतेहुएउनलोगोनेमुझेपहलेखेलनेकोंबेटपकड़ादियाऔरहमडबल्सखेलनेलगे ................हमनेदूसरागेमशुरूकियाहीथाकिसाथीखिलाडीकोंजगहदेनेकेलिएपीछेहटीऔरमेरेबाएपैरकेपंजेपरवजनलेकरदायाऊपरउठायाकिमेरेबाएपैरकाअंगूठाअन्दरकिऑरमुडगया ........एककड़ककिआवाजआईऔरमैचीखतेहुएकिमेरापैरगया .............नीचेबैठगई .....................बसवहीपताचलगयाकिहड्डीटूटगई ........................तुरंतअस्पतालगए ........................प्राथमिकजांचमेंहीपताचलगयाथाकिहड्डीकेकमसेकमतीन टुकड़े तोहैही ................. इसलिए ऑपरेशनकरवानापडेगा ....................मरतीक्यानकरती१०तारीखको ऑपरेशनकरवाया ,औरदसदिनबादटाँकेकटानेकेबादडेढ़महीनेकापलस्तरचढ़गया ...................अबउम्मीद थी मार्चतकचलनेलगूंगी ............................... औरअबइसघटनाकेसाथजुड़ाघटनाक्रम --------------आपइसेयोगकहेयासंयोग ----------------
---मैदिसंबरमेंहीअपनीसासुजीकोंनागपुरमेंमिलकरलौटी ...........उनकेघुटनोंमेंहमेशासेदर्दरहताहै ..........मेरेलौटनेकेएकदिनपहलेउन्हेंखड़े होते समय एक पैर को रखने में कुछ दिक्कत हुई ....जिसदिनमुझेलौटनाथाउसीशामपताचलाकिशायदफ्रेक्चरहै .................मैतोलौटआईमगरदूसरेदिनउनकाओपरेशनकरवानापड़ा .............मैसोचतीथीकिइतनीउम्र (७३ ) मेंकितनामुश्किलहोगादर्दसहनकरना |तो .........................इस घटना से अनुभवहोगया ......................
---जिसदिनयेघटनाहुईउसदिनसुबहबसस्टॉपपरस्कूलजानेकेलिएपहुंची .......( देर हो चुकी थी )........५-७मिनटइंतज़ारके बाद पास ही खड़े बच्चों से पूछा ---- मेरी बस चली तो नहीं गई न ? एक ने जबाब दिया -- नहीं , थोड़ी शांति मिली ......थोड़ी देर बाद दूसरे बच्चे ने आकर बताया ----आंटी शायद चली गई ..............अब ?? पैदल चलना शुरू किया.....ईश्वर को याद करते हुए ...( जब याद करो तो मदद जरूर करता है )...१०-१५ कदम ही चली थी की एक दुसरे स्कूल की बस पास आकर रुकी देखा तो उसका ड्राइवर पहले हमारे स्कूल में काम करता था, उसने मुझे पैदल चलते देख बस रोकी ,बोला,बैठिए मैड़म मेरी बस में चलिए आगे मिल जायेगी आपकी बस तो बदल लीजियेगा.... बहुत खुश होते हुए मैं बैठ गई..... आगे -आगे देखती रही कि बस कहीं दिखे ..... पर बस न दिखनी थी न दिखी ...... अब उसका रूट भी बदलने वाला था तो एक सहकर्मी शिक्षक को फोन लगाया ,जो उस दिन बाईक से आने वाले थे , हालांकि जानती थी उनका रूट ये नहीं है,पर मेरे कहने से आ जायेंगे ये भी मालूम था ..... किस्मत से वे आगे नहीं निकले थे मैंने कहा- "सर मेरी बस छूट गई है मैं दूसरी स्कूल की बस से जा रही हूं मगर फ़लां चौराहे से आगे नहीं जायेगी प्लीज आप उधर से मुझे साथ ले लीजियेगा" ... सर ने कहा- हाँ, ठीक है आप उतर जाईए मैं आ ही रहा हूँ ..... ...थोड़ा निश्चिंत होकर बैठी ही थी कि ड्राईवर साहब बोल पड़े - मैड़म थोड़ा आगे उतर जाईयेगा वहां से तो और दूसरे रूट से आने वाली बस भी मिल जायेगी यहाँ कहाँ बीच चौराहे पर रूकियेगा ...... मैंने सोचा ठीक है सर तो आ ही रहे हैं , यहां नहीं तो वहाँ सही जाना तो उनके साथ ही है ..... ड्राईवर साहब को हामी भरी .....और सर को फिर फोन लगाया - सर आगे वाले मोड़ से ले लिजियेगा ये बस जा ही रही है उधर से ..... बेचारे सर ! ...... फ़िर हाँ कह बैठे ....अब मैं बस में आगे-आगे और सर उसी रूट पर पीछे -पीछे ...पर दिखाई कहीं नहीं दे रहे थे ...न ही उनको बस दिखी थी तब तक ..... अब आगे वाले मोड़ पर ड्राईवर साहब ने उतारा ,बहुत-बहुत धन्यवाद कहकर सर के इन्तजार में एक ओर खड़ी ही थी कि मेरी स्कूल का एक बच्चा पास आकर मेरे बगल में खड़ा हो गया ...... मैंने उसे देखते ही पूछा - लेट हो गए? बोला - नहीं मैडम बस खराब हो गई थी बीच में ....अब आने ही वाली है ...तभी बस आ गई .... अब कंडेक्टर साहब और बच्चा दोनों मुझे सवार करने पर तुले थे ....सर का तब तक भी कोई -अता-पता नहीं था , कंडेक्टर साहब बोले सर तो इधर से नहीं जाते , वो मुड़ गए होंगे पीछे से ही ........ फ़िर कन्फ़्यूज़न ...... अब मरती क्या न करती चढ़ गई इसी बस में ....... तभी फोन की घंटी बजी - कहाँ हैं मैंडम आप ? कहा- सर सॉरी , मुझे अपने स्कूल की बस मिल गई मैं इसमें बैठ गई , बस आपको फोन लगाने ही वाली थी , प्लीज अब आप राह न देखें , आ जाईये स्कूल ..... .... और प्रार्थना के बाद साथी शिक्षक ( सर) और मैं मैदान में धूप में कड़े हो सुबह की घटना पर हँस रहे थे ..... और वे चलते-रूकते. फोन उठाते, परेशान हो चुके थे और इसी कारण बोले -
हाँ , आजतोमैभीजाऊँगाटेबल-टेनिसखेलने ,वेलोगरोजखेलतेहै |...... आज याद आने पर हम खूब हँसते हैं कि आखिर उन्होंने मेरी टाँग तुड़वाकर ही दम लिया ........
माँ भगवान के बनाए हर अस्तित्व से ऊपर ...
जिसका मोह खुद भगवान भी न छोड़ पाए...
कोमलता की मिसाल-माँ
कठोरता की मिसाल - माँ
घबराहट की मिसाल -माँ
हौसले की मिसाल -माँ
गुस्से की मिसाल -माँ
प्यार की मिसाल -माँ
अपनत्व की मिसाल -माँ
ममता की मिसाल -माँ
पूरी दुनिया है -माँ
देवेन्द्र की आवाज में एक विशेष गीत माँ के लिए हम सबकी ओर से ...
एक रूप ये भी
मौसियों के साथ डांस करते हुए
और माँ के कहने पर, माँ को सुनवाने के लिए खोज कर रखा, माँ की पसन्द का ये गीत --सबकी माँ के लिए ये प्रार्थना करते हुए कि माँ हमेशा रहे सबके साथ ...
------------------------------------------------------------------------------------------------------------ आज ही उर्मिला भाभी का भी जन्मदिन है... बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ उन्हें भी हम सबकी ओर से....
(केक खाना पसन्द नहीं इन्हें भी )
ये गाती भी हैं
और भाभी के लिए एक गीत हम सबकी ओर से -- तुम से ही घर घर कहलाया
कुछ दिनों पूर्व माँ आई हुई थी मेरे पास.... मेरे सुबह स्कूल चले जाने के
बाद दिन में वे घर पर रहती थी, समय बिताने के लिए घर की साफ़-सफ़ाई में लगी
रहती थी ..मैं स्कूल से आकर कम्प्यूटर पर...... तो वे मेरे पास आकर बैठती
मेरे बनाए पॉडकास्ट सुनना पड़ता उन्हें ...एक दिन शिल्पा जी की पोस्ट रामायण
पढ़कर सुनाई मैंने और उन्हें कहा अक्षर बड़े कर देती हूँ आप भी कर सकती हैं
रिकार्ड ..और बस हमारी माँ भी हमारी माँ ही हैं कर दिया श्री गणेश शिल्पा मेहता जी के ब्लॉगरेत के महलसे एक पॉडकास्ट तैयार....
आस्था,श्रद्धा और विश्वास...साफ़ झलकता है माँ की आवाज में ........रेत के महल से रामायण भाग -१
इस रचना को लिखा और गाया देवेन्द्र ने है, जो सबसे आगे बैठा है ..... :-)
बड़े अच्छे लगते हैं...
ये धरती, ये नदिया ,
मेरे पापा और तुम........ बड़े अच्छे लगते हैं...
माँ की बातें, माँ की रातें, याद रहेगी हमको,
मन की बातें, माँ ही जाने, आँच लगे जब हमको,
बड़े अच्छे लगते हैं...
वो निंदिया, वो लोरी ,
वो गोदी और तुम...........बड़े अच्छे लगते हैं..
माँ बिन है ये,घर ही सूना,सूना-सुना जग है,
माँ हैं तो फ़िर, सारी खुशियाँ,माँ का आँचल सब है,
बड़े अच्छे लगते हैं...
वो ममता, वो आँचल,
वो सपने और तुम.............बड़े अच्छे लगते हैं...
माँ ही है जो हमको पाले,भूले अपने छाले,
कर बैठे हम, भूल कभी भी, माँ ही हमें संभाले,
बड़े अच्छे लगते हैं
वो चप्पी, वो पप्पी,
वो झप्पी, और तुम............बड़े अच्छे लगते हैं...
माँ की पूजा ही में शामिल,है जग की सब पूजा,
माँ ही मेरा, सब-कुछ है बस, और नहीं कोई दूजा
बड़े अच्छे लगते हैं...
वो भगवन, वो आँगन,
वो तुलसी... और.... और तुम ...बड़े अच्छे लगते हैं...
माँ तुझे मैं याद रख सकूँ, ऐसी शक्ती देना
भूला कभी जो तुझको तो मैं, माफ़ मुझे ना करना
बड़े अच्छे लगते हैं...
वो दादी, वो नानी, वो कहानी और तुम...
बड़े अच्छे लगते हैं.....
ये धरती, ये नदिया ,
मेरे पापा और तुम........ बड़े अच्छे लगते हैं...
-देवेन्द्र पाठक